New Delhi.अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला ने बृहस्पतिवार को कहा कि वह सूक्ष्म गुरुत्वाकर्षण की स्थितियों में ‘‘एक बच्चे की तरह’’ रहना सीख रहे हैं और जब ड्रैगन अंतरिक्ष यान अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन से जुड़ने की अपनी यात्रा में पृथ्वी की परिक्रमा कर रहा था तो निर्वात में तैरना एक अद्भुत अनुभव था. अंतरिक्ष यान से एक वीडियो लिंक के जरिए अपना अनुभव साझा करते हुए शुक्ला ने कहा कि बुधवार को एक्सिओम-4 मिशन के प्रक्षेपण से पहले 30 दिनों तक पृथक वास के दौरान बाहरी दुनिया से पूरी तरह दूर रहने के बाद मेरे दिमाग में केवल यही विचार आया…
Author: News Desk
Ranchi.मौसम विभाग ने झारखंड के विभिन्न जिलों में अगले कुछ दिनों तक भारी बारिश और वज्रपात की चेतावनी जारी की है. आज रांची सहित कुल आठ जिलों में भारी बारिश और आकाशीय बिजली गिरने की आशंका जताई गई है. इधर राजधानी रांची सहित नौ जिलों में देर रात से सुबह तक बारिश हुई है. जिन जिलों में यह अलर्ट जारी किया गया है, उनमें रांची, खूंटी, लोहरदगा, गुमला, सिमडेगा, पश्चिम सिंहभूम, सरायकेला-खरसांवा और पूर्वी सिंहभूम शामिल हैं।इन सभी जिलों में ऑरेंज अलर्ट घोषित किया गया है। हालांकि, मौसम विभाग के अनुसार रांची, लोहरदगा, खूंटी, सरायकेला-खरसांवा और पूर्वी सिंहभूम में बाकी…
Giridih. गिरिडीह जिले में 30 वर्षीय एक व्यक्ति को उसके ससुराल वालों ने कथित तौर पर पीटा जिससे उसकी मौत हो गई. पुलिस ने बृहस्पतिवार को बताया कि व्यक्ति के ससुराल पक्ष के लोगों ने उस पर अपनी पत्नी की हत्या का आरोप लगाया.एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना बुधवार देर रात मुफस्सिल थाना क्षेत्र के लुकैया गांव में हुई, जब पारिवारिक विवाद को लेकर पति-पत्नी के बीच कहासुनी हो गई और पति ने पत्नी की चाकू घोंपकर हत्या कर दी. मृतक की पहचान छोटेलाल हंसदा और उसकी 25 वर्षीय पत्नी मीना मुर्मू के रूप में की गयी है.…
Jamshedpur. पूरे देश के साथ-साथ कोल्हान में भी 9 जुलाई को मजदूरों की पुनर्निर्धारित आम हड़ताल की तैयारी जोरों पर है. गुरुवार को केंद्रीय ट्रेड यूनियनों और स्वतंत्र कर्मचारी महासंघों के नेताओं की एक महत्वपूर्ण बैठक एटक कार्यालय, साकची में हुई, जिसमें हड़ताल की तैयारी की समीक्षा की गई. ट्रेड यूनियनों के संयुक्त मंच, कोल्हान की ओर से जानकारी दी गई कि इस हड़ताल का मुख्य उद्देश्य चार श्रम कोड को रद्द करने समेत 17 सूत्री मांगों को लेकर है. बैठक में हड़ताल की तैयारियों की समीक्षा की गई. ट्रेड यूनियनों ने बताया कि पहलगाम की घटना के बाद 20…
Ranchi. रांची जिले के सिल्ली में एक किसान के घर में घुसे दलमा के बाघ सम्राट को सुरक्षित पकड़कर गुरुवार सुबह पलामू बाघ अभयारण्य (पीटीआर) के एक बाड़े में छोड़ दिया गया. वन विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी. प्रारंभ में माना जा रहा था कि यह बाघ पड़ोसी राज्य पश्चिम बंगाल का है, लेकिन बाद में इसकी पहचान पीटीआर के बाघ के रूप में की गई.अभयारण्य के क्षेत्र निदेशक एसआर नटेश ने बताया, ‘हमने सुबह करीब आठ बजे बाघ को निगरानी के लिए एक सेंटर में भेजा है, जिसके बाद उसे जंगल में छोड़ दिया जाएगा. वन…
New Delhi. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने गुरुवार को यहां सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन का हालचाल जाना. मुर्मू ने सोरेन के बेटे और झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात की और उनके पिता के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली. इस मौके पर कल्पना सोरेन भी मौजूद थीं. राष्ट्रपति कार्यालय ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में यह जानकारी दी और मुलाकात की तस्वीर साझा की. माननीय राष्ट्रपति ने श्री शिबू सोरेन जी के शीघ्र एवं पूर्ण स्वस्थ होने की कामना की. अधिकारियों ने बताया कि शिबू सोरेन (81) पिछले पांच दिन से अस्पताल…
योजनाओं के लाभ, जीविकोपार्जन के साधन, बच्चों की शिक्षा और स्थानीय समस्याओं के समाधान का दिया निर्देश जमशेदपुर. उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी द्वारा गुड़ाबांदा प्रखंड अंतर्गत अर्जूनबेड़ा स्थित सबर टोला का निरीक्षण कर जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की जमीनी स्थिति की समीक्षा की गई . साथ ही, स्थानीय लोगों से संवाद कर उनकी समस्याओं और आवश्यकताओं की जानकारी ली. निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने ग्रामीणों से बातचीत कर यह जाना कि उन्हें राशन, आवास, वृद्धा पेंशन, उज्ज्वला योजना, पीने का पानी, स्वास्थ्य सेवाएं, विद्युत आपूर्ति, शौचालय निर्माण, मनरेगा आदि योजनाओं का लाभ मिल रहा है या नहीं. उन्होंने निर्देश दिया कि…
Mumbai.घरेलू बाजारों सेंसेक्स और निफ्टी में बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार में तेजी दर्ज की गई. बाजारों में लगातार तीसरे सत्र में बढ़त जारी रही. बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 163.27 अंक चढ़कर 82,918.78 अंक पर और एनएसई निफ्टी 64.35 अंक की बढ़त के साथ 25,309.10 अंक पर रहा। बाद में सेंसेक्स 415.98 अंक की बढ़त के साथ 83,171.49 अंक पर जबकि निफ्टी 115.50 अंक चढ़कर 25,359.45 अंक पर कारोबार करने लगा. किसे फायदा-किसे नुकसान? सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड, टाटा स्टील, इटर्नल (पूर्व में जोमैटो), भारती एयरटेल, बजाज फाइनेंस और अदाणी पोर्ट्स के शेयर सबसे…
जमशेदपुर। समाजसेवी एवं शिक्षाविद्ध स्व. सुखदेव सिंह के 27वें पुण्यतिथि पर एसडीएसएम स्कूल परिसर सिदगोड़ा में आज रक्तदान शिविर का आयोजन रेड क्रॉस सोसाईटी, पूर्वी सिंहभूम के सहयोग से एसडी सिंह मेमोरियल एजुकेशनल फाउण्डेशन ट्रस्ट के द्वारा किया गया। शिविर का उद्घाटन स्व. एस.डी. सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण व पुष्प वर्षा कर स्कूल के चेयरमैन दिवाकर सिंह, जमशेदपुर ब्लड सेन्टर के वरीय चिकित्सक डॉ. एल. बी. सिंह व रेड क्रॉस के वाईस पेट्रन डी. के. घोष तथा स्कूल की प्रिन्सिपल मौसमी दास ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर किया। READ MORE :Bharat Gaurav Train: दक्षिण भारत ज्योतिर्लिंग यात्रा…
कोलकाता, – भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम लिमिटेड (IRCTC) एक बार फिर धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठा रहा है। इस बार IRCTC भारत गौरव पर्यटक ट्रेन के माध्यम से एक विशेष यात्रा “ज्योतिर्लिंग दर्शन सहित दक्षिण भारत यात्रा” का आयोजन कर रहा है। READ MORE :Sravni Special Train: दक्षिण-पूर्व रेलवे चलाएगी ‘श्रावणी स्पेशल ट्रेन’, चक्रधरपुर मंडल के इन मार्गों से होकर गुजरेगी भागलपुर से दक्षिण भारत की आध्यात्मिक यात्रा – भारत गौरव ट्रेन से करें ज्योतिर्लिंग दर्शन यह यात्रा भागलपुर से 27 जुलाई 2025 को शुरू होकर 11 रात और 12 दिनों तक…
