Jamshedpur. जमशेदपुर के जुगसलाई स्थित जुगसलाई दुर्गा बाड़ी मंदिर में धूमधाम के साथ मां विपदतारिणी पूजा का आयोजन किया गया, जिसमे श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना कर अपने सगे संबंधियों के लिए सुख-समृद्धि की कामना की. हर वर्ष सीधे रथ यात्रा पूजा के दूसरे दिन शनिवार और मंगलवार को मां विपदतारिणी की पूजा का आयोजन होता है, जिसमे महिला श्रद्धालु उपवास रख कर 13 तरह के फलों को मां दुर्गा को अर्पित करती है. पूजा में शामिल होकर कथा सुन कर पूजा किये हुए रक्षा सूत्र अपने परिजनों को बांधती है और सभी के सुख समृद्धि की कामना करती है
Author: News Desk
Jamshedpur.तख्त श्री हरमंदिर जी पटना साहिब प्रबंधन कमेटी के महासचिव, सीजीपीसी के पूर्व प्रधान सरदार इंद्रजीत सिंह एवं टाटा मोटर्स यूनियन के पूर्व अध्यक्ष सरदार गुरमीत सिंह तोते की मां प्रकाश कौर का निधन बीती रात टाटा मोटर्स अस्पताल टेल्को में हो गया है. वे 82 वर्ष की थीं. वे अस्पताल के आईसीयू में इलाजरत थीं और वहीं उन्होंने अंतिम सांस ली. प्रकाश कौर टेल्को स्त्री सत्संग सभा के साथ-साथ सेंट्रल स्त्री सत्संग सभा की प्रधान पद पर संगठन की सेवा कर चुकी हैं. वे अपने पीछे तीन पुत्र और तीन पुत्री शीत भरा पुरा परिवार छोड़ गई हैं. घटना…
Ranchi. झारखंड के चतरा जिले के टंडवा स्थित आम्रपाली परियोजना में हर दिन लाखों रुपये की अवैध वसूली का मामला सामने आया है. ट्रक मालिकों ने आरोप लगाया है कि इस संबंध में टंडवा थाना में शिकायत दर्ज कराने के बावजूद पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है, जिसके बाद उन्होंने राज्य के पुलिस महानिदेशक (DGP) से शिकायत की है. शिकायत में कहा गया है कि पिछले कई महीनों से आम्रपाली परियोजना में एक फर्जी वाहन मालिक संघ सक्रिय है, जो प्रत्येक ट्रक से 500 से 800 रुपये की अवैध वसूली कर रहा है. यह वसूली प्रतिदिन 2 से 3…
Mumbai. ‘कांटा लगा’ गाने से मशहूर हुईं अभिनेत्री शेफाली जरीवाला की शुक्रवार रात 42 साल की उम्र में मृत्यु हो गई. शेफाली की मौत दिल का दौरा पड़ने से हुई, हालांकि परिवार की ओर से अब तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है. शेफाली 2002 में ‘कांटा लगा’ गाने से लोकप्रिय हुई थीं, जो 1972 की फिल्म ‘समाधि’ के लता मंगेशकर के एक पुराने गीत का रीमिक्स था. शेफाली ने अपने पति के साथ डांस शो ‘नच बलिए’ और बाद में ‘बिग बॉस 13’ जैसे रियलिटी शो में भाग लेकर लोकप्रियता हासिल की थी. शेफाली की अचानक मौत पर कई…
हाजीपुर:। श्रावणी मेला के अवसर पर श्रद्धालुओं की सुविधा के मद्देनजर रेलवे द्वारा गोरखपुर-छपरा-हाजीपुर-शाहपुर पटोरी-बरौनी-मुंगेर-सुलतानगंज-भागलपुर के रास्ते बढ़नी और देवघर के मध्य 05028/05027 बढ़नी-देवघर-बढ़नी श्रावणी मेला स्पेशल का परिचालन किया जायेगा जिनका विवरण निम्नानुसार है:- गाड़ी सं. 05028 बढ़नी-देवघर श्रावणी मेला स्पेशल 09.07.2025 से 10.08.2025 तक प्रतिदिन बढ़नी से 17.30 बजे खुलकर अगले दिन 01.20 बजे हाजीपुर, 02.15 बजे शाहपुर पटोरी, 03.10 बजे बरौनी, 03.40 बजे बेगुसराय, 05.15 बजे मुंगेर, 06.40 बजे सुलतानगंज सहित अन्य स्टेशनों पर रूकते हुए 13.00 बजे देवघर पहुंचेगी । वापसी में, गाड़ी सं. 05027 देवघर-बढ़नी श्रावणी मेला स्पेशल 10.07.2025 से 11.08.2025 तक प्रतिदिन देवघर से…
जमशेदपुर। रोटरी क्लब ऑफ जमशेदपुर स्टील सिटी ने जिला गवर्नर बिपिन चाचन और प्रथम महिला शिल्पी चाचन के नेतृत्व में शुक्रवार को तीन प्रमुख जनकल्याण परियोजनाओं का उद्घाटन किया। पेयजल स्टेशन का उद्घाटन: सकची के सीजेएम कोर्ट परिसर में पेयजल स्टेशन का उद्घाटन हुआ। सीजेएम विशाल गौरव, प्रधान जिला सत्र न्यायाधीश अरविंद कुमार पांडेय और क्लब अध्यक्ष शिवानी गोयल मौजूद थीं। यह परियोजना कोर्ट आने वालों और कर्मचारियों के लिए स्वच्छ पेयजल सुनिश्चित करेगी। नवजात आईसीयू परियोजना: बिष्टुपुर के श्री सत्य साईं संजीवनी अस्पताल में 7 बेड वाले नवजात आईसीयू का उद्घाटन हुआ। 60 लाख रुपये की इस ग्लोबल ग्रांट…
जमशेदपुर। भारतीय रेड क्रॉस सोसाईटी, पूर्वी सिंहभूम द्वारा प्रत्येक वर्ष की भांति रेड क्रॉस के संस्थापक पेट्रन स्व. के. के. सिंह की जयंती पर रक्तदान शिविर का आयोजन 28 जून को रेड क्रॉस भवन में किया जायेगा। शिविर का उद्घाटन 28 जून शनिवार को रेड क्रॉस भवन में झारखंड सरकार के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, जमशेदपुर के माननीय सांसद विद्युत बरन महतो तथा इंचागढ़ की विधायक सबिता महतो द्वारा संयुक्त रूप से किया जायेगा। READ MORE :Jamshedpur :शहर की तीन विभूतियों की स्मृति में होंगे रक्तदान शिविर शिविर का संयोजन कर रहे के.के. एजुकेशनल फाउण्डेशन ट्रस्ट के चेयरमैन व रेड…
जमशेदपुर। धार्मिक, आध्यात्मिक एवं सामाजिक संस्था श्री शिव शक्ति परिवार के बैनर तले 60 श्रद्धालुओं का जत्था हर-हर महादेव के जयघोष के साथ शुक्रवार शाम 5 बजे टाटानगर रेलवे स्टेशन से श्री अमरनाथ यात्रा के लिए रवाना हुआ। यात्रा का नेतृत्व आदरणीय मिथिलेश शरण कर रहे हैं। यात्रा का प्रथम पड़ाव प्रयागराज होगा, जहां श्रद्धालु त्रिवेणी संगम में पुण्य स्नान करेंगे। इसके उपरांत जत्था श्री खाटू श्याम मंदिर (राजस्थान), श्री मेहंदीपुर बालाजी, श्री सालासर बालाजी एवं झारखंड महादेव के दर्शन करते हुए 3 जुलाई को श्री अमरनाथ पवित्र गुफा की ओर प्रस्थान करेगा। READ MORE :कोलकाता के लॉ कॉलेज में…
Kolkata. पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में एक विधि महाविद्यालय (कॉलेज) की प्रथम वर्ष की 24 वर्षीय छात्रा से संस्थान के भीतर एक पूर्व छात्र और दो वरिष्ठ छात्रों ने कथित तौर पर ”सामूहिक दुष्कर्म” किया. तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया जिसने उन्हें चार दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया. कोलकाता पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पीड़िता की चिकित्सा जांच के नतीजे उसके सामूहिक बलात्कार के आरोप की पुष्टि करते हैं. साउथ कलकत्ता लॉ कॉलेज में हुई इस वीभत्स घटना ने पिछले साल अगस्त में शहर के आरजी कर मेडिकल कॉलेज…
Mumbai. भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने शुक्रवार को सुरक्षा बढ़ाने के लिए आधार सक्षम भुगतान प्रणाली (एईपीएस) के जरिए सेवाएं देने वाले परिचालकों को शामिल करने के लिए बैंकों को निर्देश जारी किए. आरबीआई ने अधिग्रहण करने वाले बैंक को एईपीएस टचपॉइंट ऑपरेटर (एटीओ) को शामिल करने से पहले सभी एटीओ की उचित जांच-पड़ताल करने को कहा है. यह निर्देश ग्राहक जोड़ते समय अपनाई जाने वाली जांच-पड़ताल के समान है. यदि एटीओ की उचित जांच-पड़ताल पहले ही व्यवसाय प्रतिनिधि/उप-एजेंट के रूप में की जा चुकी है, तो उसे बैंक अपने साथ जोड़ सकता है. ये निर्देश अगले साल एक जनवरी…
