जमशेदपुर. समाहरणालय सभागार में उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी की अध्यक्षता में जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की समीक्षात्मक बैठक बुधवार को आहूत की गयी. बैठक में सांसद विद्युतवरण महतो, जिप अध्यक्ष बारी मुर्मू तथा सभी विधायकों के प्रतिनिधि शामिल हुए. बैठक में निर्देश दिया गया कि व्यक्तिगत स्तर पर निर्धारित शौचालय निर्माण के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए लाभुकों को प्रेरित तथा विभागीय स्तर पर समन्वित प्रयास के लिए निर्देशित किया गया. वित्तीय वर्ष 2024-25 एवं 2025-26 में कुल स्वीकृत 21111 इकाई में से 688 का निर्माण कार्य पूर्ण हुआ है. इस योजना के तहत लाभुकों को स्वयं से शौचालय निर्माण…
Author: News Desk
जमशेदपुर. सीआइएससीइ की टेल्को में आयोजित दो दिवसीय जोनल योग मीट प्रतियोगिता के पहले दिन आयोजित व्यक्तिगत कलात्मक योग में नरभेराम की श्रेया कुमारी विजेता, कारमेल जूनियर कॉलेज की नंदनी रॉय उपविजेता बनी. अंडर-17 बालिका वर्ग में कान्वेंट स्कूल की देवस्मिता चक्रवर्ती पहले, शैल दूसरे स्थान पर रही. अंडर-19 बालिका वर्ग में नरभेराम की भार्गवी मंडल पहले, स्थान पर रही. अंडर-14 बालिकाओं के व्यक्तिगत लयबद्ध योग में कान्वेंट की देवनिष्ठा मंडल विजेता बनी. इससे पहले प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि फादर विनोद फर्नांडीस (प्राचार्य लोयोला स्कूल), विशिष्ट अतिथि फादर माइकल थानाराज, फादर जेरी डिसूजा (प्रशासक व कोषाध्यक्ष) और स्कूल की…
New Delhi : नौकरीपेशा लोगों के लिए राहत की खबर है. इनकम टैक्स विभाग ने ITR फाइलिंग को और आसान बना दिया है. अब Pre-Filled ITR के जरिए टैक्स फाइलिंग में न केवल समय बचेगा, बल्कि गलतियों की गुंजाइश भी कम होगी. हर साल की तरह इस बार भी विभाग ने फॉर्म-1 से लेकर फॉर्म-4 तक की यूटिलिटीज जारी कर दी हैं. विभाग का उद्देश्य है कि ज्यादा से ज्यादा लोग टैक्स फाइल करें और प्रक्रिया को आसान बनाकर लोगों की भागीदारी बढ़ाई जाए. क्या है Pre-Filled ITR? Pre-Filled ITR फॉर्म में पहले से आपकी जानकारी भरी होती है, जैसे…
Sasaram : बिहार के रोहतास जिले के बिक्रमगंज से स्वास्थ्य विभाग की एक चौंकाने वाली लापरवाही सामने आई है, जिसने पूरे विभाग को कटघरे में खड़ा कर दिया है. यहां एक व्यक्ति की पोस्टमार्टम रिपोर्ट उसके मौत के एक दिन पहले ही तैयार कर दी गयी थी, जिससे न सिर्फ परिजन सदमे में हैं बल्कि प्रशासनिक व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं. यह है मामला घटना बिक्रमगंज निवासी सत्यनारायण गुप्ता से जुड़ी है, जो 16 मई की शाम एसडीओ आवास के पास सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए थे. उन्हें तत्काल इलाज के लिए…
Patna : बिहार सरकार के पिछड़ा वर्ग एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग ने एक ऐतिहासिक नीतिगत निर्णय लेते हुए उन शिक्षकों और शिक्षकेत्तर कर्मियों को बड़ी राहत दी है जो ‘अन्य पिछड़ा वर्ग कन्या आवासीय +2 उच्च विद्यालयों’ में पदस्थापित हैं. अब इन विद्यालयों में कार्यरत नियमित शिक्षकों (प्रधानाध्यापक सहित) और शिक्षकेत्तर कर्मियों की बेटियों को उसी विद्यालय में नामांकन मिल सकेगा, जहां उनके माता-पिता कार्यरत हैं. अब तक नहीं था नामांकन का प्रावधान इन विद्यालयों में छात्राओं को शिक्षा और आवास की सुविधा निःशुल्क प्रदान की जाती है, लेकिन आश्चर्यजनक रूप से अब तक विद्यालय में कार्यरत कर्मचारियों…
Patna : राजधानी पटना के गंगा सेतु पथ (मरीन ड्राइव) में पुलिस और एक अपराधी के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें अपराधी के पैर में गोली लग गई. इस घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गई. पुलिस ने एक अन्य अपराधी को गिरफ्तार किया है, जबकि गोली लगने से घायल बदमाश को इलाज के लिए पीएमसीएच भेजा गया है. गिरफ्तार किए गए अपराधी ने सफेद रंग की शर्ट पहन रखी थी और उसके पैर से रक्तस्त्राव हो रहा था. उसे पैर में गमछा बांधकर पीएमसीएच ले जाया गया. गोली लगने वाले अपराधी का नाम मोहम्मद रजा है, जो शाहनवाज हत्याकांड का…
Bokaro : देश के लोकतांत्रिक इतिहास में इमरजेंसी 25 जून 1975 सबसे काले दिनों में से एक है. जिसमें देश की प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने संविधान की हत्या कर जनता पर जुल्म ढाया था. देश में लगा आपातकाल जिसके गुजरे कई वर्ष हो चुके हैं उसकी खौफ और गूंज आज भी सुनाई देती है. यह कहना झारखंड के पूर्व मंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता नीलकंठ सिंह मुंडा और पूर्व गोड्डा के विधायक अमित मंडल का. भाजपा के दोनों नेताओं सहित बोकारो जिला अध्यक्ष एवं कई बड़े नेताओं और कार्यकर्ताओं ने बोकारो में इमरजेंसी के उन भयावह दिनों को याद…
KULLU: हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले की सैंज घाटी में बुधवार को बादल फटने की घटना सामने आई. इस घटना के बाद इलाके में तेज फ्लैश फ्लड आ गया, जिससे लोगों में हड़कंप मच गया. यह दृश्य मौके पर मौजूद युवकों ने अपने मोबाइल में कैद किया. बाढ़ के साथ पेड़ और मलबा बहते नजर आए. बादल फटने की घटना सीयूंड गांव के पास जीवा नाले में हुई. पानी के तेज बहाव में करीब पांच गाड़ियां बहने की सूचना है. NHPC के स्टोर रूम में भी पानी घुस गया है, जिससे काफी नुकसान हुआ है. इस घटना से आसपास के…
PAKISTAN: दक्षिणी वजीरिस्तान के सरगोधा और कुर्रम इलाकों में तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) ने पाकिस्तानी सेना पर बड़ा हमला किया. इस हमले में पाकिस्तान फौज के मेजर सैयद मोइज अब्बास शाह की मौत हो गई. यही वह मेजर था, जिसने साल 2019 में भारतीय वायुसेना के ग्रुप कैप्टन अभिनंदन वर्तमान को पकड़ने का दावा किया था. TTP के इस हमले में कुल 14 पाकिस्तानी सैनिक मारे गए. बताया जा रहा है कि यह हमला घात लगाकर किया गया था, जिसमें पाकिस्तानी सैनिकों को संभलने तक का मौका नहीं मिला. पाकिस्तानी सेना ने अभी तक मेजर मोइज अब्बास की मौत की आधिकारिक…
Ranchi : अपराध पर अंकुश लगाने के लिए रांची पुलिस लगातार प्रयासरत है. बीते दिनों डीआईजी सह एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा को मिली शिकायत के बाद कोयला के कारोबार में अवैध वसूली को लेकर रेड हुई है. यह रेड खलारी थाना अंतर्गत केडीएच माइंस स्थित काँटाघर के बाहर हुई है. यहाँ पर लिफ्टर द्वारा विस्थापित मोर्चा और ग्रामीणों के नाम पर पर्ची काटकर अवैध तरीके से ट्रांसपोर्टर से वसूली होती है. रांची एसएसपी की स्पेशल टीम इस रेड का नेतृत्व कर रही है. सूत्रों के अनुसार अभी तक 4 लिफ्टरों को हिरासत में लिया गया है. सभी से सख्ती से…
