Author: News Desk

Jamshedpur.कदमा थाना क्षेत्र के शास्त्रीनगर ब्लॉक नंबर-4 में आगलगी की घटना सामने आयी है. दरअसल, यहां अप्पा राव के घर में लगा टीवी अचानक ब्लास्ट कर गया, जिससे भीषण आग लग गयी.आग ने कुछ ही देर में पूरे कमरे को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे घर का सारा सामान जलकर खाक हो गया. घटना के वक्त परिवार के सभी सदस्य घर में मौजूद थे, हालांकि जैसे ही आग लगी सभी लोग सुरक्षित बाहर निकलने में कामयाब रहे. आग की लपटें फैलने के साथ ही आसपास के लोगों ने पानी डालकर इसे बुझाने का प्रयास किया और तुरंत अग्निशामक विभाग…

Read More

Hazaribag. हजारीबाग में लगातार चौथे दिन अपराधियों ने एक बार फिर से एक बड़ी घटना को अंजाम दिया है. बुधवार को हजारीबाग जिले के सीकरी थाना क्षेत्र अंतर्गत पतरा पुल के समीप आज अज्ञात अपराधियों ने दो आम व्यक्ति को निशाना बनाकर तीन राउंड फायरिंग करते हुए घायल कर दिया है. बताया जाता है कि दोनों घायल युवक उरीमारी थाना क्षेत्र के लुनगा गांव निवासी कालेश्वर बेदिया और बैजू बेदिया है. दोनों व्यक्ति सूकर पालन का व्यवसाय करते हैं. घायल व्यक्ति बीजू बेदिया ने बताया कि ये दोनों बीजीआर कंपनी के कार्यालय से सुकर को खिलाने के लिए अपशिष्ट भोजन…

Read More

New Delhi. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को कहा कि कोई भी भारतीय यह कभी नहीं भूलेगा कि आपातकाल के दौरान संविधान की भावना का कैसे उल्लंघन किया गया. उन्होंने संवैधानिक सिद्धांतों को मजबूत करने की अपनी सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई. आपातकाल के 50 साल पूरे होने पर सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर कई पोस्ट कर मोदी ने कहा कि यह भारतीय लोकतंत्र के इतिहास के सबसे अंधकारमय अध्याय में से एक है. उन्होंने कहा कि आपातकाल में संविधान में निहित मूल्यों को दरकिनार कर दिया गया, मौलिक अधिकारों को निलंबित कर दिया गया, प्रेस की स्वतंत्रता को दबा दिया…

Read More

New Delhi. सेवानिवृत्ति कोष का प्रबंधन करने वाले निकाय ईपीएफओ के सदस्य जल्द ही एटीएम या यूपीआई जैसे अन्य तरीकों से अपने कर्मचारी भविष्य निधि (ईपीएफ) खाते से निकासी कर सकेंगे. इसके लिए उन्हें अपने बैंक खातों को ईपीएफ से जोड़ना होगा. एक उच्च पदस्थ सूत्र ने कहा कि श्रम मंत्रालय एक ऐसी परियोजना पर काम कर रहा है, जिसमें ईपीएफ का एक निश्चित हिस्सा रोक लिया जाएगा और एक बड़ा हिस्सा यूपीआई या एटीएम डेबिट कार्ड जैसे विभिन्न तरीकों से निकाला जा सकेगा. इस प्रणाली को लागू करने में कुछ सॉफ्टवेयर चुनौतियां हैं, जिन्हें हल किया जा रहा है.…

Read More

Mumbai. ईरान और इजराइल के बीच युद्ध विराम के बाद पश्चिम एशिया में तनाव कम होने के संकेतों के बीच वैश्विक बाजारों में तेजी के बीच सेंसेक्स और निफ्टी में बुधवार को शुरुआती कारोबार में तेजी दर्ज की गयी. बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 426.79 अंक चढ़कर 82,481.90 अंक पर पहुंच गया. एनएसई निफ्टी 123.25 अंक की बढ़त के साथ 25,167.60 अंक पर रहा. सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से टाइटन, एचसीएल टेक, रिलायंस इंडस्ट्रीज, अल्ट्राटेक सीमेंट, हिंदुस्तान यूनिलीवर और टाटा स्टील के शेयर सबसे ज्यादा लाभ में रहे. कोटक महिंद्रा बैंक और आईसीआईसीआई बैंक के शेयर नुकसान में…

Read More

Jamshedpur. सिंहभूम चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री ने अपने प्लैटिनम जुबिली समारोह की कड़ी में मंगलवार को कदमा स्थित कुडी मोहंती ऑडिटोरियम में ‘ईस्टर्न इंडिया : ए केलाइडोस्कोप ऑफ ऑपच्र्युनिटीज- जमशेदपुर दी फोकल प्वाइंट’ विषय पर कार्यक्रम का आयोजन किया. इसमें टाटा स्टील के एमडी सह सीईओ टीवी नरेंद्रन मुख्य अतिथि और टाटा स्टील के वाइस प्रेसीडेंट (कारपोरेट सर्विसेज) डीबी सुंदर रामम सम्मानित अतिथि थे. अपने संबोधन में नरेंद्रन ने विश्व के वर्तमान भू राजनैतिक हालातों का टाटा स्टील और भारत पर असर से लेकर स्थानीय उद्योगों को भविष्य की राह दिखाई. उन्होंने कहा कि 75 सालों में भारत ही…

Read More

Jamshedpur/Ranchi. झारखंड में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यकर्ताओं ने राज्य में विभिन्न मुद्दों को लेकर मंगलवार को सभी 264 प्रखंडों में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया. इसी क्रम में भाजपा जमशेदपुर महानगर की अगुवाई में करनडीह स्थित जमशेदपुर प्रखंड कार्यालय, पोटका, पटमदा एवं बोड़ाम प्रखंड कार्यालयों पर भी जोरदार प्रदर्शन किया गया. इस अवसर पर जमशेदपुर प्रखंड कार्यालय करनडीह में भाजपा महानगर के जिला अध्यक्ष सुधांशु ओझा ने कहा कि राज्य सरकार जनता की समस्याओं को न देख रही है, न सुन रही है और न ही कोई समाधान निकाल रही है. विधवा पेंशन महीनों…

Read More

Aara. शहर के टाउन थाना क्षेत्र के मारुति नगर मुहल्ले में सोमवार की रात अज्ञात चोरों ने भोजपुरी सिने स्टार व गायक पवन सिंह के घर में चोरी की घटना को अंजाम दिया. घर की खिड़की का ग्रिल काटकर चोरों ने 16 लाख रुपये के जेवर, नकदी समेत 30 कारतूस चुरा ले गये. इस घटना की जानकारी मंगलवार की सुबह गृहस्वामी को लगी. बताया जाता है कि मारुति नगर मुहल्ले में स्थित मकान में पवन सिंह के बड़े भाई रानू सिंह के सास-ससुर रहते हैं. रानू सिंह की सास कलावती देवी ने बताया कि सोमवार की रात करीब 11 बजे…

Read More

Gumla. गुमला जिले से पांच लाख के इनामी माओवादी को गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी. पुलिस ने बताया कि माओवादी की पहचान फिरोज अंसारी के रूप में हुई है जो झारखंड जन मुक्ति परिषद (जेजेएमपी) का उप क्षेत्रीय कमांडर था. जेजेएमपी, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) से अलग हुआ समूह है. गुमला के पुलिस अधीक्षक (एसपी) हरिस बिन ज़मान ने बताया कि उसके कब्जे से एक राइफल, लगभग 350 कारतूस, तीन स्मार्टफोन और एक बैग बरामद किया गया. उन्होंने बताया कि हमें खुफिया जानकारी मिली कि जेजेएमपी के प्रमुख रवींद्र यादव बिहसुनपुर थाने की…

Read More

Chaibasa. पश्चिमी सिंंहभूम जिले के चक्रधरपुर प्रखंड के झरझरा रामडा गांव निवासी तोगो सामड के पांच वर्षीय पुत्र बालेमा सामड की मंगलवार को ब्रेन मलेरिया से मौत हो गयी. बालेमा बीते कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रहा था. मंगलवार सुबह अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गयी, जिसके बाद उसकी दादी बैजंती दोंगों उसे लेकर चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल पहुंचीं. अस्पताल में भर्ती कराने के बाद चिकित्सकों ने उसका इलाज शुरू किया, लेकिन बच्चे की हालत अत्यंत गंभीर थी. उपचार के क्रम में ही उसकी मौत हो गयी. चिकित्सकों ने पुष्टि की कि बच्चे की मौत ब्रेन मलेरिया से हुई है.

Read More