Author: News Desk

Ranchi. ‘ब्राउन शुगर वाली भाभीजी’ आजकल काफी चर्चा में है. रांची पुलिस के खुलासे के बाद भाभी का ड्रग्स का काला कारोबार सामने आया तो हर कोई हतप्रभ रह गया. ड्रग्स माफिया रूबी देवी उर्फ भाभी को पूछताछ के बाद जेल भेज दिया है. महिला ने बताया कि ड्रग्स के कारोबार में उसका पूरा परिवार शामिल है. पूछताछ में भाभी ने पुलिस को कई अहम जानकारियां दीं. पूछताछ में पुलिस को पता चला कि ड्रग्स माफिया भाभी जमशेदपुर, रांची, हजारीबाग, धनबाद, रामगढ़ के अलावा झारखंड व बिहार के कई जिलों में ब्राउन शुगर की सप्लाई कर रही थी. घर में…

Read More

New Delhi.  रेल मंत्रालय एक जुलाई, 2025 से मेल/ एक्सप्रेस ट्रेनों के गैर-वातानुकूलित श्रेणी के किराये में एक पैसा प्रति किलोमीटर और सभी वातानुकूलित (एसी) श्रेणी के किराये में दो पैसे प्रति किलोमीटर की बढ़ोतरी करने पर विचार कर रहा है. अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी. एक रेलवे अधिकारी ने कहा, ‘यात्री किराये में यह बढ़ोतरी 2020 और 2013 में हुए पिछले किराया संशोधन की तुलना में सबसे कम होगी.’’ हालांकि, उपनगरीय ट्रेनों और मासिक सीजन टिकट के जरिये यात्रा करने वाले दैनिक यात्रियों को राहत देते हुए किराये में कोई बढ़ोतरी नहीं करने का फैसला किया गया…

Read More

New Delhi. झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन पिछले तीन दिन से राष्ट्रीय राजधानी के एक निजी अस्पताल में भर्ती हैं। सूत्रों ने मंगलवार को यह जानकारी दी. 81 वर्षीय सोरेन का गंगा राम अस्पताल में इलाज किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि यह महज नियमित जांच नहीं है, क्योंकि वह पिछले तीन दिनों से अस्पताल में भर्ती हैं. फिलहाल उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है. मंगलवार को उनके पुत्र और झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अस्पताल पहुंचकर उनसे मुलाकात की और उनके सेहत की जानकारी ली. अस्पताल प्रशासन का कहना है कि उनकी हालत स्थिर है.…

Read More

Mumbai.ईरान और इजरायल के बीच युद्धविराम की खबरों के बीच मुनाफावसूली का सिलसिला चलने से स्थानीय शेयर बाजार ने मंगलवार को अपना अधिकांश शुरुआती लाभ गंवा दिया और अंत में सेंसेक्स 158 अंक की बढ़त के साथ बंद हुआ. निफ्टी में भी 72 अंक का लाभ रहा. युद्धविराम की खबरों से पश्चिम एशिया में तनाव कम होने और कच्चे तेल की कीमतें घटने की उम्मीद में शुरुआती कारोबार में जबर्दस्त उछाल देखा गया। इस लिवाली के दौर में सेंसेक्स एक समय 1,121.37 अंक यानी 1.36 प्रतिशत उछलकर 83,018.16 अंक तक पहुंच गया था. हालांकि, दोपहर आने तक युद्धविराम के उल्लंघन…

Read More

Jamshedpur. जमशेदपुर पुलिस ने लुक आउट नोटिस के जरिए एक इनामी कुख्यात अपराधी को गिरफ्तार कर एक बड़ी सफलता हासिल की है. अमरनाथ गिरोह का सक्रिय सदस्य निशार हसन उर्फ नीशु को बहरीन से लौटते ही दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर इमिग्रेशन जांच के दौरान गिरफ्तार कर लिया गया झारखंड सरकार ने उसकी गिरफ्तारी पर 50 हजार का इनाम घोषित किया था. यह जानकारी मंगलवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पीयूष पांडेय ने दी. उन्होंने बताया कि पुलिस उपाधीक्षक नगर प्रथम भोला प्रसाद सिंह के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई, जिसने भारत सरकार के गृह…

Read More

Ranchi. राज्य के तीन आवासीय विद्यालयों में नामांकन प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन जमा करने की प्रक्रिया शुरू है. आवेदन झारखंड एकेडमिक काउंसिल द्वारा ऑनलाइन जमा लिया जा रहा है. विद्यार्थी झारखंड एकेडमिक काउंसिल की वेबसाइट  jac.jharkhand.gov.in के माध्यम से आवेदन जमा कर सकते हैं. जैक द्वारा इंदिरा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय हजारीबाग व नेतरहाट आवासीय विद्यालय नेतरहाट और इन दोनों विद्यालयों की तर्ज पर दुमका व चाईबासा में संचालित विद्यालयों में नामांकन के लिए आवेदन जमा लिया जा रहा है. आवेदन दो जुलाई तक जमा लिया जायेगा. School Admission: Opportunity till July 2 to submit application for entrance examination…

Read More

New Delhi. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को कहा कि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ ने आतंकवाद के खिलाफ भारत का सख्त रुख दुनिया के सामने स्पष्ट कर दिया है और उनकी सरकार राष्ट्रीय हित में जो भी कदम उचित हों, उठाती है. आध्यात्मिक संत और समाज सुधारक श्री नारायण गुरु और महात्मा गांधी के बीच बातचीत के शताब्दी समारोह के अवसर पर उन्होंने देश का नाम लिए बिना कहा कि भारत में निर्मित हथियारों ने पाकिस्तान के साथ संघर्ष के दौरान अपना प्रभाव दिखाया. उन्होंने कहा, हमने दिखाया है कि भारतीयों का खून बहाने वाले आतंकवादियों के लिए कोई भी ठिकाना सुरक्षित…

Read More

New Delhi.निर्वाचन आयोग ने 2024 के महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में धांधली के आरोपों पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी को औपचारिक रूप से पत्र लिखकर कर कहा है कि आयोग द्वारा सभी चुनाव संसद द्वारा पारित कानूनों और नियमों के अनुसार कराए जाते हैं. आयोग ने इस बात पर भी जोर दिया कि पूरी चुनावी प्रक्रिया के दौरान हजारों कर्मी तैनात होते हैं, जिनमें राजनीतिक दलों द्वारा नियुक्त बूथ-स्तरीय एजेंट भी शामिल हैं. राहुल गांधी ने पिछले दिनों अखबारों में लेख लिखकर महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव को लेकर सवाल उठाए थे. आयोग ने बीते 12 जून को राहुल गांधी को ईमेल किए…

Read More

Bhuvneshwar.नशीले पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए ऐसे रेलवे स्टेशनों की पहचान करने का निर्देश दिया है, जहां से गांजा और अफीम जैसे मादक पदार्थों की तस्करी ट्रेनों के जरिए की जा रही है. यह निर्देश ओडिशा के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) वाई बी खुरानिया ने दिया है. डीजीपी ने सोमवार को राज्य स्तरीय रेलवे सुरक्षा समिति की बैठक की अध्यक्षता की और रेलवे सुरक्षा से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की. पुलिस द्वारा जारी एक बयान के अनुसार,कई बार अपराधी ट्रेनों के जरिए गांजा और अफीम जैसे नशीले पदार्थों की तस्करी करते पाए गए हैं. डीजीपी ने निर्देश दिया…

Read More

Dubai. ईरान और इजराइल के बीच संघर्षविराम लागू होने के कुछ वक्त के भीतर ही इजराइल ने दावा किया कि ईरान ने उसके हवाई क्षेत्र में मिसाइलें दागी हैं जिनका वह कड़ा जवाब देगा. इजराइल के इस बयान के साथ ही अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा प्रस्तावित अस्थायी संघर्षविराम पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं. पश्चिम एशिया में जारी 12 दिनों के संघर्ष को समाप्त करने के लिए इजराइल और ईरान द्वारा संघर्षविराम को स्वीकार किए जाने के बाद मंगलवार सुबह उत्तरी इजराइल में विस्फोटों की आवाजें गूंजने लगीं और सायरन बजने लगे. इजराइल के रक्षा मंत्री इसराइल…

Read More