Author: News Desk

Mumbai. पश्चिम एशिया में तनाव कम होने की उम्मीद के बाद वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में नरमी आने से मंगलवार को रुपया 73 पैसे के जबर्दस्त उछाल के साथ 86.05 प्रति डॉलर पर बंद हुआ. यह रुपये में पिछले पांच साल में एक दिन की सबसे बड़ी बढ़त है. विदेशी मुद्रा कारोबारियों का मानना है कि कमजोर डॉलर और घरेलू शेयर बाजार के सकारात्मक रुख ने रुपये को और मजबूत कर दिया. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के ईरान और इजराइल के युद्धविराम के करीब होने की घोषणा के बाद बाजारों को नई उम्मीद मिली है. अंतरराष्ट्रीय मानक…

Read More

Patna. बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंगलवार को कहा कि उनकी सरकार ने गरीब महिलाओं की शादी के लिए राज्य के सभी पंचायत क्षेत्रों में विवाह भवन बनाने का निर्णय लिया है. राज्य मंत्रिमंडल ने इस वर्ष के अंत में होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले कुमार की अध्यक्षता में हुई बैठक में यह निर्णय लिया. मुख्यमंत्री ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘मुझे आपको यह बताते हुए खुशी हो रही है कि हमारी सरकार राज्य के ग्रामीण इलाकों में गरीब परिवारों (विवाह योग्य आयु) की बेटियों के विवाह समारोहों को सुविधाजनक बनाने के लिए सभी पंचायतों में…

Read More

Gumla. गुमला जिले के बिशुनपुर थाना क्षेत्र के जिलपीदह गांव में प्रकाश असुर (35) ने अपने वृद्ध पिता शनिचरवा असुर (60) और मां देवमनिया असुर (55) की टांगी से काट कर हत्या कर दी. जबकि पत्नी राजमुनी असुर व पुत्र को मारपीट कर घायल कर दिया.  घटना के संबंध में आरोपी प्रकाश असुर की पत्नी राजमुनी असुर ने बताया कि मंगलवार की सुबह लगभग 10 से 11 बजे उसका पति नशे की हालत में घर पहुंचा. इसके बाद वह खिलौनों से खेल रहे अपने बेटे को अधजली लकड़ी उठा पिटाई करने लगा. राजमुनी ने जब इसका विरोध किया, तो प्रकाश…

Read More

Kolkata. पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को कहा कि अधिकारियों ने टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) के नए कार्यालय परिसर के लिए भवन योजना को मंजूरी दे दी है. उन्होंने इसे आईटी आधारित वृद्धि और रोजगार सृजन के लिए राज्य के प्रयासों में एक महत्वपूर्ण कदम बताया. उन्होंने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया कि इस परियोजना के पूरा होने पर 25,000 प्रत्यक्ष रोजगार के अवसर पैदा होंगे. बनर्जी ने कहा कि जो लोग बंगाल को लगातार बदनाम करते हैं और हमारी प्रगति को जानबूझकर नजरअंदाज करते हैं, उन्हें इससे हमारी क्षमता का पता चलेगा. बंगाल नवाचार, निवेश और समावेशी…

Read More

Leads. भारतीय गेंदबाजों के लचर प्रदर्शन और ढीली फील्डिंग का पूरा फायदा उठाते हुए बेन डकेट के शानदार शतक की मदद से इंग्लैंड ने 371 रन का लक्ष्य आसानी से हासिल करके पहले टेस्ट के पांचवें दिन मंगलवार को भारत को पांच विकेट से हराया. डकेट ने 170 गेंद में 21 चौकों और एक छक्के की मदद से 149 रन बनाये जबकि जैक क्रॉली ने 65 रन की पारी खेली . दोनों ने पहले विकेट के लिये 188 रन की साझेदारी करके भारत की मैच में वापसी के सारे रास्ते बंद कर दिये थे . इसके बाद जो रूट ने…

Read More

New Delhi. श्रम एवं रोजगार मंत्री मनसुख मांडविया ने कर्मचारियों के भविष्य निधि (पीएफ) खातों से अग्रिम निकासी के दावों के स्वतः निपटान की सीमा एक लाख रुपये से बढ़ाकर पांच लाख रुपये करने की मंगलवार को घोषणा की. इस कदम से सेवानिवृत्ति कोष निकाय ईपीएफओ के सदस्य तीन दिन के भीतर पांच लाख रुपये तक की अपनी अग्रिम वापसी के दावों को प्राप्त करने में सक्षम होंगे. फिलहाल स्वतःनिपटान माध्यम से तीन दिनो के भीतर एक लाख रुपये तक के दावों का निपटान हो सकता है. मांडविया ने यहां संवाददाताओं से कहा कि ईपीएफओ ने अपने सदस्यों को खासकर…

Read More

Jamshedpur. जमशेदपुर स्थित सेंट्रल एक्साइज की टीम ने स्क्रैप घोटाला मामले में रांची के दो व्यापारियों के गिरफ़्तार किया है. गिरफ़्तार किये गये व्यापारियों के नाम कुमार लव अग्रवाल और गुलबहार मलिक है. इन दोनों पर फर्जी जीएसटी बिल के सहारे अधिक आइटीसी का अनुचित लाभ लेने का आरोप है. गिरफ़्तार दोनों व्यापारियों को जमशेदपुर स्थित न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. पूछताछ के लिए दोनों व्यापारियों को जमशेदपुर बुलाया था. दोनों व्यापारियों से पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया. लव अग्रवाल बैटरी का व्यापारी है. वह एक कंपनी का अधिकृत विक्रेता है.…

Read More

Galudih.गालूडीह थाना क्षेत्र के उल्दा गांव के पास एनएच 18 पर मंगलवार की रात दो बाइक की आमने-सामने हुई टक्कर में एक महिला की मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसे के बाद सभी घायलों को गालूडीह पुलिस की मदद से घाटशिला अनुमंडल अस्पताल भेजा गया. वहां चिकित्सकों ने डुमरिया थाना क्षेत्र के आस्तकवाली निवासी महिला पार्वती सिंह को मृत घोषित कर दिया. अन्य घायलों में दो का इलाज घाटशिला अनुमंडल अस्पताल में चल रहा है, जबकि एक घायल को गालूडीह स्थित निरामय हेल्थ केयर में भर्ती कराया गया है. मिली जानकारी के अनुसार…

Read More

Chaibasa. पश्चिमी सिंहभूम जिला के समाहरणालय सभागार में मंगलवार को उपायुक्त चंदन कुमार की अध्यक्षता में एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय समिति की बैठक हुई. इसमें बताया कि 11 विद्यालयों में नामांकन के लिए 1671 छात्र-छात्राओं का आवेदन मिला है. उपायुक्त ने सभी एकलव्य विद्यालयों में गेस्ट फैकल्टी विषयवार शिक्षकों की बहाली से संबंधित प्रक्रिया शुरू करने का निर्देश दिया. परियोजना निदेशक व जिला शिक्षा पदाधिकारी को वर्तमान में मॉडल विद्यालय में कार्यरत शिक्षकों को उसी पोषक क्षेत्र के विद्यालयों से टैग करने का भी निर्देश दिया. चतुर्थ वर्ग के लिए जेएसएलपीएस के माध्यम से ग्रामसभा द्वारा अस्थायी रसोइया, चौकीदार एवं…

Read More

Jamshedpur.जमशेदपुर विमेंस यूनिवर्सिटी, ग्रेजुएट कॉलेज, को-ऑपरेटिव कॉलेज समेत शहर के अलग-अलग डिग्री कॉलेजों के इंटरमीडिएट के विद्यार्थियों का आक्रोश मंगलवार को फूट पड़ा. इन कॉलेजों के इंटर सेक्शन में इंटरमीडिएट की पढ़ाई बंद करने और छात्रों को अन्य कॉलेजों में स्थानांतरित (शिफ्ट) किए जाने के फैसले के खिलाफ विद्यार्थी सड़क पर उतर आए.सैकड़ों की संख्या में ये छात्र-छात्राएं उपायुक्त कार्यालय पहुंचे और डीसी ऑफिस के मुख्य द्वार के समक्ष सड़क पर बैठकर कार्यालय का घेराव कर दिया. विद्यार्थियों ने उपायुक्त कार्यालय के समक्ष मेन रोड को जाम कर दिया. वे घंटों सड़क पर बैठ विरोध प्रदर्शन करते रहे. इंटरमीडिएट बचाओ…

Read More