Saraikela. आज ( 27 जून) को प्रभु जगन्नाथ की रथयात्रा निकलेगी. सरायकेला में भी ऐतिहासिक रथयात्रा की तैयारियां हैं. यहां इस साल महिलाओं को भगवान के रथ को खींचने का सौभाग्य मिलेगा. साथ ही ओडिशा से आये ओडिशी कलाकारों द्वारा नृत्य प्रस्तुत किया जायेगा इस बार नये रथ को श्रद्धालु खींचकर मौसीबाड़ी तक ले जायेंगे. इसके लिए ओडिशा के भुवनेश्वर से रस्सी मंगवायी गयी है, जिसके सहारे आठ पहियों वाले इस भव्य रथ को खींचा जायेगा. जगन्नाथ स्वामी का रथ खींचने के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ेगी.रथयात्रा के पहले दिन केवल महिलाएं भगवान का रथ खींचेंगी. महिलाएं बड़दांड चौक से…
Author: News Desk
New Delhi. केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने 700 से अधिक बैंक शाखाओं में लगभग 8.5 लाख ऐसे ‘फर्जी या निष्क्रिय खातों’ का पता लगाया है जिनका इस्तेमाल डिजिटल चोरी, धोखाधड़ी वाले निवेश और यूपीआई- आधारित धांधली से अर्जित अवैध कमाई को ठिकाने लगाने के लिए किया जा रहा था. जांच अधिकारियों ने बताया कि इन फर्जी खातों पर कार्रवाई करते हुए सीबीआई ने हाल ही में राजस्थान, दिल्ली, हरियाणा, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश में 42 ठिकानों पर एक साथ तलाशी अभियान चलाया. इस दौरान नौ संदिग्धों को हिरासत में लिया गया, जिनमें कथित बिचौलिये, एजेंट, एग्रीगेटर, खाताधारक और बैंकिंग प्रतिनिधि…
New Delhi. महत्वाकांक्षी उत्पादन क्षमता हासिल करने की कोशिशों में जुटे भारतीय इस्पात क्षेत्र को आयातित कोकिंग कोयले पर अधिक निर्भरता और इस्पात स्क्रैप की सीमित उपलब्धता जैसी चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। एक रिपोर्ट में यह बात कही गई है. देश के बुनियादी ढांचे और विनिर्माण पारिस्थितिकी की रीढ़ माना जाने वाला इस्पात उद्योग वित्त वर्ष 2030-31 तक 30 करोड़ टन सालाना कच्चे इस्पात की क्षमता हासिल करने के सरकार के लक्ष्य की तरफ कदम बढ़ा रहा है. एमपी फाइनेंशियल एडवाइजरी सर्विसेज ने एक बयान में कहा, ‘‘वित्त वर्ष 2024-25 तक भारतीय इस्पात उद्योग ने 20.5 करोड़…
Medninagar. पलामू जिले में 25 वर्षीय विधवा से बलात्कार के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी. पलामू की पुलिस अधीक्षक (एसपी) रेशमा रमेशन ने बताया कि यह घटना बुधवार को छतरपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में हुई.उन्होंने बताया, ‘‘पीड़िता अपनी मौसी के घर आई थी. लौटते समय दोनों आरोपी उसे जबरन एक जर्जर झोपड़ी में ले गए और उससे बलात्कार किया. इसके बाद महिला ने छतरपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई प्राथमिकी के आधार पर पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया.एसपी ने बताया कि महिला…
Patna. हर साल दीपावली और छठ के समय घर लौटने की जद्दोजहद किसी जंग से कम नहीं होती. छुट्टी मिल भी जाती है, तो टिकट मिलना नामुमकिन होता है. कई बार तो बस की छत पर चढ़ कर घर पहुंचना पड़ता है. ऐसे में त्योहार में बिहार आने वाले लोगों के इस दुख को दूर करने के लिए नीतीश सरकार ने बड़ा कदम उठाया है. बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने ट्वीट करके बताया कि बिहार के लोग विभिन्न पर्व-त्योहारों खासकर छठ, होली, दीपावली एवं दुर्गा पूजा के अवसर पर काफी संख्या में दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा और पश्चिम…
चाईबासा . सेल की गुवा लौह अयस्क खदान अब आक्रोश का केंद्र बन चुकी है. वर्षों से गुवा व आसपास के गांवों के शिक्षित बेरोजगार, ग्रामीण, सप्लाई मजदूर और सेलकर्मी जिस शोषण को झेल रहे थे, अब उन्होंने आर-पार की लड़ाई का बिगुल फूंक दिया है. पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा की अगुवाई में 1 जुलाई से गुवा खदान के जनरल ऑफिस का घेराव और अनिश्चितकालीन आर्थिक नाकेबंदी की घोषणा की गई है. 26 जून को एसबीआई के पीछे वर्कर्ष क्लब में आयोजित जन बैठक में मधु कोड़ा ने तीखे तेवर दिखाते हुए कहा कि सेल की गुवा खदान प्रबंधन ने…
जमशेदपुर . झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार (JHALSA), रांची के तत्वावधान में एवं प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार जमशेदपुर श्री अरविंद कुमार पांडेय के मार्गदर्शन में नालसा की DAWN योजना के अंतर्गत “अंतर्राष्ट्रीय नशा एवं अवैध तस्करी विरोध दिवस” के अवसर पर विविध विधिक जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया. इस अवसर पर डालसा सचिव श्री धर्मेंद्र कुमार ने दो प्रमुख जागरूकता कार्यक्रमों में भाग लिया. पहला कार्यक्रम न्याय सदन स्थित YUVA एनजीओ, जमशेदपुर के सहयोग से DLSA कार्यालय परिसर में आयोजित किया गया, जबकि दूसरा कार्यक्रम कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, पटमदा में संपन्न…
JAMSHEDPUR. काशीडीह मारवाड़ी समाज को स्थानीय स्तर पर संगठित करने एवं प्रत्येक सदस्य को एकजुट करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है, जो समाज को मजबूत बनाने तथा जनसंपर्क को सशक्त करने की दिशा में एक अभिनव प्रयास है. इसी उद्देश्य के तहत काशीडीह मारवाड़ी समाज को आधिकारिक रूप प्रदान करने वास्ते काशीडीह में ही एक बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें सुरेश अग्रवाल को सर्वसम्मिति से अध्यक्ष चुना गया. इस निर्वाचन का उद्देश्य है कि समाज के हर सदस्य को उसकी भूमिका एवं भागीदारी का अवसर दिया जाए, ताकि वह समाज की गतिविधियों में प्रत्यक्ष रूप से…
JAMSHEDPUR. उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी के निर्देशानुसार थाना स्तर पर प्रत्येक गुरुवार को भूमि विवाद समाधान दिवस का आयोजन किया जा रहा है. इस पहल का उद्देश्य आम नागरिकों को भूमि से संबंधित लंबित मामलों का त्वरित समाधान प्रदान करना है ताकि अनावश्यक विवाद की स्थितियों से बचा जा सके. अब तक जिले में भूमि विवाद समाधान दिवस के तहत कुल 428 मामलों की सुनवाई की जा चुकी है, जिनमें से 284 मामलों का निष्पादन सफलतापूर्वक किया गया है. आज आयोजित शिविर में प्राप्त आवेदनों में से लगभग 50 प्रतिशत मामलों का निष्पादन मौके पर ही किया गया, जिससे लोगों को…
JAMSHEDPUR. जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी द्वारा कीताडीह स्थित स्थित ईवीएम वेयरहाउस का निरीक्षण किया गया. इस दौरान उन्होंने वेयरहाउस की सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी निगरानी प्रणाली, अग्निशमन यंत्रों की उपलब्धता, यूपीएस बैकअप और तकनीकी उपकरणों की कार्यशीलता की विस्तारपूर्वक समीक्षा की. उपायुक्त को उप निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि ईवीएम की स्थिति नियमित रूप से जांची जाती है तथा आयोग के मानकों के अनुरूप आवश्यक सुरक्षा बंदोबस्त सुनिश्चित किए गए हैं. जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार प्रत्येक माह वेयरहाउस का निरीक्षण किया जाना अनिवार्य है और इसकी अद्यतन रिपोर्ट मंत्रिमंडल निर्वाचन…
