Ranchi. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने झारखंड के कई हिस्सों में एक जुलाई तक भारी बारिश की संभावना जताते हुए ‘रेड अलर्ट’ जारी किया है. एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी. आईएमडी के एक अधिकारी के अनुसार, राज्य की राजधानी रांची में रविवार सुबह से ही हल्की से मध्यम बारिश हो रही है और यहां दो जुलाई की सुबह तक भारी बारिश होने की संभावना है. इसके मौसम बुलेटिन के अनुसार 30 जून सुबह साढ़े आठ बजे तक के लिए गुमला, सिमडेगा, खूंटी, सरायकेला-खरसावां तथा पूर्वी एवं पश्चिमी सिंहभूम जिलों में ‘रेड अलर्ट’ जारी किया गया है.…
Author: News Desk
Chaibasa.रांची-चाईबासा मुख्य मार्ग (एनएच-75 ई) पर रविवार दोपहर बंदगांव घाटी में मनीला बस अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतरकर पेड़ से टकरा गयी. कुछ यात्रियों को हल्की चोट लगी हैं. हादसा हिरणी फॉल्स के पास काडिंयाग गांव के समीप हुआ. बस में दो दर्जन से अधिक यात्री सवार थे. बताया जाता है कि बारिश के बीच तेज रफ्तार और तीखे मोड़ के कारण बस चालक नियंत्रण खो बैठा. हालांकि, बस सड़क किनारे एक पेड़ से टकराकर रुक गयी, जिससे बस पलटने से बच गयी और बड़ी दुर्घटना टल गयी. हादसे के बाद बस में अफरातफरी मच गयी और यात्री घबरा…
Saraikela. सरायकेला-खरसावां सहित आसपास क्षेत्रों में शनिवार देर रात से हो रही लगातार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. लगातार बारिश सरायकेला की प्रमुख दो नदियां खरकई व संजय नदी उफना गयी हैं. नदियों का जलस्तर बढ़ गया है. इसे देखते हुए जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर है. पिछले तीन दिनों से हो रही झमाझम बारिश से चांडिल अनुमंडल क्षेत्र में जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया है. चांडिल डैम का जलस्तर 179.85 मीटर पर पहुंच गया है. इसे देखते हुए विभाग ने 10 रेडियल गेट खोल दिये गये हैं. हालांकि, अभी तक किसी भी विस्थापित गांव में पानी घुसने की…
Jamshedpur. कोल्हान के तीनों जिलों समेत झारखंड में भारी बारिश के कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. इसे लेकर पूर्वी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां जिला प्रशासन ने खरकई और स्वर्णरेखा नदियों के जलस्तर में अचानक बढ़ोतरी और ओडिशा के बांध से पानी छोड़े जाने की आशंका को देखते हुए अलर्ट जारी किया है. पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने खरकई और स्वर्णरेखा नदी के तटवर्ती इलाकों में रहने वाले लोगों से सतर्क रहने और प्रशासन की सलाह का पालन करने की अपील की है. उन्होंने अनुमंडल पदाधिकारियों, नगर निकायों, प्रखंड विकास पदाधिकारियों और अंचल अधिकारियों को सतर्क रहने तथा आम…
जमशेदपुर। जिले में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण स्वर्णरेखा और खरकई नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। ऐसे में नदी तटीय और निम्न इलाकों में रहने वाले नागरिकों से सतर्क और सजग रहने की अपील की गई है।उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने जिले के खरखई एवं स्वर्णरेखा नदी के किनारे तथा अन्य निम्न इलाकों में निवास करने वाले नागरिकों से अपील की है कि वे सतर्क रहें और किसी भी आपात स्थिति में प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों का पालन करें। READ MORE :कोलकाता में हुआ पूर्वोत्तर उद्यमी सम्मेलन, रेल मंत्री को सौंपा गया कोल्हान क्षेत्र से संबंधित…
कोलकाता/आदित्यपुर। लघु उद्योग भारती (लउभा) द्वारा पूर्वोत्तर भारत के लिए एक उद्यमी सम्मेलन का आयोजन कोलकाता में किया गया। इस कार्यक्रम में देश के दो केंद्रीय मंत्री—रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन मेघवाल—मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। सम्मेलन में कोल्हान क्षेत्र (झारखंड) के उद्योगपतियों ने भाग लिया और रेलवे से संबंधित महत्वपूर्ण मांगें सामने रखीं। लघु उद्योग भारती लउभा के राष्ट्रीय सचिव और झारखंड प्रभारी इन्दर कुमार अग्रवाल के नेतृत्व में कोल्हान क्षेत्र के उद्यमियों की एक टीम ने रेल मंत्री से मुलाकात कर एक 10 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। इस ज्ञापन में स्थानीय एमएसएमई के…
नई दिल्ली: भारतीय रेलवे अपनी टिकटिंग प्रणाली को और भी स्मार्ट, पारदर्शी और यात्रियों के लिए सुलभ बनाने के लिए एक नए उन्नत पैसेंजर रिजर्वेशन सिस्टम (PRS) पर काम कर रहा है। यह प्रणाली वर्ष के अंत तक पूरी तरह से तैयार हो जाएगी और वर्तमान टिकट बुकिंग क्षमता 32,000 प्रति मिनट से बढ़ाकर लगभग पाँच गुना अधिक, यानी 1.5 लाख टिकट प्रति मिनट कर देगी। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इस प्रोजेक्ट की समीक्षा करते हुए कहा कि यह प्रणाली यात्रियों के लिए बहुभाषी, यूजर-फ्रेंडली इंटरफेस के साथ होगी और इसमें सीट चयन, किराया कैलेंडर समेत दिव्यांगजन, छात्र, मरीज…
जमशेदपुर। कोल्हान विश्वविद्यालय के प्रख्यात शिक्षाविद् डॉ. अशोक झा (अविचल) को हाल ही में दो अत्यंत प्रतिष्ठित और जिम्मेदार पदों पर नियुक्त किया गया है। उन्हें विश्वविद्यालय का प्रवक्ता सह मीडिया सेल कोऑर्डिनेटर बनाया गया है, साथ ही विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) में मैथिली भाषा के नोडल ऑफिसर के रूप में भी पदस्थापित किया गया है। यह नियुक्ति न केवल उनके शैक्षणिक और प्रशासनिक अनुभव का सम्मान है, बल्कि मैथिली भाषा और संस्कृति के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि भी मानी जा रही है। उनकी इस दोहरी भूमिका से न केवल विश्वविद्यालय को लाभ होगा, बल्कि भारतीय भाषाओं में से एक…
जमशेदपुर। अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन, झारखंड प्रदेश द्वारा अपने सहयोगी संस्थाओं के सहयोग से जमशेदपुर ब्लड सेंटर में एक भव्य रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर शहर भर से सैकड़ों लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और मानवता के इस कार्य में अपना योगदान दिया। इस शिविर का उद्घाटन जमशेदपुर के लोकप्रिय सांसद विद्युत वरण महतो ने किया। उन्होंने उपस्थित जनसमूह और रक्तदाताओं को संबोधित करते हुए कहा कि रक्तदान एक महान सेवा है और इससे न केवल किसी जरूरतमंद की जान बचाई जा सकती है, बल्कि यह समाज के प्रति हमारी जिम्मेदारी को भी दर्शाता है। READ MORE…
पोटका, पोटका विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत सिकीरसाईं गांव में शनिवार को हुई भारी बारिश के कारण एक गरीब परिवार का घर पूरी तरह ढह गया. इस दुखद स्थिति की जानकारी क्षेत्र भ्रमण पर निकले स्थानीय विधायक संजीब सरदार को जैसे ही मिली, वे तुरंत पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे. पीड़ित परिवार द्वारा मोबाइल पर घर गिरने की तस्वीरें दिखाए जाने के बाद विधायक श्री सरदार ने बिना किसी औपचारिकता या विलंब के, अपने निजी कोष से घर के पुनर्निर्माण के लिए आर्थिक सहायता प्रदान की. विधायक की यह संवेदनशीलता और त्वरित सहायता देखकर मौके पर उपस्थित ग्रामीणों ने सराहना की और…
