Kolkata.रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने शनिवार को पश्चिम बंगाल में एक नई ट्रेन सेवा को हरी झंडी दिखाई. वैष्णव ने वर्चुअल तरीके से पुरुलिया और हावड़ा के बीच मेमू ट्रेन सेवा का उद्घाटन किया. यह मेमो मासाग्राम के रास्ते गुजरेगी. रेल मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि क्षेत्रीय रेल संपर्क और स्टेशन बुनियादी ढांचे को बढ़ाने के लिए, वैष्णव ने अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत संतरागाछी स्टेशन के पुनर्विकास की प्रगति का निरीक्षण भी किया, जिसका उद्देश्य संतरागाछी को आधुनिक, विश्व स्तरीय ट्रांजिट हब में बदलना है. वैष्णव ने कहा, यह मेमू ट्रेन न सिर्फ एक महत्वपूर्ण रेल…
Author: News Desk
Jamshedpur. टेल्को थाना अंतर्गत जेम्को मिश्रा बागान क्षेत्र शनिवार को उस समय सनसनी से भर उठा जब कुख्यात अपराधी प्रकाश मिश्रा गिरोह से जुड़े बदमाशों ने रितेश सिंह नामक युवक पर जानलेवा हमला कर दिया. इस हमले के बाद से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है, बताया जा रहा है कि यह हमला पुरानी रंजिश का हिस्सा हो सकता है. हमले में शामिल आरोपियों की पहचान संदीप पांडेय, परवेज अंसारी, रोहित सिंह, राजू यादव और अग्नि पाठक के रूप में हुई है. ये सभी प्रकाश मिश्रा गिरोह से जुड़े बताए जा रहे हैं. सूत्रों के अनुसार, पिछले वर्ष महेश…
Jamshedpur.जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू रायने शनिवार को मुख्यमंत्री राज्य वृद्धावस्था पेंशन योजना के तहत 111 और विधवा सम्मान पेंशन योजना के दो, कुल मिलाकर 113 प्रमाण पत्रों का वितरण किया. आज पेंशन प्रमाण पत्रों का वितरण कदमा, सोनारी, साकची और बिष्टुपुर क्षेत्र के पेंशनधारकों के बीच किया गया. दर्जनों दिव्यांग प्रमाण पत्र बन कर तैयार हैं. बारिश के खलल के कारण लोग पेंशन प्रमाण पत्र ले पाने में असमर्थ रहे. दिव्यांग जनों के लिए तैयार प्रमाण पत्र उनके आवास पर भिजवा दिया जाएगा. कार्यक्रम का संचालन विधायक विधायक सरयू राय के जन सुविधा प्रतिनिधि मुकुल मिश्रा ने किया. इस…
जमशेदपुर। जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र में हाल ही में दो अलग-अलग घटनाएं सामने आईं, जिनमें एक मकान गिरने और दूसरी आगजनी की घटना शामिल है। इन दोनों मामलों में विधायक पूर्णिमा साहू ने संवेदनशीलता का परिचय देते हुए घटनास्थलों का दौरा किया और पीड़ित परिवारों से मुलाकात की। शनिवार को निर्मल नगर में एक पुराना मकान गिर जाने से अफरा-तफरी मच गई। घटना की जानकारी मिलते ही विधायक पूर्णिमा साहू तत्काल मौके पर पहुंचीं और प्रभावित परिवार से मिलकर उनका हालचाल जाना। इस हादसे में घायल हुई महिला से उन्होंने एमजीएम अस्पताल जाकर मुलाकात की और चिकित्सकों से समुचित इलाज…
जमशेदपुर। झारखंड भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिनेशानंद गोस्वामी ने झारखंड की बिगड़ती शिक्षा व्यवस्था पर राज्य सरकार को आड़े हाथों लिया है। शनिवार को जमशेदपुर महानगर के साकची स्थित जिला भाजपा कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान उन्होंने कहा कि झारखंड में शिक्षा व्यवस्था पूरी तरह अराजकता की स्थिति में पहुंच गई है, और राज्य सरकार की घोर उदासीनता और कुप्रबंधन के कारण आज प्रदेश के लाखों विद्यार्थियों का भविष्य अधर में लटक गया है। इस दौरान भाजपा जमशेदपुर महानगर के अध्यक्ष सुधांशु ओझा, जिला उपाध्यक्ष संजीव सिन्हा, जिला मीडिया प्रभारी प्रेम झा, सह मीडिया प्रभारी अखिल…
जमशेदपुर. जिला में अवैध खनिज परिवहन, भंडारण और उत्खनन के विरुद्ध जांच अभियान संचालित किया जा रहा है. इसी क्रम में जिला खनन कार्यालय द्वारा अवैध खनन, परिवहन एवं भंडारण की रोकथाम हेतु दिनांक 28.06.2025 की मध्य रात्रि में सघन छापेमारी अभियान चलाया गया. इस अभियान के दौरान मानगो थाना क्षेत्र में बालू खनिज का अवैध परिवहन करते हुए एक वाहन संख्या JH05DH – 0750 को पकड़ा गया. जांच के क्रम में वाहन से संबंधित किसी प्रकार की वैध अनुज्ञप्ति प्रस्तुत नहीं की गई, जिससे यह स्पष्ट हुआ कि बालू का परिवहन अवैध रूप से किया जा रहा था. उक्त…
जमशेदपुर. श्रीनाथ विश्वविद्यालय के मास कम्युनिकेशन विभाग के छात्रों ने आज बीएजेएमसी और एमएजेएमसी के सीनियर छात्रों के लिए एक भव्य विदाई समारोह का आयोजन किया. इस अवसर पर छात्रों ने अपने सीनियर्स के लिए कई मनोरंजक गतिविधियों और खेलों का आयोजन किया, जिससे कार्यक्रम में खुशनुमा माहौल बना रहा. कार्यक्रम के दौरान जूनियर्स के द्वारा अंतिम वर्ष के छात्रों को भावनात्मक उपहार भेंट दिया गया, जिनसे विदाई का पल और भी भावुक हो गया. अंत में कई सीनियर्स की आंखें नम हो गईं और अंत में उन्होंने अपने अनुभव भी साझा किया. विभागाध्यक्ष प्रभारी श्री संजय कुमार भारती ने सभी…
जमशेदपुर। मानगो नगर निगम के उप नगर आयुक्त कृष्ण कुमार ने कहा है कि सोमवार, 30 जून से जेएनएसी क्षेत्र में साफ-सफाई से संबंधित कार्यों को अमली जामा पहनाने के लिए 20 मजदूरों की संख्या बढ़ाई जाएगी। READ MORE :Jamshedpur News :स्व. के. के. सिंह की जयंती पर रक्तदान शिविर आयोजित, 170 यूनिट रक्तदान से गूंजा मानवता का संदेश शनिवार को जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय के जन सुविधा प्रतिनिधि उन्हें ज्ञापन देने पहुंचे थे। ज्ञापन स्वीकार कर उन्होंने कहा कि 20 मजदूरों को वहां लगाया जाएगा, जहां उनकी जरूरत है। उन्होंने यह भी कहा कि जेएनएसी क्षेत्रों में…
जमशेदपुर। समाज के लिए जिन्होने किया है या समाज को जिन्होने दिया है, उनका ही नाम समाज उनके जाने के बाद भी लेता है। आज स्व. के. के. सिंह की जयंती पर उनको हम याद कर रहे हैं तो यह भी याद कर रहे हैं कि उन्होने किस तरह से अपने आस पास के सामाजिक जीवन के उत्थान के लिए कार्य किया। उक्त विचार झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री व उड़ीसा के पूर्व राज्यपाल श्री रघुवर दास ने रेड क्रॉस भवन में आज स्व. के. के. सिंह की जयंती पर आयोजित रक्तदान शिविर का उद्घाटन करते हुए व्यक्त किया। READ MORE…
JAMSHEDPUR. जिले में असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों, प्रवासी श्रमिकों एवं बाल श्रम से जुड़े मुद्दों पर आमजन में जागरूकता लाने हेतु उपायुक्त श्री कर्ण सत्यार्थी द्वारा समाहरणालय से श्रमिक जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया. यह जागरूकता रथ श्रम विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं जैसे — ई-श्रम पंजीकरण, निर्माण श्रमिक निबंधन, श्रमिक सेवा योजना, प्रवासी श्रमिक सहायता योजना, सामाजिक सुरक्षा योजनाएं आदि की जानकारी आम लोगों तक पहुंचाएगा. इस अवसर पर उपायुक्त ने कहा कि असंगठित क्षेत्र के मजदूरों, प्रवासी श्रमिकों की सुरक्षा एवं कल्याण सुनिश्चित करना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है. साथ ही, उन्होंने बाल श्रम…
