Author: News Desk

जमशेदपुर। पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत पूर्वी सिंहभूम जिला खो खो एसोसिएशन के तत्वावधान में शनिवार को सुबह 8 बजे से एक दिवसीय जिला स्तरीय सब जूनियर, जूनियर और सीनियर बालक-बालिका वर्ग का खो खो चैंपियनशिप 2025 का सफल आयोजन जमशेदपुर के एग्रीको स्थित ट्रांसपोर्ट मैदान में शुभारंभ हुआ। बतौर मुख्य अतिथि जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने नारियल फोड़कर एवं फीता काटकर जिला स्तरीय चैंपियनशिप का विधिवत उद्घाटन किया। मौके पर विशिष्ट अतिथि के रूप में ताइक्वांडो के वरीय प्रशिक्षक रवि शंकर, पूर्व अंतरराष्ट्रीय एथलीट एन सी देव एवं अन्य मौजूद रहे। इसके उपरांत जिला के विभिन्न विद्यालयों…

Read More

Ranchi. रांची के नामकुम थाना क्षेत्र में शनिवार को अवैध बालू कारोबार के खिलाफ कार्रवाई कर रही पुलिस टीम पर बड़ा हमला हुआ. गश्ती पर निकली पुलिस की सरकारी बोलेरो को एक तेज रफ्तार बालू लदे ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे थाना प्रभारी मनोज कुमार, उनके बॉडीगार्ड और वाहन चालक गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना उस वक्त घटी जब पुलिस टीम को अवैध बालू ढुलाई की सूचना मिली थी और वे कार्रवाई के लिए इलाके में गश्त कर रहे थे. तभी एक ट्रक ने जानबूझकर या लापरवाही में उनकी गाड़ी को टक्कर मार दी. हादसे में…

Read More

Ranchi. जमशेदपुर से रांची जा रही शाहिद बस व 709 ट्रक में शनिवार रात सीधी टक्कर हो गयी. टक्कर में दोनों वाहन के आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया. वहीं ट्रक का चालक केबिन में फंस गया. घटना रांची के नामकुम थाना से 50 मीटर की दूरी स्थित आचार्यकुलम स्कूल के सामने की है. मौके पर पहुंची पुलिस चालक को बाहर निकालकर अस्पताल भिजवाया. शाहिद बस (जेएच 05डीएल6812) जमशेदपुर से रांची की ओर जा रही थी .तेज रफ्तार व ओवरटेक के दौरान बुंडू की और जा रहे ट्रक (जेएच 01सीवी4894) को टक्कर मार दी.

Read More

Jamshedpur. जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय शनिवार को स्थानीय लोगों की शिकायत पर अचानक सोनारी पहुंचे. उन्होंने सबसे पहले जेएनएसी के अस्थायी डिपो का निरीक्षण किया. निरीक्षण में उन्हें कई खामियां मिलीं. औचक निरीक्षण के क्रम में उनके जनसुविधा प्रतिनिधि मुकुल मिश्रा भी साथ में थे. श्री राय ने बताया कि अस्थायी डिपो में हाजिरी रजिस्टर था ही नहीं. कहीं इस बात का जिक्र नहीं था कि आज कौन मजदूर किस क्षेत्र में जाएगा जबकि यह जरूरी है. वहां मौजूद मुंशी के व्यवहार के बारे में भी लोगों ने नाराजगी जताई. मुंशी के व्यवहार के बारे में भी विधायक…

Read More

Medninagar. पलामू के मेदिनीनगर में नवविवाहिता ने शादी के 20 दिन बाद अपने पति को छोड़ दिया है.महिला सोने के गहने और 90 हजार रुपए नकद लेकर फरार हो गई. सीसीटीवी फुटेज में पत्नी सूटकेस लेकर जाती दिखी. गणेश्वर ने इस संबंध में शहर थाने में शिकायत दर्ज कराई है. पति का कहना है कि ब्वॉयफ्रेंड के पास पत्नी गई है. पति गणेश्वर एक आभूषण कारीगर है. वह मेदिनीनगर में एक सर्राफा व्यवसायी के यहां काम करते हैं. गणेश्वर और उनकी पत्नी दोनों महाराष्ट्र के रहने वाले हैं. पत्नी पुणे के लातूर की निवासी है. दोनों की शादी 8 जून…

Read More

Medninagar. पलामू में कोसीआरा रेलवे स्टेशन पर एक दर्दनाक हादसा हुआ. ट्रेन से उतरते समय एक महिला होमगार्ड जवान ट्रेन की चपेट में आ गई. हादसे में उसके दोनों पैर कट गए. घायल होमगार्ड की पहचान हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के दुअरा गांव निवासी अनुराधा कुमारी के रूप में हुई है. वह 20 वर्ष की है. अनुराधा पहले गिरिडीह में ड्यूटी करती थी. उनका स्थानांतरण देवघर के लिए हुआ था. जख्मी जवान के पिता वीरेंद्र यादव ने बताया कि घटना के समय अनुराधा अपने घर से मेदिनीनगर होमगार्ड ऑफिस जा रही थी. वहां से उन्हें देवघर के लिए कमान लेना था.…

Read More

Gamahria. सरायकेला-खरसावां जिले की गम्हरिया पुलिस ने देवानंद प्रधान हत्याकांड का खुलासा कर दिया है. पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों की पहचान शरद महतो, प्रवीण प्रधान और विष्णु प्रधान के रूप में हुई है. एसडीपीओ समीर कुमार सवैया ने शनिवार को प्रेस बताया कि मृतक का शव 15 मई को गजिया से बांसलीकोचा मार्ग पर मिला था. एसपी के निर्देश पर विशेष टीम का गठन किया गया. टीम ने तकनीकी और मानवीय साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों को पकड़ा. पुलिस ने आरोपियों के पास से मृतक का पैशन प्रो मोटरसाइकिल, घटना में इस्तेमाल की गई कार…

Read More

Chakardjarpur. कराईकेला थाना क्षेत्र अंतर्गत हत्या का मामला 5 वर्ष बाद उजागर हो गया. वर्ष 2020 में अपने बेटे सीताराम बोदरा के अपहरण करने और हत्या करने की आशंका में कराईकेला थाना में मामला दर्ज कराया था. जिसके बाद पुलिस ने काफी खोजबीन की, लेकिन सीताराम बोदरा का कुछ पता नही चला. इसी क्रम में संदेह के आधार पर एक अभियुक्त से पूछताछ शुरू की गयी. चक्रधरपुर एसडीपीओ शिवम प्रकाश (आईपीएस) ने प्रेस कांफ्रेंस कर बताया कि कांड के अनुसंधान के क्रम में पुलिस दल के द्वारा लगातार छापामारी की जा रही थी. परन्तु कोई ठोस साक्ष्य उपलब्ध नहीं हो…

Read More

Jamshedpur. सुंदरनगर थाना क्षेत्र के तुरामडीह में 14 वर्षीय नाबालिग ने अपने घर के बाथरूम में शावर पाइप पर साड़ी का फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली. मृतक की पहचान साहिल नायक के रूप में हुई है, जो रूपलाल नायक का बेटा था. परिजन आनन-फानन में साहिल को खासमहल सदर अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. घटना शुक्रवार शाम की है. इसके बाद परिजनों ने अस्पताल में हाई वोल्टेज ड्रामा किया, जिसके बाद पुलिस ने मामले में हस्तक्षेप किया. सुंदरनगर थाना के प्रभारी और सर्किल इंस्पेक्टर दलबल के साथ अस्पताल पहुंचे और परिजनों को समझाया. इसके…

Read More

New Delhi. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जब शनिवार को अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला से कहा कि उनकी अंतरिक्ष यात्रा भारत के गगनयान मिशन की दिशा में पहला कदम है, तब अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) ‘भारत माता की जय’ के नारे से गूंज उठा. पृथ्वी की 400 किलोमीटर की ऊंचाई पर परिक्रमा कर रहे आईएसएस पर मौजूद शुक्ला से बातचीत करते हुए मोदी ने कहा कि आपकी ऐतिहासिक यात्रा सिर्फ अंतरिक्ष तक ही सीमित नहीं है, बल्कि यह विकसित भारत की दिशा में किये जा रहे प्रयासों को नयी गति प्रदान करेगी. शुक्ला ने कहा कि अंतरिक्ष स्टेशन की उनकी यात्रा…

Read More