Author: News Desk

Biharsharif.बिहार के नालंदा जिले में शुक्रवार को एक अवैध ‘‘मिनी गन फैक्टरी’’ का भंडाफोड़ किया गया. पुलिस ने यह जानकारी दी.पुलिस ने बताया कि कारखाना परिसर से एक युवा जोड़े को गिरफ्तार किया गया और उनके पास से हथियार और गोला-बारूद बरामद किया गया, जिसमें एक ‘मेड इन यूएसए’ पिस्तौल भी शामिल है. जिला पुलिस द्वारा जारी एक बयान के अनुसार, एक खुफिया जानकारी मिलने पर बिहारशरीफ शहर के सोहसराय इलाके में एक घर पर छापे मारे गए. बयान में कहा गया है कि अभिषेक कुमार और उसकी पत्नी साक्षी (दोनों की उम्र 30 वर्ष के आसपास है) को उनके…

Read More

Kharsawan.खरसावां में छैरा पैरा पुरातन परंपराओं के बीच महाप्रभु जगन्नाथ संग बहन सुभद्रा व भाई बलराम की सवारी खरसावां के जगन्नाथ मंदिर से मौसीबाडी स्थित गुंडिचा मंदिर के लिए रवाना हुई. प्रभु जगन्नाथ की सारथी की भुमिका झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा, खरसावां विधायक दशरथ गागराई, जिला आपुर्ति पदाधिकारी सत्येन्द्र महतो, प्रखंड बिकास पदाधिकारी प्रधान माझी, अंचल अधिकारी कप्तान सिंकू, थाना प्रभारी गौरव कुमार ने निभाई. प्रभु जगन्नाथ की सरकारी रथयात्रा को आकर्षण बनाने के लिए ओडिसा के कलाकारों के द्वारा घोन्टो बाजा की पारंपरिक धुन व देवदासी भेषभूषा के बीच निकाली गई. जय जगन्नाथ के उदघोष एवं छैरा…

Read More

Bengluru.कर्नाटक के धारवाड़ से बेंगलुरु के बीच चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस को शुक्रवार दोपहर सी4 कोच में ‘हॉट एक्सल’ का पता चलने के बाद दावणगेरे में ट्रेन को रोकना पड़ा। दक्षिण पश्चिम (एसडब्ल्यूआर) रेलवे ने यह जानकारी दी. एसडब्ल्यूआर के मुताबिक सुरक्षा उपाय के तौर पर ट्रेन को तुरंत दावणगेरे में रोक दिया गया और उसकी गहन जांच की गई. दक्षिण-पश्चिम रेलवे ने एक बयान में कहा, अमरावती कॉलोनी के पास सतर्क गेटकीपर ने अपराह्न करीब 3.30 बजे ‘हॉट एक्सेल’ (पहिये की धुरी गर्म होना) का पता लगाया. रेलवे के एक अधिकारी ने बताया कि ‘हॉट एक्सल’ तब होता…

Read More

Puri. ओडिशा के पुरी में शुक्रवार को आयोजित विश्व प्रसिद्ध रथ यात्रा के दौरान भीषण गर्मी और भीड़भाड़ के कारण करीब 625 लोग बीमार पड़ गए और कई लोगों को अस्पतालों में भर्ती कराना पड़ा. पुरी के मुख्य जिला चिकित्सा अधिकारी (सीडीएमओ) डॉ. किशोर सतपथी ने बताया कि कई लोगों ने मामूली चोटें, उल्टी और बेहोशी की शिकायत की है और इसका मुख्य कारण भीड़भाड़ की स्थिति थी. उन्होंने कहा, अधिकांश लोगों को ओपीडी में प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। कोई हताहत नहीं हुआ. ओडिशा के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री मुकेश महालिंग ने कहा कि श्रद्धालुओं…

Read More

Ranchi. कोलकाता से पटना के लिए रवाना हुए इंडिगो के एक विमान को टायर में खराबी की वजह से शुक्रवार दोपहर में यहां स्थित बिरसा मुंडा हवाई अड्डे पर उतारा गया. हवाई अड्डे के एक अधिकारी ने बताया कि कोलकाता से आने वाली उड़ान को पटना और फिर लखनऊ जाना था. हवाई अड्डे के निदेशक आरआर मौर्य ने कहा, सुरक्षा कारणों से विमान को उतारा गया. उन्होंने बताया कि पटना के यात्रियों को सड़क मार्ग से भेजा गया, जबकि लखनऊ जाने वाले यात्रियों को वैकल्पिक मार्गों से अन्य उड़ानों से भेजा गया.

Read More

Medninagar.झारखंड के पलामू जिले में शुक्रवार को दो लोगों को गिरफ्तार किया गया और उनके पास से करीब 13 लाख रुपये मूल्य के आभूषण बरामद किए गए। पुलिस ने यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि दोनों आरोपी 21 जून को लेस्लीगंज स्थित एक जौहरी से 30 लाख रुपये के आभूषण लेकर फरार हो गए थे. पुलिस अधीक्षक (पलामू) रेशमा रामेसन ने संवाददाताओं को बताया, दोनों को लाडी गांव से गिरफ्तार किया गया, जहां वे किराए के मकान में रह रहे थे. उनके पास से करीब 135 ग्राम सोना और 1,150 ग्राम अन्य आभूषण बरामद किए गए. रामेसन ने बताया कि…

Read More

New Delhi. कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने पार्टी में ‘ संगठन सृजन ’ अभियान के तहत निचले स्तर के संगठन में हो रहे बदलावों का उल्लेख करते हुए कहा कि आदिवासी आबादी वाले राज्यों में पार्टी के भीतर 10-15 उर्जावान नेता होने चाहिए. उन्होंने पिछले दिनों आदिवासी समुदाय के प्रतिनिधियों के एक समूह से मुलाकात की थी. इस मुलाकात का वीडियो पार्टी की ओर से शुक्रवार को जारी किया गया. राहुल गांधी ने इस बातचीत में गुजरात में हाल ही में की गई जिला अध्यक्षों की नियुक्ति का उल्लेख किया. उन्होंने कहा कि हम नया कदम उठा रहे…

Read More

Saraikela. सरायकेला-खरसावां जिले के रायबासा में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गयी है. उत्पाद अधीक्षक सौरभ तिवारी के नेतृत्व में इस कार्रवाई को अंजाम दिया गया. गम्हरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत रायबासा स्थित एक मकान में छापेमारी अवैध. शराब जब्त की गयी. छापेमारी के दौरान 105 पेटी अवैध विदेशी शराब बरामद की गई,जिसकी कुल मात्रा 945 लीटर है. साथ ही मौके से एक सुजुकी स्कूटी भी जब्त की गई. मौके से एक अभियुक्त रोहित कुमार को गिरफ्तार किया गया है उसके विरुद्ध उत्पाद अधिनियम की सुसंगत धाराओं के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है. प्रारंभिक पूछताछ के आधार पर…

Read More

Lohardaga. लोहरदगा जिले में कुछ अज्ञात लोगों ने गुरुवार रात 60 वर्षीय एक महिला और उसके पोते की हत्या कर दी. एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी. अधिकारी ने बताया कि हत्यारे सीढ़ी के सहारे छत के रास्ते सदर थाना क्षेत्र के भक्सो गांव स्थित घर में घुसे और बुजुर्ग महिला की हत्या करने के बाद उसके 16 वर्षीय पोते रितेश उरांव की गला रेतकर हत्या कर दी. अधिकारी के मुताबिक, वारदात के समय पीड़ित एक कमरे में सो रहे थे, जबकि रितेश के पिता विनोद उरांव सहित परिवार के अन्य सदस्य दूसरे कमरे में थे.…

Read More

Jamshedpur.जमशेदपुर के बिस्टुपुर में भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा श्रद्धा और भक्ति के साथ संपन्न हुई. हजारों श्रद्धालुओं ने रथ खींचने का सौभाग्य प्राप्त किया.विधिवत पूजा-अर्चना के बाद भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा को पारंपरिक रथ पर विराजमान किया गया. यात्रा मार्ग पर श्रद्धालुओं ने भक्ति संगीत और भजन-कीर्तन के साथ स्वागत किया. फूलों की वर्षा की गई और प्रसाद का वितरण किया गया. प्रशासन ने सुरक्षा के विशेष प्रबंध किए. पुलिस बल की तैनाती की गई और ट्रैफिक व्यवस्था सुनिश्चित की गई. स्वच्छता अभियान चलाया गया और स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई गईं.स्थानीय लोगों ने यात्रा मार्ग पर जल सेवा,…

Read More