Author: News Desk

Ranchi. दक्षिणी-पश्चिमी मॉनसून फ़िलहाल झारखंड में पूरी तरह से सक्रिय बना हुआ है. यही वजह है कि पूरे राज्य भर में अच्छी बारिश रिकॉर्ड की जा रही है. पिछले 24 घंटे में राज्य में सबसे अधिक बारिश हजारीबाग जिले के हेंदेगीर में 79 मिमी रिकॉर्ड की गई. झारखंड के सभी जिलों में एक जुलाई तक बारिश होने की संभावना है. वहीं 29 जून को राज्य के उत्तरी-मध्य और इसके निकटवर्ती हिस्सों में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की आशंका है. यह जानकारी मौसम विभाग ने शुक्रवार को दी है. अब तक सामान्य से अधिक बारिश रिकॉर्ड अब तक सामान्य से अधिक…

Read More

Digha. पश्चिम बंगाल के दीघा में अप्रैल में जगन्नाथ मंदिर की स्थापना होने के बाद से यहां आकर होटलों में ठहरने वालों की संख्या में 20 प्रतिशत की वृद्धि देखी गयी है. एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी. दीघा होटल व्यवसायी संघ के संयुक्त सचिव बिप्रदास चटर्जी ने बताया कि लगभग 90 प्रतिशत पर्यटक दो दिन के लिए होटलों में आकर ठहरते हैं ताकि वे शहर में घूम सकें और नए मंदिर में भगवान जगन्नाथ की पूजा कर सकें. उन्होंने बताया, इस वर्ष अप्रैल में जगन्नाथ मंदिर के खुलने के बाद से सभी होटलों में आने वालों की…

Read More

New Delhi. NHAI का ‘RajmargYatra’ APP जल्दी ही यह बताएगा कि किन्हीं दो स्थानों के बीच सबसे कम टोल वाला रास्ता कौन सा है. यह नई विशेषता अगले महीने से ऐप पर उपलब्ध होगी. एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी ने यह जानकारी दी. ‘RajmargYatra’ ऐप यात्रियों को राष्ट्रीय राजमार्गों के बारे में व्यापक जानकारी देता है और उन्हें एक कुशल शिकायत निवारण प्रणाली भी प्रदान करता है. भारतीय राजमार्ग प्रबंधन कंपनी (आईएचएमसीएल) के कुशल परिवहन प्रणाली (आईटीएस) के मुख्य उत्पाद अधिकारी अमृत सिंह ने उदाहरण देते हुए कहा कि दिल्ली से लखनऊ की यात्रा करने के लिए तीन रास्ते हैं और…

Read More

Jamshedpur: पूर्वी सिंहभूम ज़िले के धालभूमगढ़ में पुलिस ने ब्राउन शुगर की तस्करी के मामले में 5 लोगों को गिरफ्तार किया है. यह जानकारी आज हुई प्रेस वार्ता में दी गई. कार्रवाई बीती रात करीब 10:15 बजे धालभूमगढ़ थाना क्षेत्र के दुधचुआ बांस टाल मैदान में की गई. गुप्त सूचना के आधार पर गठित विशेष पुलिस टीम ने एक ट्रक छिपे पांचों आरोपियों को रंगे हाथ पकड़ा. तलाशी के दौरान उनके पास से 4.17 ग्राम ब्राउन शुगर, 3500 रुपये नकद और 5 एंड्रॉइड मोबाइल फोन बरामद किए गए. साथ ही टाटा कंपनी का एक ट्रक (चेचिस नंबर- MAT828113S3F16812) भी जब्त…

Read More

Jharkhand: झारखंड के चतरा जिले ने नीति आयोग द्वारा जारी मार्च 2025 की डेल्टा रैंकिंग में पूरे देश के 112 आकांक्षी जिलों में पहला स्थान प्राप्त किया है. इस ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए जिले को नीति आयोग की ओर से 10 करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि दी जाएगी. यह सफलता जिले के प्रशासन विभिन्न विभागों और जनता के संयुक्त प्रयासों का परिणाम है. स्वास्थ्य, पोषण, शिक्षा, कृषि, वित्तीय समावेशन और बुनियादी ढांचे जैसे क्षेत्रों में बहुआयामी प्रगति के चलते चतरा ने यह सम्मान हासिल किया है. नीति आयोग ने शुक्रवार को एक ऑनलाइन समीक्षा बैठक के दौरान यह जानकारी साझा…

Read More

Jamshedpur : झारखंड के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन ने शुक्रवार को लोयोला स्कूल, जमशेदपुर की मेधावी छात्रा शांभवी जायसवाल को सम्मानित किया. शांभवी ने आईसीएसई-2025 की 10वीं बोर्ड परीक्षा में सभी विषयों में 100 में से 100 अंक प्राप्त कर देशभर में पहला स्थान हासिल किया है. इस असाधारण उपलब्धि पर शिक्षा मंत्री ने शांभवी को एक लाख रुपये की प्रतिभा प्रोत्साहन राशि प्रदान कर सम्मानित किया. इस अवसर पर आयोजित समारोह में मंत्री ने कहा कि शांभवी की यह सफलता पूरे झारखंड राज्य के लिए गौरव की बात है. उन्होंने कहा कि ऐसी प्रतिभाएं राज्य की असली पहचान होती…

Read More

Ranchi : झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के संस्थापक, राज्यसभा सांसद और पूर्व मुख्यमंत्री दिशोम गुरू शिबू सोरेन की हालत गंभीर बनी हुई है. वे दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती हैं और आईसीयू में डॉक्टरों की विशेष निगरानी में हैं. झामुमो के प्रवक्ता मनोज पांडेय ने शुक्रवार को बताया कि दिशोम गुरु शिबू सोरेन की स्थिति चिंताजनक है, हालांकि उनकी हालत स्थिर बनी हुई है. न तो कोई विशेष सुधार हुआ है और न ही गिरावट दर्ज की गई है. उन्हें ब्रेन स्ट्रोक हुआ है, जिससे उनके शरीर का बायां हिस्सा पैरेलाइज्ड हो गया है. उनका इलाज न्यूरोलॉजी,…

Read More

Mumbai.शेयर बाजार में शुक्रवार को फिर रौनक देखने को मिली है. सेंसेक्स और निफ्टी तेजी के साथ ट्रेड कर रहे हैं. विदेशी निवेशकों की खरीदारी, ग्लोबल शांति संकेत और कमजोर डॉलर जैसे फैक्टर्स ने बाजार को मजबूती दी है. बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 229.22 अंक चढ़कर 83,985.09 अंक पर, जबकि एनएसई निफ्टी 73.5 अंक की बढ़त के साथ 25,622.50 अंक पर पहुंच गया. बाजारों में लगातार चौथे सत्र में तेजी जारी रही. सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से लार्सन एंड टुब्रो, टाटा स्टील, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, टाटा मोटर्स, एचसीएल टेक और भारत इलेक्ट्रॉनिक्स के शेयर लाभ में…

Read More

Mumbai. एयर इंडिया विमान दुर्घटना के बाद टाटा संस के निदेशक मंडल की पहली बैठक गुरुवार को हुई, जिसमें चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ने भीषण त्रासदी के बारे में जानकारी दी. घटनाक्रम से जुड़े सूत्रों के मुताबिक, चंद्रशेखरन ने विमान दुर्घटना के बाद टाटा समूह द्वारा चलाए गए राहत प्रयासों और अन्य पहलुओं के बारे में निदेशक मंडल को जानकारी दी. चंद्रशेखरन ने कहा कि टाटा संस अपने बहुलांश शेयरधारक टाटा ट्रस्ट्स के साथ मिलकर त्रासदी में प्रभावित हुए लोगों के लिए राहत प्रयासों को आगे बढ़ाएगा. समूह की 100 से अधिक कंपनियों के संचालन की देखरेख करने वाले टाटा संस…

Read More

Ranchi. झारखंड हाइकोर्ट ने राज्य सरकार को निर्देश दिया कि वह राज्य में पंचायत अनुसूचित क्षेत्र विस्तार (पेसा) अधिनियम, 1996 के नियमों का क्रियान्वयन नहीं होने के कारणों की जानकारी दे. यह अधिनियम अनुसूचित क्षेत्रों में खासकर प्राकृतिक संसाधनों के प्रबंधन के लिए ग्राम सभाओं को विशेष अधिकार देता है. मुख्य न्यायाधीश एम एस रामचंद्र राव और न्यायमूर्ति राजेश शंकर की पीठ एक अवमानना याचिका पर सुनवाई कर रही थी, क्योंकि राज्य सरकार ने इस संबंध में अदालत के आदेश के बावजूद नियमों को लागू नहीं किया था. उच्च न्यायालय ने पिछले साल जुलाई में सरकार को नियमों के क्रियान्वयन…

Read More