Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»JAMSHEDPUR : ब्राउन शुगर के साथ तस्कर हुआ गिरफ्तार, बाइक और मोबाइल जब्त
    Breaking News

    JAMSHEDPUR : ब्राउन शुगर के साथ तस्कर हुआ गिरफ्तार, बाइक और मोबाइल जब्त

    News DeskBy News DeskJune 26, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Jamshedpur: जमशेदपुर के जुगसलाई थाना क्षेत्र में पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए ब्राउन शुगर की तस्करी में शामिल एक तस्कर को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार युवक की पहचान मो. सलमान उर्फ फड्डुन के रूप में हुई है, जो पहले भी ऐसे मामलों में जेल जा चुका है.

    पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि गरीब नवाज कॉलोनी स्थित खरकई नदी के रेलवे ब्रिज के नीचे एक व्यक्ति ब्राउन शुगर बेचने की फिराक में है. सूचना मिलते ही जुगसलाई पुलिस की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके पर छापेमारी की और सलमान को रंगे हाथ पकड़ लिया.
    पुलिस ने आरोपी के पास से 18 पुड़िया ब्राउन शुगर एक मोटरसाइकिल और एक मोबाइल फोन बरामद किया है. पुलिस का कहना है कि इन सामानों का इस्तेमाल नशे के कारोबार में किया जा रहा था.

    इस संबंध में जुगसलाई थाने के सब इंस्पेक्टर गोपाल कुमार ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है. प्राथमिकी में बताया गया है कि सलमान लंबे समय से नशीले पदार्थों की खरीद-बिक्री में लिप्त है और वह पहले भी जेल जा चुका है.

    Tata Trust Dicision: टाटा ट्रस्ट चालू वित्त वर्ष में परोपकारी खर्च बढ़ाकर 2,000 करोड़ रुपये करेगा

    पुलिस का मानना है कि आरोपी इलाके के युवाओं को नशे की लत लगाने की कोशिश कर रहा था. उसकी गिरफ्तारी के बाद इलाके में लोगों ने कुछ राहत महसूस की है हालांकि गरीब नवाज कॉलोनी और उसके आसपास नशे के कारोबार की गतिविधियां पहले से चर्चा में रही हैं.

    फिलहाल पुलिस सलमान से पूछताछ कर रही है ताकि इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान की जा सके. पुलिस ने कहा है कि बहुत जल्द इस गिरोह के अन्य सदस्यों को भी पकड़ा जाएगा. आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है और इलाके में लगातार छापेमारी जारी है.

    NH 33 रांची–टाटा National Highway 214.79 करोड़ रुपये से होगी चकाचक, भूमि पूजन कार्यक्रम 18 जून को

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    bike and mobile seized JAMSHEDPUR: Smuggler arrested with brown sugar
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Tata Trust Dicision: टाटा ट्रस्ट चालू वित्त वर्ष में परोपकारी खर्च बढ़ाकर 2,000 करोड़ रुपये करेगा

    June 15, 2026

    NH 33 रांची–टाटा National Highway 214.79 करोड़ रुपये से होगी चकाचक, भूमि पूजन कार्यक्रम 18 जून को

    June 15, 2026

    Railway: ट्रेन में आग की अफवाह फैली, उतरते समय दूसरी ट्रेन से कटकर चार लोगों की मौत

    June 15, 2026
    Recent Post

    Tata Trust Dicision: टाटा ट्रस्ट चालू वित्त वर्ष में परोपकारी खर्च बढ़ाकर 2,000 करोड़ रुपये करेगा

    June 15, 2026

    NH 33 रांची–टाटा National Highway 214.79 करोड़ रुपये से होगी चकाचक, भूमि पूजन कार्यक्रम 18 जून को

    June 15, 2026

    Railway: ट्रेन में आग की अफवाह फैली, उतरते समय दूसरी ट्रेन से कटकर चार लोगों की मौत

    June 15, 2026

    Road Accident: ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलटा, केबिन में फंसा चालक, सड़क पर बिखरी कोल्ड ड्रिंक लूटते रहे लोग

    June 15, 2026

    Jamshedpur: परसुडीह में घर से खेलने निकले तीन बच्चे लापता, परिवार परेशान, सभी की तलाश में जुटी पुलिस

    June 15, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group