Chatra.चतरा पुलिस ने एक करोड़ रुपये मूल्य के 23 किलो अफीम के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. एसपी ने शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि सूचना मिली थी कि गिद्धौर राजा टांड़ से कौलेश्वरी मंदिर मेला टांड़ जाने वाले रास्ते में कुछ लोग अफीम की खऱीद-बिक्री करने की फिराक में हैं. सिमरिया एसडीपीओ के नेतृत्व में छापामारी टीम का गठन किया गया. पुलिस की टीम ने कार्रवाई करते हुए संतोष कुमार नामक युवक को 23 किलो अफीम के साथ गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार तस्कर संतोष कुमार (पिता-होरिल दांगी) गिद्धौर पांडेय टोला का रहने वाला है. उसके पास…
Author: News Desk
Medninagar. पलामू जिले में शुक्रवार को एक ‘मिनी ट्रक’ के पलट जाने से तीन मजदूरों की मौत हो गई और 29 अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी. पुलिस ने बताया कि यह दुर्घटना मेदिनीनगर जिला मुख्यालय से लगभग 45 किलोमीटर दूर छतरपुर थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग 98 पर हुई.पुलिस के अनुसार, घायल हुए 20 मजदूरों की हालत गंभीर बताई जा रही है और उनका मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में इलाज किया जा रहा है. पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि मिनी ट्रक सड़क के बीच स्थित डिवाइडर से जा टकराया और पलट गया. उन्होंने…
Ranchi. प्रवर्तन निदेशालय (इडी) ने जिस 800 करोड़ रुपये के जीएसटी फर्जी बिल बनाने के मामले में जुगसलाई नया बाजार निवासी लोहा व कोयला व्यापारी अमित अग्रवाल उर्फ विक्की भालोटिया को गिरफ्तार किया था, उस घोटाले में किंगपिन शिव कुमार देवड़ा था. इडी ने देवड़ा की 5.5 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की है. जब्त की गयी सभी संपत्ति कोलकाता में है. इडी ने जीएसटी घोटाले की जांच के दौरान पाया कि देवड़ा ने गलत तरीके से लिये गये इनपुट टैक्स क्रेडिट की राशि की लॉन्ड्रिंग कर यह अचल संपत्ति खरीदी है. संपत्ति का बाजार मूल्य 10 करोड़ रुपये से…
भुवनेश्वर, ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने शुक्रवार को पुरी स्थित श्री जगन्नाथ मंदिर में ऑनलाइन दान देने के लिए ‘डिजिटल हुंडी’ की शुरुआत की. माझी ने यहां लोक सेवा भवन (राज्य सचिवालय) में ऑनलाइन दान सुविधा की शुरुआत की और कहा कि ‘डिजिटल हुंडी’ श्रद्धालुओं को देश और विदेश में अपने घरों में बैठे हुए भी पुरी में श्री जगन्नाथ मंदिर में दान करने का एक आसान तरीका प्रदान करेगी. माझी ने कहा, मुझे यह (डिजिटल हुंडी) घोषणा करते हुए बहुत खुशी हो रही है. दुनियाभर में भगवान जगन्नाथ के भक्तों को पुरी मंदिर में दान देने में…
New Delhi. रेल मंत्रालय ने सुरक्षा उल्लंघन की घटनाओं में वृद्धि के मद्देनजर अपने सभी जोन को लाल सिग्नल और ढलानों पर परिचालन के दौरान ट्रेन को नियंत्रित करने तथा गति प्रतिबंधों एवं ब्रेक तकनीक का पालन करने के मामले में ट्रेन चालक दल की सतर्कता जांचने के लिए 15 दिन का विशेष अभियान चलाने का निर्देश दिया है.मंत्रालय ने अधिकारियों से तीन से 18 जुलाई तक एक अभियान चलाने को कहा है, जिसमें ‘सिग्नल पास्ड एट डेंजर’ (एसपीएडी) के कारणों को दर्ज किया जाएगा. एसपीएडी का अर्थ ट्रेन के बिना अनुमति के खतरनाक रूप से लाल सिग्नल को पार…
Barmingham. मोहम्मद सिराज (70 रन पर छह विकेट) और आकाश दीप (88 रन पर चार विकेट) की शानदार गेंदबाजी से भारत ने दूसरे टेस्ट मैच के तीसरे दिन शुक्रवार को यहां इंग्लैंड की पहली पारी को 407 रन पर समेट दिया.भारत ने पहली पारी में 587 रन बनाये थे जिससे उनके पास 180 रन की बढ़त है. भारत ने तीसरे दिन 244 रनों की बढ़त हासिल कर ली है. इंग्लैंड के लिए विकेटकीपर बल्लेबाज जेमी स्मिथ ने नाबाद 184 रन की पारी खेलने के साथ ही तीसरे विकेट के लिए हैरी ब्रुक के साथ 303 रन की साझेदारी कर मैच…
Ranchi.भाकपा (माओवादी) के शीर्ष नेतृत्व में शामिल नक्सली अनुज उर्फ सहदेव सोरेन उर्फ प्रवेश उर्फ अमलेश उर्फ प्रवेश दा पर सरकार ने एक करोड़ का इनाम घोषित किया है. इससे पहले उसपर 25 लाख रुपये का इनाम था, लेकिन अब उसे केंद्रीय कमेटी का सदस्य बनाए जाने के बाद इनाम की राशि में चार गुना से अधिक की वृद्धि की गई है. वर्तमान में झारखंड में एक करोड़ के इनामी चार नक्सली हैं, जिनमें पोलित ब्यूरो मेंबर में मिसिर बेसरा उर्फ भास्कर उर्फ सुनिर्मल जी उर्फ सागर, सेट्रल कमेटी मेंबर में असीम मंडल उर्फ आकाश उर्फ तिमिर, अनल दा उर्फ…
Chaibasa. पश्चिमी सिंहभूम जिले के वन क्षेत्र से सुरक्षा बलों ने शुक्रवार को 30 आईईडी बरामद किए। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी. पुलिस अधिकारी ने बताया कि आईईडी को संभवतः किसी प्रतिबंधित नक्सली संगठन द्वारा छिपाया गया था. उन्होंने बताया कि सुरक्षा बलों ने वन क्षेत्र के एक हिस्से से आईईडी बरामद किया जो टोकलो पुलिस थाने के अधिकार क्षेत्र में आता है. पश्चिमी सिंहभूम जिले के पुलिस अधीक्षक (एसपी) राकेश रंजन को खुफिया सूचना मिली थी कि भाकपा (माओवादी) ने टोकलो पुलिस थाने और दलभंगा पुलिस चौकी की सीमा से लगे जंगल में भारी मात्रा में विस्फोटक…
जमशेदपुर। जमशेदपुर सांसद बिद्युत बरण महतो ने आज द पू रेलवे के ADRM मनीषा गोयल से मिलकर अपने लोकसभा क्षेत्र के रेल संबंधी विभिन्न मांगों को रखा। सांसद महोदय ने क्षेत्र की जनता की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए रेलवे से कई मांगें कीं। READ MORE :Jamshedpur News :गोलमुरी में ट्रैफिक जाम से प्रतिदिन जूझ रहे लोग सांसद बिद्युत बरण महतो ने निम्नलिखित मांगें कीं: 1. लोकसभा क्षेत्र अन्तर्गत संचालन हो रही सभी ट्रेनों को समय पर चलाने की व्यवस्था करना। 2. गीतांजली एक्सप्रेस का ठहराव घाटशिला स्टेशन में करना। 3. वंदे भारत एक्सप्रेस का ठहराव घाटशिला स्टेशन में…
जमशेदपुर। गोलमुरी स्थित केरला समाजम मॉडल स्कूल के समीप प्रतिदिन सुबह स्कूल शुरू होने और दोपहर में छुट्टी के समय भीषण ट्रैफिक जाम की स्थिति उत्पन्न हो रही है। स्कूल के सामने वाहनों की लंबी कतारें लग जाती हैं, जिससे राहगीरों के साथ आस-पास की कॉलोनियों जैसे रिफ्यूजी कॉलोनी, टूइलाडूंगरी, एनएमएल कॉलोनी और जीएफ फ्लैट्स के निवासियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि स्कूल प्रबंधन द्वारा ट्रैफिक की सुचारू व्यवस्था के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। केवल एक सुरक्षा गार्ड को तैनात कर खानापूर्ति की जा रही है,…
