Author: News Desk

Chhattisgarh : बीजापुर-दंतेवाड़ा जिले की सीमा पर स्थित इंद्रावती राष्ट्रीय उद्यान के जंगलों में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ जारी है. यह अभियान दंतेवाड़ा और बीजापुर की डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड (DRG) की संयुक्त टीम ने नक्सलियों की मौजूदगी की खुफिया सूचना के आधार पर शुरू किया. पुलिस के अनुसार, मुठभेड़ में अब तक एक पुरुष नक्सली मारा गया है, जिसका शव और हथियार बरामद किए गए हैं. यह मुठभेड़ 4 जुलाई से रुक-रुक कर चल रही है और सुरक्षा बलों का सर्च ऑपरेशन अब भी जारी है. बताया जा रहा है कि इस क्षेत्र में नक्सलियों का बड़ा…

Read More

Patna : बिहार की राजधानी पटना में मशहूर उद्योगपति और बीजेपी नेता गोपाल खेमका की गोली मारकर हत्या के बाद सियासत गरमा गई है. इस जघन्य हत्याकांड ने बिहार में कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. विपक्षी नेता और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने नीतीश सरकार पर तीखा हमला बोला है, जिसके बाद CM नीतीश ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बिहार पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की. CM नीतीश का दिखाया कड़ा रुख CM नीतीश कुमार ने बिहार पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) विनय कुमार और अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ विधि व्यवस्था की…

Read More

Ramgarh.रामगढ़ जिले में ‘अवैध’ खनन के दौरान कोयला खदान का एक हिस्सा ढहने से तीन व्यक्ति की मौत हो गई और कुछ अन्य लोगों के वहां फंसे होने की आशंका है. मृतकों की पहचान वकील करमाली,, इम्तियाज और निर्मल मुंडा के रूप में हुई है. यह घटना जिले के कर्मा इलाके में शनिवार तड़के हुई. पुलिस ने बताया कि राहत एवं बचाव अभियान के लिए एक टीम को भेजा गया है. रामगढ़ के उपायुक्त फैज अक अहमद मुमताज ने कहा, हमें सुबह घटना की जानकारी मिली. मामले की जांच के लिए प्रशासन की एक टीम मौके पर भेजी गई है.…

Read More

Patna. बिहार के बड़े उद्योगपति गोपाल खेमका की गोली मारकर हत्या कर दी गई. उन्हें आनन-फानन में मेडिवर्सल अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. बिहार के जाने-माने व्यवसायी गोपाल खेमका की पटना में उनके आवास के निकट बाइक सवार हमलावर ने गोली मारी. पुलिस ने बताया कि घटना शुक्रवार रात करीब 11 बजकर 40 मिनट पर गांधी मैदान इलाके में हुई. पुलिस अधीक्षक (पटना सेंट्रल) दीक्षा ने संवाददाताओं से कहा, स्थानीय थाने के अधिकारी व गश्ती वाहनों में सवार पुलिसकर्मी तुरंत मौके पर पहुंचे. फॉरेंसिक विशेषज्ञ साक्ष्य एकत्र कर रहे हैं. जांच जारी है.…

Read More

धनबाद। अब चिचाकी स्टेशन पर भी हटिया-इस्लामपुर एक्सप्रेस का ठहराव सुनिश्चित हो गया है। शनिवार को विधायक  नागेन्द्र महतो एवं भारत सरकार की महिला एवं बाल विकास मंत्री तथा सांसद श्रीमती अन्नपूर्णा देवी के प्रतिनिधियों द्वारा इस ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर इसके नियमित ठहराव की शुरुआत की गई। इस अवसर पर रेल मंडल के अधिकारीगण, स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं रेलवे कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे और स्टेशन पर एक छोटे कार्यक्रम का आयोजन कर ट्रेन के ठहराव की शुरुआत को यादगार बनाया गया। READ MORE :Jamshedpur News :अमूल दूध गोदाम में भीषण आग, शॉर्ट सर्किट की आशंका गाड़ी संख्या…

Read More

जमशेदपुर: एमजीएम थाना क्षेत्र के मानगो अंतर्गत एनएच-33 किनारे स्थित सिमुलडांगा में अमूल दूध के गोदाम में शनिवार सुबह भीषण आग लग गई। यह गोदाम गुजराती सहकारी दूध वितरण संघ लिमिटेड द्वारा संचालित किया जा रहा था और करीब एक एकड़ जमीन पर फैला हुआ था। घटना सुबह करीब 7 बजे की है, जब अचानक गोदाम के अंदर से धुआं उठता देखा गया। स्थानीय लोगों के अनुसार, आग लगने की संभावित वजह शॉर्ट सर्किट मानी जा रही है। जैसे ही आग ने तेजी पकड़ी, पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही एमजीएम थाना पुलिस मौके पर पहुंची और…

Read More

Chaibasa. पश्चिमी सिंहभूम के सारंडा जंगल में एक सप्ताह से घायल हाथी को वन विभाग ने ट्रेस कर लिया है. मेडिकल टीम की मौजूदगी में शुक्रवार को हाथी को दवा खिलाई गई. शनिवार को भी उसका इलाज किया जाएगा. मनोहरपुर के वन विश्रामागार में पत्रकारों से सारंडा प्रमंडल के डीएफओ अभिरुप सिन्हा ने कहा कि घायल हाथी को सारंडा के एक नाला के समीप से ट्रेस कर लिया गया है. वहां वर्तमान में चाईबासा के अलावा राउरकेला और क्योंझर की वेटनरी टीम मौजूद है‌. घायल हाथी का अभी प्राथमिक उपचार किया जा रहा है. शनिवार से इलाज शुरू किया जाएगा.…

Read More

Patna. राष्ट्रीय जनता दल (राजद) नेता तेजस्वी यादव ने शुक्रवार को कहा कि बिहार में उनकी पार्टी के नेतृत्व वाला विपक्षी महागठबंधन राज्य में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण के विरोध में अगले सप्ताह चक्का जाम जाम करेगा. विपक्ष के नेता ने ‘9 जुलाई को चक्का जाम’ करने की फेसबुक पर घोषणा की. उन्होंने महागठबंधन के एक प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करते हुए यहां निर्वाचन आयोग कार्यालय का दौरा करने के तुरंत बाद ‘फेसबुक लाइव’ किया. उन्होंने कहा, ‘हमने विशेष गहन पुनरीक्षण के खिलाफ अपनी आपत्ति दर्ज कराई है, जो कमजोर वर्गों को उनके मताधिकार से वंचित करने की साजिश…

Read More

New Delhi. सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने शुक्रवार को कहा कि देश भर के 234 शहरों में 730 एफएम रेडियो चैनलों के लिए ऑनलाइन नीलामी नौ जुलाई को शुरू होगी. मंत्रालय ने एक अधिसूचना में कहा, निजी एफएम रेडियो चरण तीन चैनलों के तीसरे बैच की ई-नीलामी संभवतः नौ जुलाई, 2025 (बुधवार) को सुबह साढ़े नौ बजे से शुरू होगी. नीलामी के लिए देश भर की 19 कंपनियों को पूर्व-योग्य बोलीदाताओं के रूप में सूचीबद्ध किया गया है. पूर्व-योग्य बोलीदाताओं में अहालिया हेल्थकेयर लिमिटेड, एएम टेलीविजन प्राइवेट लिमिटेड, डीबी कॉर्प लिमिटेड (रेडियो डिवीजन), ईस्टर्न मीडिया लिमिटेड, एचटी मीडिया लिमिटेड, जेसीएल…

Read More

सालों दरिंदगी सहने के बाद बच्ची पहुंची थाना, सेना में हवलदार है पिता  Ranchi.रांची जिले के टाटीसिलवे थाना क्षेत्र में कलयुगी पिता ने बाप-बेटी के रिश्ते को कलंकित कर दिया. सैनिक पिता अपनी ही बेटी को बचपन से हवस का शिकार बनाता रहा. जब मासूम बिटिया 11 साल की हुई तो उसे उसके साथ हो रही दरिंदगी का अहसास हुआ. विरोध किया तो शराब के नशे में पिता पीटने लगा. न्याय के लिए अपनी मां के पास गयी तो मां ने यह कहकर उसकी आवाज दबा दी कि समाज के लोगों को पता चलेगा तो पूरा परिवार कहीं मुंह दिखाने…

Read More