Jamshedpur. दक्षिण-पूर्व रेलवे ने गोंदिया मधुपुर गोंदिया श्रावणी स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला लिया है. हर शुक्रवार और सोमवार को यह ट्रेन गोंदिया से खुलेगी और मधुपुर तक पहुंचेगी. शुक्रवार और सोमवार के अलावा शनिवार और मंगलवार को इस ट्रेन का परिचालन होगा. इसके अलावा मधुपुर से गोंदिया के बीच ट्रेन हर शनिवार, मंगलवार और हर रविवार और बुधवार को चलेगी. यह ट्रेन गया से दुर्ग, राउरकेला, चक्रधरपुर, टाटा होकर मधुपुर तक चलेगी. देवघर बाबाधाम श्रावणी मेला में श्रद्धालुओं व कांवरियों की भारी संख्या में भीड़ को लेकर रेलवे ने 08855/ 08856 गोंदिया -मधुपुर-गोंदिया श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन चलाने की…
Author: News Desk
New Delhi.मजबूत हाजिर मांग के बीच सटोरियों के ताजा सौदों से वायदा कारोबार में सोने का भाव बुधवार को 274 रुपये तेजी के साथ 97,297 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) में अगस्त में आपूर्ति वाले सोने की कीमत 274 रुपये यानी 0.28 प्रतिशत की तेजी के साथ 97,297 प्रति 10 ग्राम हो गयी। इसमें 13,447 लॉट के लिए कारोबार हुआ. विश्लेषकों ने बताया कि प्रतिभागियों के ताजा सौदे करने से सोने के कीमतों में तेजी आई है. वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में सोना का वायदा भाव 0.26 प्रतिशत की बढ़त के साथ 3,332.41 डॉलर प्रति…
Guwahati.पूर्वोत्तर सीमा रेलवे (NFR) के लामडिंग-बदरपुर रेल खंड के अवरुद्ध होने से त्रिपुरा, मिजोरम, मणिपुर और दक्षिणी असम के लिए रेल सेवाएं मंगलवार को दूसरे दिन भी निलंबित रहीं. भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) द्वारा सड़क मरम्मत का कार्य ‘सही ढंग से नहीं किए जाने के कारण गाद और पत्थर पटरियों पर आ गए थे. एनएफआर की एक विज्ञप्ति में कहा कि कई ट्रेनें पूरी तरह या आंशिक रूप से रद्द कर दी गई हैं, जबकि रेलवे की टीमें सेवाएं बहाल करने के लिए वरिष्ठ अधिकारियों की निगरानी में युद्ध स्तर पर काम कर रही हैं. एनएफआर, राज्य सरकार, एनएचएआई…
Bhuvaneshvar. ओडिशा में एक निजी क्लिनिक के मालिक (47) को एक अपार्टमेंट में नर्सिंग की छात्रा से दुष्कर्म करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि आरोपी को मंगलवार को शहर के बैद्यनाथपुर थाने ने गिरफ्तार किया. उन्होंने बताया कि पुलिस ने 17 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म करने में आरोपी की मदद करने के आरोप में 21 वर्षीय एक युवती और 50 वर्षीय एक महिला को भी सोमवार को गिरफ्तार किया. अधिकारी ने बताया कि आरोपी एक मजदूर संगठन का जिला अध्यक्ष है. पुलिस अधीक्षक (बरहामपुर) सरवण विवेक एम ने बताया कि आरोपी…
Bhuvneshwar.ओडिशा के कानून मंत्री पृथ्वीराज हरिचंदन ने स्पष्ट किया कि पुरी के जगन्नाथ मंदिर से मोदक की कोई चोरी नहीं हुई है. इससे पहले सेवायतों के एक वर्ग ने मोदक चोरी होने का आरोप लगाया था.मोदक एक विशेष प्रकार का लड्डू होता है जिसका रथ यात्रा उत्सव से पहले एक अनुष्ठान के तहत मंदिर के देवताओं को भोग लगाया जाता है. मंत्री ने कहा, श्री जगन्नाथ मंदिर प्रशासन (एसजेटीए) के मुख्य प्रशासक अरबिंद पाधी द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार मंदिर से मोदक की कोई चोरी नहीं हुई है. विवाद सामने आने पर पाधी ने एसजेटीए अधिकारियों को जांच का…
New Delhi.प्रवर्तन निदेशालय ने साइबर अपराध से जुड़े 100 करोड़ रुपये से अधिक के धन धोशन मामले की जांच के सिलसिले में बुधवार को गुजरात और महाराष्ट्र में छापेमारी की. इन साइबर अपराधियों पर ‘डिजिटल अरेस्ट’ जैसे साइबर अपराध करने और विदेश में 100 करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि स्थानांतरित करने का आरोप है.संघीय जांच एजेंसी के सूरत उप-क्षेत्रीय कार्यालय ने धन शोधन रोकथाम अधिनियम (पीएमएलए) के तहत गुजरात के सूरत और अहमदाबाद तथा मुंबई में यह छापेमारी की. सूत्रों ने बताया कि धन शोधन का यह मामला मकबूल डॉक्टर, काशिफ डॉक्टर, बासम डॉक्टर, महेश मफतलाल देसाई, माज अब्दुल…
Jamshedpur.कदमा थाना क्षेत्र के शास्त्रीनगर ब्लॉक नंबर-4 में आगलगी की घटना सामने आयी है. दरअसल, यहां अप्पा राव के घर में लगा टीवी अचानक ब्लास्ट कर गया, जिससे भीषण आग लग गयी.आग ने कुछ ही देर में पूरे कमरे को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे घर का सारा सामान जलकर खाक हो गया. घटना के वक्त परिवार के सभी सदस्य घर में मौजूद थे, हालांकि जैसे ही आग लगी सभी लोग सुरक्षित बाहर निकलने में कामयाब रहे. आग की लपटें फैलने के साथ ही आसपास के लोगों ने पानी डालकर इसे बुझाने का प्रयास किया और तुरंत अग्निशामक विभाग…
Hazaribag. हजारीबाग में लगातार चौथे दिन अपराधियों ने एक बार फिर से एक बड़ी घटना को अंजाम दिया है. बुधवार को हजारीबाग जिले के सीकरी थाना क्षेत्र अंतर्गत पतरा पुल के समीप आज अज्ञात अपराधियों ने दो आम व्यक्ति को निशाना बनाकर तीन राउंड फायरिंग करते हुए घायल कर दिया है. बताया जाता है कि दोनों घायल युवक उरीमारी थाना क्षेत्र के लुनगा गांव निवासी कालेश्वर बेदिया और बैजू बेदिया है. दोनों व्यक्ति सूकर पालन का व्यवसाय करते हैं. घायल व्यक्ति बीजू बेदिया ने बताया कि ये दोनों बीजीआर कंपनी के कार्यालय से सुकर को खिलाने के लिए अपशिष्ट भोजन…
New Delhi. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को कहा कि कोई भी भारतीय यह कभी नहीं भूलेगा कि आपातकाल के दौरान संविधान की भावना का कैसे उल्लंघन किया गया. उन्होंने संवैधानिक सिद्धांतों को मजबूत करने की अपनी सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई. आपातकाल के 50 साल पूरे होने पर सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर कई पोस्ट कर मोदी ने कहा कि यह भारतीय लोकतंत्र के इतिहास के सबसे अंधकारमय अध्याय में से एक है. उन्होंने कहा कि आपातकाल में संविधान में निहित मूल्यों को दरकिनार कर दिया गया, मौलिक अधिकारों को निलंबित कर दिया गया, प्रेस की स्वतंत्रता को दबा दिया…
New Delhi. सेवानिवृत्ति कोष का प्रबंधन करने वाले निकाय ईपीएफओ के सदस्य जल्द ही एटीएम या यूपीआई जैसे अन्य तरीकों से अपने कर्मचारी भविष्य निधि (ईपीएफ) खाते से निकासी कर सकेंगे. इसके लिए उन्हें अपने बैंक खातों को ईपीएफ से जोड़ना होगा. एक उच्च पदस्थ सूत्र ने कहा कि श्रम मंत्रालय एक ऐसी परियोजना पर काम कर रहा है, जिसमें ईपीएफ का एक निश्चित हिस्सा रोक लिया जाएगा और एक बड़ा हिस्सा यूपीआई या एटीएम डेबिट कार्ड जैसे विभिन्न तरीकों से निकाला जा सकेगा. इस प्रणाली को लागू करने में कुछ सॉफ्टवेयर चुनौतियां हैं, जिन्हें हल किया जा रहा है.…
