जमशेदपुर. टाटा स्टील यूआईएसएल द्वारा जमशेदपुर पश्चिमी विधानसभा क्षेत्र में किये जा रहे सीवरेज-ड्रेनेज निर्माण कार्य को आधा-अधूरा छोड़ दिये जाने के कारण क्षेत्र में भीषण जलजमाव की समस्या उत्पन्न हो रही है. इन स्थलों पर सीवरेज निर्माण का कार्य काफी धीमी गति से हो रहा है. महीनों से सीवरेज निर्माण का कार्य अधूरा रहने के कारण वहां के निवासियों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है. विधायक सरयू राय ने इसकी सूचना टाटा स्टील यूआईएसएल के प्रबंध निदेशक को दी है और अविलंब अधूरा कार्य को पूरा करने तथा जहां पूरा करना संभव नहीं है, वहां जमा…
Author: News Desk
Medninagar. पलामू जिले में तीन साल की बच्ची के साथ उसके पिता के दोस्त ने कथित तौर पर दुष्कर्म किया। पुलिस के एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी. पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह घटना बुधवार रात उस समय हुई जब लड़की के माता-पिता लेस्लीगंज इलाके में स्थित अपने घर में सो रहे थे. उन्होंने बताया कि बच्ची के माता-पिता की शिकायत पर मामला दर्ज किए जाने के बाद बृहस्पतिवार को 23 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार किया गया. उन्होंने कहा कि आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है. पुलिस ने बृहस्पतिवार को बताया था कि इसी जिले…
Ranchi : महिलाओं के स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए सदर अस्पताल, रांची में 30 जून को अत्याधुनिक डिजिटल मेमोग्राफी मशीन ‘वीनस डीआरवी प्लस’ की स्थापना की जाएगी. यह जानकारी शुक्रवार को रोटरी क्लब ऑफ रांची द्वारा आयोजित प्रेस वार्ता में क्लब के प्रवक्ता प्रवीण राजगढ़िया ने दी. उन्होंने बताया कि यह पहल रोटरी क्लब ऑफ रांची की ओर से ‘प्रोजेक्ट आरोग्यम – बैटलिंग ब्रेस्ट कैंसर’ के तहत की जा रही है, जिसमें दक्षिण कोरिया के रोटरी क्लब सुवोन-नोसोंग डी-3750 का भी सहयोग मिला है. मशीन की कीमत लगभग 45 लाख रुपये है. आयुष्मान भारत के तहत निशुल्क सेवा रोटरी क्लब…
Qingdao : शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) समिट के दौरान भारतीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और चीन के रक्षा मंत्री डॉन की मुलाकात हुई. राजनाथ सिंह ने खुद इसकी जानकारी दी. बैठक के बारे में जानकारी साझा करते हुए रक्षा मंत्री ने कहा कि हमने द्विपक्षीय संबंधों से जुड़े मुद्दों पर रचनात्मक और दूरदर्शी विचारों का आदान-प्रदान किया. रक्षा मंत्री ने कैलाश मानसरोवर यात्रा के फिर से शुरू होने पर खुशी जताई. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर मुलाकात की तस्वीर साझा करते हुए लिखा, “किंगदाओ में एससीओ रक्षा मंत्रियों की बैठक के दौरान चीन के रक्षा मंत्री एडमिरल डॉन…
New Delhi : वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने जोर देकर कहा है कि गिफ्ट स्थित अंतरराष्ट्रीय वित्तीय सेवा केंद्र (आईएफएससी) को भारत में वैश्विक पूंजी प्रवाह के लिए एक प्रमुख प्रवेश द्वार के रूप में विकसित किया जाना चाहिए, ताकि अगले दो दशकों में उच्च विकास वाले क्षेत्रों की आवश्यकताओं को पूरा किया जा सके. उन्होंने गिफ्ट सिटी को इंटीग्रेटेड, मॉडर्न और सस्टेनेबल लिविंग इंफ्रास्ट्रक्चर से सुसज्जित एक गतिशील स्मार्ट सिटी के रूप में विकसित करने के महत्व को रेखांकित किया. उन्होंने कहा कि घरेलू और अंतरराष्ट्रीय दोनों बाजारों से शीर्ष स्तर की प्रतिभाओं को आकर्षित करने के लिए ऐसी विश्वस्तरीय…
Kolkata : बिहार से पश्चिम बंगाल में हथियारों की तस्करी के एक बड़े प्रयास को पश्चिम बंगाल पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने विफल कर दिया है. गुरुवार शाम मुर्शिदाबाद जिले के फरक्का थाना क्षेत्र में नेताजी सेतु के नीचे गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर STF ने अवैध हथियारों की बड़ी खेप जब्त की और चार तस्करों को गिरफ्तार किया. STF के एसपी आईपीएस इंद्रजीत बसु ने शुक्रवार सुबह इस अभियान की जानकारी देते हुए बताया कि गिरफ्तार किए गए तस्करों में दो बिहार के भागलपुर जिले के कहलगांव निवासी हैं—मुकेश मिश्रा (45) और श्यामजीत कुमार ठाकुर…
Ranchi : झारखंड की राजधानी स्थित राजेन्द्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) में शुक्रवार को ‘10 बेड आईसीयू परियोजना’ के तहत एक व्यापक क्रिटिकल केयर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया. यह प्रशिक्षण कार्यक्रम राज्य के ग्रामीण और पिछड़े क्षेत्रों के सरकारी अस्पतालों में गहन चिकित्सा (क्रिटिकल केयर) सुविधाओं को मजबूत करने की दिशा में एक अहम कदम है. यह परियोजना कोविड-19 की डेल्टा लहर के दौरान उत्पन्न चुनौतियों के बाद शुरू की गई थी, जिसका उद्देश्य माध्यमिक स्तर के अस्पतालों में पूरी तरह सुसज्जित 10 बेड वाले आईसीयू की स्थापना कर, शहरी और ग्रामीण इलाकों के बीच की स्वास्थ्य सेवा की खाई…
रांची : झारखंड के कुख्यात अमन साहू गैंग के आज़ाद सरकार ने आज एक और प्रेस रिलीज जारी किया है. इस प्रेस रिलीज के जरिए आज़ाद सरकार ने कहा है कि राहुल दुबे, सुजीत सिन्हा, प्रदीप गंजू से अमन साहू गैंग का कोई लेना-देना नहीं है. आगे उसने लिखा है कि भुरकुंडा गोलीकांड की जिम्मेदारी हमारे नए बॉस यानी राहुल सिंह उर्फ़ मुखिया जी ने ली थी. जिस तरह से बॉस अमन साहू का फेक एनकाउंटर किया गया था, उसी तरह भुरकुंडा गोलीकांड में गली के टुच्चे गुंडों को गिरफ्तार कर पुलिस ने फर्जी खुलासा किया है. प्रेस विज्ञप्ति में…
New Delhi. टाटा समूह एक बार फिर देश का सबसे मूल्यवान ब्रांड चुना गया है. ब्रांड रैंकिंग के मुताबिक, टाटा समूह का ब्रांड मूल्य इस साल 10 प्रतिशत बढ़कर 31.6 अरब डॉलर हो गया. इसके साथ ही विविध कारोबारों में सक्रिय टाटा समूह एक बार फिर भारत के सबसे मूल्यवान ब्रांड की सूची में शीर्ष पर रहा. ब्रांड फाइनेंस ने टाटा समूह के बारे में कहा, यह ऐतिहासिक मील का पत्थर भारत के बढ़ते आर्थिक प्रभाव और इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक वाहन, सेमीकंडक्टर, कृत्रिम मेधा और नवीकरणीय ऊर्जा में रणनीतिक निवेश के साथ टाटा समूह के बहु-क्षेत्रीय प्रभुत्व को बताता है. रिपोर्ट…
Washington. अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि भारत के साथ एक ‘बहुत बड़ा’ व्यापार समझौता होने वाला है. उन्होंने दोनों देशों के बीच लंबे समय से प्रतीक्षित द्विपक्षीय व्यापार समझौते की वार्ता प्रक्रिया में महत्वपूर्ण प्रगति का संकेत दिया. ट्रंप ने बृहस्पतिवार को व्हाइट हाउस में रिपब्लिकन पार्टी के कर एवं व्यय कटौती विधेयक को पारित करने के लिए आयोजित कार्यक्रम में कहा, ‘ हमारे पास कुछ बेहतरीन समझौते हैं. हम एक और समझौता करने जा रहे हैं, संभवत: भारत के साथ. बहुत बड़ा… ट्रंप ने कहा, ‘चीन समझौते में, हम चीन के लिए द्वार खोलने की शुरुआत…
