Ranchi: रांची जिले के सिल्ली प्रखंड स्थित मारदू गांव में बुधवार सुबह साढ़े छह बजे अचानक एक बाघ घुस गया, इससे गांव में हड़कंप मच गया. बाघ भोजन की तलाश में गांव के पुरेन्द्र महतो के घर में घुस गया. संयोग से उस वक्त उस कमरे में कोई नहीं था, नहीं तो बड़ी घटना हो सकती थी. पुरेन्द्र महतो के परिजनों को बाघ समझकर सूझबूझ से कम लिया और कमरे में बाहर से ताला लगा दिया हालांकि काफी भीड़ गांव में देखी गई टाइगर की एक झलक पानी के लिए सैकड़ो की संख्या में महिला पुरुष पहुंच चुके थे. गांव…
Author: News Desk
Jamshedpur: जमशेदपुर के MGM थाना क्षेत्र स्थित एक होटल से चतरा जिले के बड़े कारोबारी और संवेदक सुबोध सिंह का शव संदिग्ध हालत में बरामद किया गया है. इस घटना के सामने आने के बाद पूरे झारखंड में सनसनी फैल गई है. पुलिस के मुताबिक शव होटल के एक कमरे से मिला है. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए TMH भेज दिया गया है. फिलहाल मौत के कारणों की पुष्टि नहीं हो पाई है. जब जमशेदपुर के SSP से फोन पर संपर्क किया गया तो उन्होंने जानकारी लेकर बताने की…
Jamshedpur: जमशेदपुर के जुगसलाई थाना क्षेत्र में पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए ब्राउन शुगर की तस्करी में शामिल एक तस्कर को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार युवक की पहचान मो. सलमान उर्फ फड्डुन के रूप में हुई है, जो पहले भी ऐसे मामलों में जेल जा चुका है. पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि गरीब नवाज कॉलोनी स्थित खरकई नदी के रेलवे ब्रिज के नीचे एक व्यक्ति ब्राउन शुगर बेचने की फिराक में है. सूचना मिलते ही जुगसलाई पुलिस की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके पर छापेमारी की और सलमान को रंगे हाथ पकड़…
Jamshedpur: जमशेदपुर के टेल्को थाना क्षेत्र में बुधवार दोपहर एक दर्दनाक हादसा हो गया. टेल्को के बारीनगर निवासी 13 वर्षीय मोहम्मद नादिर नदीम खान की तालाब में डूबने से मौत हो गई. नादिर टेल्को स्थित हिल टॉप स्कूल में सातवीं कक्षा का छात्र था और अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था. बताया जाता है कि बुधवार दोपहर करीब 12 बजे नादिर अपने दो दोस्तों के साथ रामदास सोरेन तालाब में नहाने गया था. नहाते वक्त उसका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चला गया. दोस्तों ने शोर मचाया लेकिन तब तक नादिर पानी में डूब चुका था. आसपास…
Jamtara : जामताड़ा में पुलिस ने साइबर अपराधियों को तगड़ा झटका दिया है. मिली एक इंफॉर्मेशन पर पुलिस ने दो शातिर साइबर अपराधियों को धर दबोचा है. इनमें 24 साल का प्रदीप कुमार मंडल और 26 साल का रघुवीर कुमार मंडल शामिल है. इन दोनों के पास से 25 लाख 20 हजार रुपये कैश, दस पीस मोबाइल, 20 फर्जी सिम कार्ड, पांच एटीएम कार्ड, एक चेकबुक, एक लैपटॉप और एक कार जब्त की गयी है. मामले में जामताड़ा पुलिस कप्तान राजकुमार मेहता ने मीडिया को बताया कि जिले में यह अबतक की सबसे बड़ी रिकवरी है. SP ने कहा कि…
Mumbai. ईरान और इजराइल के बीच युद्धविराम के बाद पश्चिम एशिया में तनाव कम होने के संकेतों के बीच बुधवार को स्थानीय शेयर बाजार में तेजी दर्ज की गई और सेंसेक्स 700 अंक चढ़ गया. निफ्टी भी 200 अंक की बढ़त के साथ बंद हुआ. पश्चिम एशिया संकट टलने की उम्मीद में कच्चे तेल के कीमतों में नरमी देखी गई. इसके अलावा एचडीएफसी बैंक, इन्फोसिस और रिलायंस इंडस्ट्रीज में लिवाली से भी निवेशक धारणा को समर्थन मिला. बीएसई का 30 शेयरों पर आधारित मानक सूचकांक सेंसेक्स 700.40 अंक यानी 0.85 प्रतिशत चढ़कर 82,755.51 अंक पर बंद हुआ. कारोबार के दौरान…
New Delhi. CBSE के दसवीं कक्षा के छात्र 2026 से एक शैक्षणिक सत्र में दो बार बोर्ड परीक्षा दे सकेंगे, हालांकि फरवरी में होने वाले पहले चरण की परीक्षा में शामिल होना अनिवार्य होगा. अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी. उन्होंने कहा कि मई में होने वाला दूसरा चरण उन छात्रों के लिए वैकल्पिक होगा जो अपना प्रदर्शन सुधारना चाहते हैं.केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 10वीं कक्षा के लिए वर्ष में दो बार बोर्ड परीक्षा आयोजित करने के मानदंडों को मंजूरी दे दी है, जिसकी नयी राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) में अनुशंसा की गई है. CBSE के परीक्षा…
-मानगो थाना क्षेत्र के जवाहरनगर में वारदात, आलमारी का लॉकर बंद, टेबल पर थी चाबी, घर में घुसने के निशान नहीं मिले Jamshedpur. जमशेदपुर में चोरी की बड़ी घटना सामने आयी है. टाटा स्टील के जूनियर इंजीनियर शाह फैसल के आवास से करीब 20 लाख रुपये मूल्य के जेवरात चोरी हो गयी हैं. चोरी का शक किसी परिचित पर जताया जा रहा है घटना मानगो थाना क्षेत्र के जवाहरनगर रोड नंबर-14 स्थित शाह फैसल के घर की है घटना का खुलासा उस वक्त हुआ जब शाह फैसल की पत्नी गोलमुरी में एक विवाह समारोह में शामिल होने के लिए घर…
Jamshedpur.दक्षिण पूर्व रेलवे ने चक्रधरपुर मंडल से चलने वाली और गुजरने वाली कई ट्रेनों के संचालन में बड़ा बदलाव किया है. करीब 12 साप्ताहिक स्पेशल ट्रेनों की परिचालन अवधि करीब 3 माह तक बढ़ा दी है. अब जून तक चलने वाली सभी ट्रेनें अगले तीन माह तक अपनी नियमित दिनों व समय पर चलेंगी. इससे यात्रियों को साप्ताहिक स्पेशल ट्रेनों में कंफर्म बर्थ मिलने की परेशानी से काफी हद तक निजात मिलेगी. यह जानकारी चक्रधरपुर रेलमंडल की ओर से दी गयी है. रेलवे द्वारा जारी जानकारी के अनुसार, हटिया-दुर्ग एक्सप्रेस ट्रेन की सेवा 1 जुलाई से 1 अक्टूबर तक बढ़ा…
Bokaro.चास थाना क्षेत्र के बाइपास रोड स्थित आस्था ज्वेलर्स में सोमवार की शाम हुई लूट की घटना का उदभेदन हो गया है. 24 घंटे के अंदर मंगलवार को पटना (बिहार) एसटीएफ ने पटना में सभी छह लुटेरों को कार सहित पकड़ लिया है. गिरफ्तार सभी युवकों की उम्र 22 से 25 वर्ष है. सभी बिहार के रहनेवाले हैं. गिरफ्तार अपराधियों में पटना सिटी का राहुल पटेल उर्फ डायमंड, कुमारबाग बेतिया का रौशन सिंह, वैशाली नगर का नितेश तिवारी, मोतिहारी केसरिया का आदित्य राज, मोतिहारी का प्रिंस कुमार सुमन व मुसाफिर हवारी शामिल हैं. गिरफ्तारी के वक्त इनके पास से पटना…
