Jamshedpur. जमशेदपुर पुलिस ने बाइकर्स गैंग के 10 बदमाशों को यहां सिदगोड़ा इलाके से गिरफ्तार किया है. इन सब पर झपटमारी, जबरन वसूली, हत्या और लोगों को आतंकित करने में कथित रूप से शामिल होने का आरोप है. युवाओं के एक समूह द्वारा ‘स्टंट’ करते हुए बाइक चलाने के बारे में बार-बार शिकायतें मिलने पर पूर्वी सिंहभूम के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पीयूष पांडे ने पुलिस अधीक्षक (नगर) कुमार शिवाशीष को पुलिस उपाधीक्षक भोला प्रसाद सिंह के नेतृत्व में एक टीम गठित करने का निर्देश दिया, ताकि जांच की जा सके और उनके खिलाफ आवश्यक कार्रवाई शुरू की जा सके. शिवाशीष…
Author: News Desk
New Delhi. रेल परिचालन की सुरक्षा के लिए एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए रेल मंत्रालय ने बुधवार को ट्रेन नियंत्रकों के कामकाज और कार्य स्थितियों को बेहतर बनाने के लिए कुछ प्रमुख सुधारों की घोषणा की. एक वरिष्ठ रेलवे अधिकारी ने कहा, ट्रेन नियंत्रकों को विषय संबंधी ज्ञान प्राप्त करने और इष्टतम स्तरों पर काम करने के लिए नियंत्रण कार्यालय में कम से कम तीन साल की सेवा करनी होगी। केवल अनुभवी और मेधावी यातायात निरीक्षकों और अच्छे सेवा रिकॉर्ड वाले स्टेशन मास्टरों को ही ट्रेन नियंत्रक के रूप में चुना जाएगा. उन्होंने कहा, ‘नियंत्रकों को हर पांच साल में…
Ranchi. पीएमएलए की विशेष कोर्ट में साहिबगंज में अवैध खनन के जरिए करोड़ों रुपये की मनी लॉन्ड्रिंग करने के आरोपित सुनील यादव ने एक याचिका दाखिल की है. सुशील ने अपनी याचिका में उन्होंने कोर्ट से यह आग्रह किया है कि इडी की ओर से उनके घर से जो सामान जब्त किए गए हैं, वह उन्हें वापस दिए जाए. क्योंकि एजेंसी ने जो सामान जब्त किए हैं, वह रोजमर्रा की जरूरी चीजें हैं. सुनील जब इडी की गिरफ्त से बाहर थे, तब एजेंसी ने उनके घर की कुर्की की थी. इस कुर्की में सुनील यादव के घर से बिस्तर, बैटरी,…
New Delhi. सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को सभी रजिस्ट्री शाखाओं में जवाबदेही और कार्य दक्षता सुनिश्चित करने के मद्देनजर दस्तावेजों के रखरखाव और निपटान के लिए दिशा-निर्देश जारी किए. शीर्ष अदालत ने प्रशासनिक रिकॉर्ड के प्रबंधन में कमी की ओर ध्यान आकर्षित किया. प्रधान न्यायाधीश बी आर गवई ने एक संदेश में कहा कि पिछले कुछ वर्षों में उच्चतम न्यायालय की रजिस्ट्री ने प्रशासनिक रिकॉर्ड की मात्रा और विविधता में उल्लेखनीय वृद्धि देखी है. उन्होंने कहा, जबकि, मामले की कार्यवाही से संबंधित न्यायिक रिकॉर्ड उच्चतम न्यायालय के नियमों के तहत निहित स्पष्ट प्रावधानों द्वारा शासित होते हैं, इसके बावजूद प्रशासनिक…
जमशेदपुर। हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी श्री श्री जगन्नाथ महाप्रभु रथ यात्रा 2025 का आयोजन 27 जून (शुक्रवार) को पूरे श्रद्धा और उल्लास के साथ किया जा रहा है। जमशेदपुर शहर में रथ यात्रा के भव्य आयोजन को देखते हुए बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ेगी, जिसमें महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग भी शामिल होंगे। इस भीड़ और आयोजन को ध्यान में रखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने शुक्रवार को पूरे शहर में यातायात व्यवस्था में कई बड़े बदलाव किए हैं। READ MORE :Puri Rath Yatra: हजारों लोगों ने भगवान जगन्नाथ के ‘नबाजौबन’ दर्शन किए, आज निकलेगी रथ यात्रा …
New Delhi.कांग्रेस ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) के अंकों में कथित तौर पर हेरफेर करने के मामले में दो आरोपियों को जमानत मिलने के बाद बुधवार को कहा कि राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) के अधिकारियों की भूमिका भी जांच होनी चाहिए क्योंकि यह एजेंसी अब ‘नेशनल करप्शन एजेंसी’ बन चुकी है. पार्टी नेता और भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) के प्रभारी कन्हैया कुमार ने यह भी कहा कि जब केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) का कहना है कि इस मामले में एनटीए का कोई अधिकारी शामिल नहीं है तो फिर भ्रष्टाचार निरोधक कानून के तहत कार्रवाई क्यों की गई?…
New Delhi. केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) ने देशभर में आयकर विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे करदाताओं के रिटर्न की जांच और मूल्यांकन के लिए नोटिस जारी करते समय ‘उचित सोच’ सुनिश्चित करें.इसके साथ ही, सीबीडीटी ने इस बात पर जोर दिया है कि सभी प्रश्न ‘प्रासंगिक’ और ‘विशिष्ट’ होने चाहिए. प्रत्यक्ष कर प्रशासन के लिए नीति-निर्माण निकाय ने विभाग के सभी क्षेत्र प्रमुखों (पीसीसीआईटी या आयकर के प्रधान मुख्य आयुक्त) से भी कहा है कि वे अपने मूल्यांकन अधिकारियों पर ‘प्रभावी निगरानी’ रखें और सुनिश्चित करें कि उनके द्वारा करदाताओं को भेजे गए प्रश्न ‘उचित’…
Ranchi. केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बृहस्पतिवार को राष्ट्रीय जनता दल (राजद) प्रमुख लालू प्रसाद पर कटाक्ष करते हुए कहा कि बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री राज्य की सत्ता में लौटने का सपना देख रहे हैं, लेकिन अपना परिवार संभाल ही नहीं पा रहे हैं. सिंह ने दावा किया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) बिहार में फिर से सरकार बनाएगा.केंद्रीय मंत्री ने यहां संवाददाताओं से कहा, लालू प्रसाद बिहार चुनाव जीतने के लिए ‘मुंगेरी लाल के हसीन सपने’ देख रहे हैं, लेकिन अपने परिवार को संभाल ही नहीं पा रहे हैं. उनके एक बेटे ने…
Puri.भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा से एक दिन पहले बृहस्पतिवार को हजारों की संख्या में श्रद्धालु ओडिशा के पुरी में 12वीं सदी के मंदिर में भगवान बलभद्र, देवी सुभद्रा और भगवान जगन्नाथ के ‘नबाजौबन दर्शन’ के लिए उमड़ पड़े. श्रद्धालु सूर्योदय से पहले ही मंदिर के ‘सिंह द्वार’ पर पहुंच गए और ‘रत्न बेदी’ (गर्भगृह में पवित्र मंच) पर भगवान बलभद्र, देवी सुभद्रा और भगवान जगन्नाथ के ‘नबाजौबन दर्शन’ (युवा रूप) किए. स्नान अनुष्ठान के बाद 11 जून को भगवान बलभद्र, देवी सुभद्रा और भगवान जगन्नाथ के सार्वजनिक दर्शन बंद कर दिए गए थे. जगन्नाथ संस्कृति के शोधकर्ता भास्कर मिश्रा…
Digha. रथयात्रा उत्सव से एक दिन पहले पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बृहस्पतिवार को यहां नवनिर्मित जगन्नाथ मंदिर में दीघा शंकरपुर विकास प्राधिकरण (डीएसडीए), पुलिस और इस्कॉन संन्यासियों के साथ एक उच्च स्तरीय बैठक की. डीएसडीए के एक अधिकारी ने बताया कि बैठक के बाद ममता ने मंदिर के पास रखे भगवान जगन्नाथ और उनके भाई-बहन बलराम एवं सुभद्रा के लिये बनाये गये तीन रथों का निरीक्षण किया. उन्होंने डीएसडीए अधिकारियों और पुलिसकर्मियों के साथ एक किलोमीटर के यात्रा मार्ग की भी समीक्षा की. डीएसडीए के एक अधिकारी ने बताया कि बैठक के बाद ममता ने मंदिर के…
