जमशेदपुर: 26 जून 2025 को आदित्यपुर स्थित श्रीनाथ विश्वविद्यालय मे *मॉक यूथ पार्लियामेंट* (छात्र युवा संसद) का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम में भारत सरकार की केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं. उनके साथ विशिष्ट अतिथि के रूप में जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा दास साहू भी मंच पर उपस्थित थीं. इस युवा संसद में बी.एड . के विद्यार्थियो ने उत्साहपूर्वक भाग लिया.संसद की कार्यवाही को यथार्थ रूप देने हेतु छात्रों को सत्तापक्ष और विपक्ष के दो दलों में विभाजित किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता विधायक श्रीमती पूर्णिमा दास साहू ने की, जो सदन…
Author: News Desk
जमशेदपुर। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने गुरुवार को कीताडीह स्थित ईवीएम वेयरहाउस का निरीक्षण कर वहां की सुरक्षा व्यवस्था और तकनीकी प्रबंधन की विस्तारपूर्वक समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने वेयरहाउस की निगरानी प्रणाली, अग्निशमन उपकरण, विद्युत बैकअप और अन्य सभी महत्वपूर्ण संसाधनों की वास्तविक स्थिति की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान उप निर्वाचन पदाधिकारी ने उपायुक्त को अवगत कराया कि ईवीएम मशीनों की स्थिति की नियमित जांच की जाती है और सुरक्षा के सभी मानकों का अनुपालन किया जा रहा है। साथ ही, मशीनों के भंडारण, रख-रखाव और रिकॉर्ड-प्रबंधन की प्रक्रिया को भी निर्वाचन आयोग की गाइडलाइनों…
जमशेदपुर। जनता दल (यूनाइटेड) उलीडीह एवं मानगो थाना समिति के प्रमुख कार्यकर्ताओं की बैठक आज मानगो बालीगुमा स्थित साई रेजीडेंसी में आयोजित हुई. बैठक में मुख्य रूप से जद(यू) जिला महामंत्री कुलविंदर सिंह पन्नू एवं जद(यू ) जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष अजय कुमार उपस्थित हुए. बैठक में प्रत्यक सप्ताह रविवार को पार्टी के द्वारा मानगो नगर निगम के क्षेत्र में संचालित संपर्क समस्या समाधान अभियान की समीक्षा की गई. बैठक में क्षेत्र भ्रमण के दौरान चिन्हित किए गए समस्याओं के संबंध में विस्तार पूर्वक चर्चा हुई. इस बात पर जोर दिया गया की मानगो नगर निगम अंतर्गत विभिन्न वार्डों में जो…
मध्य प्रदेश को ₹14,745 करोड़ का रेल बजट, अधोसंरचना में हो रहा तीव्र निवेश – रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव ने बताया मध्य प्रदेश में 2,651 किमी नई पटरियों का निर्माण, 100% विद्युतीकरण पूर्ण – स्टेशन पुनर्विकास, डबल/तीन-चौथी लाइन सहित ₹24,000 करोड़ की परियोजनाएं स्वीकृत रेल खबर। केंद्रीय रेल, सूचना एवं प्रसारण तथा इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव ने ग्वालियर से बेंगलुरु के लिए शुरू की गई नई साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन के शुभारंभ किया। इस अवसर पर रेल भवन से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से मध्य प्रदेश की जनता को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि यह ट्रेन…
धनबाद: यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने यशवंतपुर-गया स्पेशल ट्रेन (गाड़ी संख्या 06563/06564) को अब अस्थायी रूप से धनबाद जंक्शन तक विस्तारित करने का निर्णय लिया है। यह सुविधा 28 जून 2025 से 26 जुलाई 2025 तक प्रभावी रहेगी, जिससे झारखंड के यात्रियों को विशेष लाभ मिलेगा। अब तक यह स्पेशल ट्रेन यशवंतपुर से चलकर गया तक ही जाती थी, लेकिन इस एक माह के विशेष विस्तार के तहत यह ट्रेन अब गया से धनबाद तक जाएगी और वहीं से वापस लौटेगी। ट्रेन के समय और ठहराव में कोई बदलाव नहीं किया गया है। यात्रियों को…
जमशेदपुर। पेसा कानून को लेकर झारखंड सरकार की उदासीनता पर राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता रघुवर दास ने गुरुवार को जमशेदपुर के बिष्टुपुर स्थित चैंबर ऑफ कॉमर्स सभागार में आयोजित प्रेस वार्ता में तीखा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार पेसा कानून को लागू करने में टालमटोल कर रही है जिससे वे माननीय उच्च न्यायालय के आदेश की भी अवहेलना कर रही है, जो लोकतंत्र और संविधान के लिए अत्यंत चिंताजनक है। READ MORE :Sibu Soren: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन 3 दिन से दिल्ली के गंगा राम अस्पताल में भर्ती, फिलहाल हालत स्थिर,…
रांची- झारखंड में 10 जून से 26 जून तक आयोजित मादक पदार्थों के दुरुपयोग के विरुद्ध राज्यव्यापी जागरूकता अभियान का समापन आज डोरंडा स्थित शौर्य सभागार में सम्पन्न हुआ। समापन समारोह की मुख्य अतिथि ग्रामीण विकास मंत्री श्रीमती दीपिका पांडेय सिंह ने इसे मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन की दूरदृष्टि सोच और संवेदनशील नेतृत्व का परिणाम बताया। उन्होंने कहा कि यह अभियान का समापन नहीं बल्कि राज्य को नशामुक्त एवं अपराधमुक्त बनाने की दिशा में एक नई शुरुआत है। READ MORE :JSSC CGL Highcourt: जेएसएससी की संयुक्त स्नातक स्तरीय सीजीएल परीक्षा के रिजल्ट प्रकाशन पर रोक बरकरार, अब 15 जुलाई को…
Mumbai.भू-राजनीतिक तनाव कम होने और बड़ी कंपनियों के चुनिंदा शेयरों में लिवाली से स्थानीय शेयर बाजार बृहस्पतिवार को लगातार तीसरे कारोबारी सत्र में बढ़त के साथ बंद हुए। सेंसेक्स में जहां 1,000 अंक का जोरदार उछाल आया, वहीं निफ्टी 304 अंक चढ़ गया. विश्लेषकों के मुताबिक, पश्चिम एशिया में जारी तनाव शांत होने और घरेलू स्तर पर उपजे आशावाद ने निवेशकों की धारणा को मजबूती दी. इसके अलावा एचडीएफसी बैंक और रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों में लिवाली से भी तेजी आई. बीएसई का 30 शेयरों पर आधारित मानक सूचकांक सेंसेक्स 1,000.36 अंक यानी 1.21 प्रतिशत बढ़कर 83,755.87 अंक पर बंद…
Ranchi. झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) की संयुक्त स्नातक स्तरीय (सीजीएल) परीक्षा 2023 के पेपर लीक मामले में आज 26 जून को हाईकोर्ट में सुनवाई हुई. सीजीएल परीक्षा के रिजल्ट प्रकाशन पर पूर्व में लगायी गयी रोक हाईकोर्ट ने बरकरार रखी. चीफ जस्टिस एमएस रामचंद्र राव और जस्टिस राजेश शंकर की खंडपीठ ने प्रकाश कुमार एवं अन्य की जनहित याचिका पर सुनवाई की. मामले की अगली सुनवाई 15 जुलाई को होगी.सुनवाई के दौरान महाधिवक्ता राजीव रंजन ने राज्य सरकार का पक्ष रखा. राज्य सरकार का पक्ष सुनने के बाद खंडपीठ ने सीजीएल परीक्षा 2023 पर लगायी रोक बरकरार रखी. साथ…
Ranchi.दुबई स्थित मसाई कॉन्ट्रैक्टिंग एलएलसी कंपनी में कार्यरत झारखंड के 15 मजदूर गंभीर संकट का सामना कर रहे हैं. पिछले तीन महीनों से उन्हें वेतन नहीं मिला है, जिससे उनके सामने खाने-पीने की समस्या खड़ी हो गई है. इनमें गिरिडीह, हजारीबाग और धनबाद जिलों के मजदूर शामिल हैं. अब ये मजदूर सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर भारत सरकार और झारखंड सरकार से वतन वापसी के लिए मदद की अपील कर रहे हैं. वीडियो में मजदूरों ने बताया कि कंपनी ने काम तो लिया लेकिन महीनों से वेतन नहीं दिया, और अब हालात ऐसे हो गए हैं कि दो वक्त…
