Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»STF ने हथियार तस्करी का बड़ा प्रयास किया नाकाम, बिहार और बंगाल के चार तस्कर गिरफ्तार
    Breaking News

    STF ने हथियार तस्करी का बड़ा प्रयास किया नाकाम, बिहार और बंगाल के चार तस्कर गिरफ्तार

    News DeskBy News DeskJune 27, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Kolkata : बिहार से पश्चिम बंगाल में हथियारों की तस्करी के एक बड़े प्रयास को पश्चिम बंगाल पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने विफल कर दिया है. गुरुवार शाम मुर्शिदाबाद जिले के फरक्का थाना क्षेत्र में नेताजी सेतु के नीचे गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर STF ने अवैध हथियारों की बड़ी खेप जब्त की और चार तस्करों को गिरफ्तार किया.

    STF के एसपी आईपीएस इंद्रजीत बसु ने शुक्रवार सुबह इस अभियान की जानकारी देते हुए बताया कि गिरफ्तार किए गए तस्करों में दो बिहार के भागलपुर जिले के कहलगांव निवासी हैं—मुकेश मिश्रा (45) और श्यामजीत कुमार ठाकुर (45). इनके साथ ही पश्चिम बंगाल के मालदा जिले के कालियाचक इलाके से दो युवक—नइमुद्दीन शेख (23) और सनाउल शेख (22) भी पकड़े गए हैं.

    चारों आरोपित एक साथ मिलकर बिहार से अवैध हथियारों की खेप लेकर बंगाल में प्रवेश कर रहे थे, तभी STF की टीम ने उन्हें रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया. उनके पास से नौ पाइपगन (वन-शॉट फायरआर्म), 138 राउंड आठ मिमी के कारतूस और 20 राउंड सात मिमी के कारतूस बरामद किए गए. हथियारों को छिपाकर लाने के लिए बिहार पंजीकृत एक मालवाहक वाहन का उपयोग किया गया था.

    JAMSHEDPUR NEWS: घाटशिला स्टेशन पर गीतांजली और आजाद हिन्द एक्सप्रेस का ठहराव, 11 सितंबर से मिलेगी सुविधा

    STF ने इस पूरे मामले को लेकर मुख्यालय थाने में आर्म्स एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है. गिरफ्तार आरोपितों को विधाननगर एसीजेएम कोर्ट में पेश कर पुलिस रिमांड की मांग की जाएगी.

    एसपी इंद्रजीत बसु ने कहा कि यह कार्रवाई राज्य में अवैध हथियारों की आपूर्ति की एक बड़ी साजिश को नाकाम करने में सफल रही है. प्रारंभिक जांच में संकेत मिले हैं कि ये सभी आरोपित एक अंतरराज्यीय तस्करी गिरोह से जुड़े हुए हैं, जिनका उद्देश्य बंगाल के विभिन्न जिलों में हथियारों की आपूर्ति करना था. उन्होंने बताया कि मामले की जांच जारी है और आने वाले दिनों में और भी गिरफ्तारियां हो सकती हैं.

    JAMSHEDPUR NEWS: कदमा में JTBS ने लगाया निःशुल्क चिकित्सा शिविर, विशेषज्ञ डॉक्टरों ने दी स्वास्थ्य सलाह

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    four smugglers from Bihar and Bengal arrested STF foiled a major attempt of arms smuggling
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    JAMSHEDPUR NEWS: घाटशिला स्टेशन पर गीतांजली और आजाद हिन्द एक्सप्रेस का ठहराव, 11 सितंबर से मिलेगी सुविधा

    September 10, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: कदमा में JTBS ने लगाया निःशुल्क चिकित्सा शिविर, विशेषज्ञ डॉक्टरों ने दी स्वास्थ्य सलाह

    September 10, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: झामुमो ने स्वर्गीय दुर्गा सोरेन को किया याद, 56वें जन्मदिवस पर दी श्रद्धांजलि

    September 10, 2026
    Recent Post

    JAMSHEDPUR NEWS: घाटशिला स्टेशन पर गीतांजली और आजाद हिन्द एक्सप्रेस का ठहराव, 11 सितंबर से मिलेगी सुविधा

    September 10, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: कदमा में JTBS ने लगाया निःशुल्क चिकित्सा शिविर, विशेषज्ञ डॉक्टरों ने दी स्वास्थ्य सलाह

    September 10, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: झामुमो ने स्वर्गीय दुर्गा सोरेन को किया याद, 56वें जन्मदिवस पर दी श्रद्धांजलि

    September 10, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: सांसद बिद्युत बरण महतो को लगातार पांचवीं बार संसद रत्न पुरस्कार

    September 10, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: NIT जमशेदपुर में महिला शिक्षा पर दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का समापन, संस्कार और मूल्यबोध पर जोर

    September 10, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group