Patna. बिहार शनिवार को स्थानीय निकाय चुनावों के दौरान मोबाइल फोन आधारित ई-वोटिंग व्यवस्था लागू करने वाला पहला राज्य बन गया. राज्य चुनाव आयोग के शीर्ष अधिकारी ने यह जानकारी दी. राज्य चुनाव आयुक्त दीपक प्रसाद ने बताया कि ई-वोटिंग की अर्हता रखने वाले 70.20 प्रतिशत मतदाताओं ने इस नयी व्यवस्था का इस्तेमाल किया जबकि 54.63 प्रतिशत ने मतदान केन्द्रों पर जाकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया. राज्य चुनाव आयोग ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में बताया, बिहार ने आज इतिहास रच दिया है. पूर्वी चंपारण जिले के पकड़ीदयाल की निवासी बिभा कुमारी स्थानीय निकाय चुनाव के…
Author: News Desk
New Delhi.प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आपातकाल के दौरान लोगों पर अत्याचार को लेकर तत्कालीन कांग्रेस सरकार पर निशाना साधने के लिए रविवार को अपने मासिक रेडियो प्रसारण कार्यक्रम में आपातकाल का विरोध करने वाले प्रमुख नेताओं की टिप्पणियां सुनाईं और कहा कि इन्हें हमेशा याद रखा जाना चाहिए क्योंकि ये लोगों को संविधान को मजबूत रखने के लिए सतर्क रहने की प्रेरणा देता है. मोदी ने अपने ‘मन की बात’ बात रेडियो प्रसारण में कहा कि जिन लोगों ने आपातकाल लगाया, उन्होंने ना सिर्फ हमारे संविधान की हत्या की बल्कि उनका इरादा न्यायपालिका को भी अपना गुलाम बनाए रखने का…
New Delhi. प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शनिवार को आरोप लगाया कि बेंगलुरु के तीन निजी कॉलेजों में ‘प्रबंधन कोटा’ के तहत छात्रों को दाखिला पैसे लेकर दिया जा रहा. संघीय जांच एजेंसी का यह बयान 25 और 26 जून को ‘सीट घोटाला’ मामले में 17 स्थानों पर छापेमारी किये जाने के बाद आया है. एजेंसी ने एक बयान में कहा कि छापेमारी बीएमएस कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग, आकाश इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी और न्यू होराइजन कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग के परिसरों के साथ-साथ इन संस्थानों से जुड़े लोगों पर की गई. शैक्षिक परामर्श सेवाओं में लगी कुछ संस्थाओं और कुछ निजी…
New Delhi. रेलवे की ओर से सभी श्रेणियों की कुल सीट में से केवल 25 प्रतिशत वेटिंग टिकट जारी करने के फैसले को रेलवे के टिकट बुकिंग, जांच से जुड़े और वाणिज्यिक अधिकारियों ने गैर-लाभकारी और यात्रियों के लिहाज से असुविधाजनक बताया है, पर रेल मंत्रालय ने इस निर्णय को उचित ठहराते हुए कहा है कि कुल प्रतीक्षारत यात्रियों में से औसतन एक-चौथाई से भी कम यात्रियों की सीट ‘कंफर्म’ हो पाती है और इसी को ध्यान में रखते हुए 25 प्रतिशत की सीमा तय की गई है. रेलवे बोर्ड के सूचना एवं प्रचार के कार्यकारी निदेशक दिलीप कुमार ने…
New Delhi. सेंसेक्स की शीर्ष 10 सबसे मूल्यवान कंपनियों में से नौ के बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) में पिछले सप्ताह कुल मिलाकर 2,34,565.53 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई. शेयर बाजार में तेजी के रुख के बीच सबसे अधिक लाभ में रिलायंस इंडस्ट्रीज रही. बीते सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 1,650.73 अंक या दो प्रतिशत चढ़ गया। शीर्ष 10 कंपनियों में सिर्फ इन्फोसिस के बाजार मूल्यांकन में गिरावट आई. शीर्ष 10 कंपनियों में सबसे अधिक लाभ में रिलायंस इंडस्ट्रीज ही रही शीर्ष 10 कंपनियों की सूची में रिलायंस इंडस्ट्रीज पहले स्थान पर कायम रही. उसके बाद क्रमश: एचडीएफसी बैंक,…
जमशेदपुर । जिला पुलिस केंद्र में आज दिनांक 29 जून को सेवानिवृत्त पुलिस पदाधिकारी संघ द्वारा पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर संघ से जुड़े सभी पूर्व पुलिस उपाधीक्षकगण और अन्य सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ समाज सेवा की दिशा में सक्रिय भूमिका निभाना रहा। पौधारोपण कार्यक्रम के दौरान संघ ने यह महत्वपूर्ण निर्णय लिया कि वह केवल पर्यावरणीय गतिविधियों तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि समाज के विभिन्न वर्गों की मदद के लिए भी आगे आएगा। विशेष रूप से उन गरीब बच्चों के लिए, जिनकी पढ़ाई आर्थिक तंगी या संसाधनों की कमी…
Jamshedpur. पूर्वी सिंहभूम जिले के पोटका में भारी बारिश के बाद जलमग्न हुए लव-कुश आवासीय विद्यालय में फंसे कम से कम 162 विद्यार्थियों को रविवार को पुलिस ने सुरक्षित बाहर निकाल लिया. पू्र्वी सिंंहभूम जिले में बीती रात से हो रही मूसलाधार बारिश से गुड़रा नदी के पानी का जलस्तर काफी अधिक बढ़ गया, जिससे नदी किनारे स्थित लव-कुश आवासीय विद्यालय पांड्रोशोली में पानी घुस गया. यहां हॉस्टल में रहने वाले 162 बच्चे और स्टाफ पानी के बीच फंस गये. अंत में बच्चे अपनी जान बचाने के लिए छतों पर चढ़ गये, जहां करीब 5 घंटे तक बारिश में भीगते…
Jamshedpur.कोल्हान समेत पूरे झारखंड में शनिवार देर रात से ही लगातार बारिश हो रही है. कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गयी है. अगले तीन दिन यानी 29, 30 जून और 1 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. इसके साथ ही कई जिलों में बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग के पूर्वानुमान अनुसार झारखंड के खूंटी, रांची, पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, पश्चिम सिंहभूम, रामगढ़, बोकारो, धनबाद, चतरा, लातेहार, गढ़वा, गुमला, लोहरदगा में भारी बारिश का अलर्ट है. इधर सीएम हेमंत सोरेन ने सोशल मीडिया पर लिखा, मौसम विभाग द्वारा…
रेल खबर। यात्रियों की सुविधा के मद्देनजर उनके सुगम आवागमन हेतु आरा-रांची-आरा एवं रांची-गोड्डा-रांची एक्सप्रेस ट्रेनों में शयनयान श्रेणी का एक अतिरिक्त कोच बढ़ाया जायेगा ।रेलवे द्वारा जारी सूचना के अनुसार, यह सुविधा अगले कुछ हफ्तों में प्रभावी हो जाएगी और इससे इन मार्गों पर यात्रा करने वाले यात्रियों को अतिरिक्त बर्थ की सुविधा मिलेगी। खासकर त्योहारों, छुट्टियों और परीक्षा सत्रों में इन ट्रेनों में अत्यधिक भीड़ देखी जाती है, जिस कारण यात्रियों को वेटिंग लिस्ट का सामना करना पड़ता है। अतिरिक्त कोच के जुड़ने से बर्थ की संख्या में वृद्धि होगी और यात्रियों को कन्फर्म सीट मिलने की संभावना…
Puri.ओडिशा के पुरी में श्री गुंडिचा मंदिर के निकट रविवार को मची भगदड़ में कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई और करीब 50 अन्य घायल हो गए. एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी. पुरी के जिलाधिकारी सिद्धार्थ एस. स्वैन ने बताया कि घटना तड़के करीब चार बजे हुई, जब सैकड़ों श्रद्धालु मंदिर के पास इकट्ठा हुए.उन्होंने बताया कि घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है और छह लोगों की हालत गंभीर है. मृतकों की पहचान बोलागढ़ की निवासी बसंती साहू और बालीपटना के निवासी प्रेमकांत मोहंती व प्रवती दास के रूप में हुई है.…
