Patna : बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक सरगर्मी चरम पर है. इस बीच, राष्ट्रीय जनता दल (राजद) में राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए चुनावी प्रक्रिया शुरू हो गई है. सोमवार को राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने अध्यक्ष पद के लिए औपचारिक रूप से अपना नामांकन दाखिल किया. इस मौके पर पार्टी कार्यालय में कार्यकर्ताओं का उत्साह चरम पर था और ‘लालू यादव जिंदाबाद’ व ‘तेजस्वी यादव आगे बढ़ो’ के नारों से माहौल गूंज उठा. तेजस्वी ने विपक्ष पर जमकर हमला बोला, कहा… नामांकन के बाद नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने मीडिया को संबोधित करते हुए विपक्ष पर…
Author: News Desk
Ranchi : रांची नगर निगम ने नेक्सजेन शोरूम के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए इसे बीती देर रात सील कर दिया है. मजिस्ट्रेट और पुलिस बल की मौजूदगी में यह कार्रवाई निगम की इंफोर्समेंट टीम और पदाधिकारियों ने की. जानकारी के अनुसार, शोरूम संचालक ने निगम से दुकान चलाने का परमिशन लिया था, लेकिन वह अनुमति के विपरीत शोरूम चला रहा था. इसी कारण नगर निगम ने यह कदम उठाया है. शोरूम का मालिक विनय सिंह है, जो वरीय आईएएस विनय चौबे के करीबी माने जाते हैं. इसके अलावा, झारखंड के शराब घोटाले मामले में भी विनय सिंह को एंटी…
Patna : पटना के प्रसिद्ध महावीर मंदिर से जुड़ी एक गंभीर धोखाधड़ी का मामला सामने आया है. नैवेद्यम (लड्डू प्रसाद) सामग्री की आपूर्ति के नाम पर एक स्थानीय कारोबारी ने मंदिर ट्रस्ट से ₹20.27 लाख की राशि ले ली, लेकिन न तो सामग्री पहुंचाई और न ही पैसे लौटाए. इस संबंध में महावीर स्थान न्यास समिति ने कोतवाली थाना, पटना में प्राथमिकी दर्ज कराई है. शिकायत मंदिर के सुपरिंटेंडेंट के. सुधाकरण ने दर्ज कराई है. शिकायत में बताया गया कि बीते माह उक्त कारोबारी की मुलाकात तत्कालीन सचिव दिवंगत आचार्य किशोर कुणाल से हुई थी. कारोबारी ने बाजार से सस्ती…
Sarhasa : सहरसा के सलखुआ में बीती शाम एक दर्दनाक घटना हो गई. एलजेपी (रामविलास) के प्रखंड अध्यक्ष अरुण यादव के बेटे राकेश कुमार को कुछ लोगों ने पीट-पीटकर मार डाला. ये वारदात सलखुआ थाने के डीह टोला, वार्ड नंबर-10 में हुई. बात पुराने जमीन विवाद की बताई जा रही है. राकेश कुमार हैदराबाद में एक निजी कंपनी में सिक्योरिटी गार्ड थे और हाल ही में छुट्टी लेकर अपने गांव आए थे. उनकी इस साल शादी होने वाली थी. सोमवार शाम जब वह घर पर अकेले थे, तभी पड़ोसी कपूरचंद यादव और उनके साथियों ने लाठी-डंडों से उन पर हमला…
Mumbai. मंगलवार को भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत जोरदार तेजी के साथ हुई. अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा इजरायल और ईरान के बीच संघर्षविराम (Ceasefire) की घोषणा के बाद वैश्विक बाजारों में भी राहत देखने को मिली, जिससे भारतीय बाजार में सकारात्मक रुख बना. शुरुआती कारोबार में बीएसई सेंसेक्स में करीब 900 अंक की उछाल आई. नेशनल स्टॉक एक्सचेंज में भी करीब 300 अंक की तेजी आई है. सेंसेक्स 930.7 अंक उछलकर 82,827.49 पर और निफ्टी 278.95 अंक बढ़कर 25,250.85 पर पहुंच गया. ऐसे ही शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 68 पैसे बढ़कर 86.10 पर पहुंच…
Jamshedpur.जमशेदपुर के कदमा इलाके में सोमवार को हथियार बरामद किए जाने के बाद इस सिलसिले में 28 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस ने यह जानकारी दी. खुफिया सूचना मिलने पर कार्रवाई करते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) पीयूष पांडे ने संदिग्ध को पकड़ने के लिए पुलिस अधीक्षक (एसपी) (नगर) कुमार शिवाशीष के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की थी. पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी)(मुख्यालय-2) मनोज कुमार ठाकुर और कदमा थाने के अधिकारियों सहित टीम ने छापेमारी कर हरिकेश पटेल को गिरफ्तार कर लिया. पूछताछ के दौरान प्राप्त जानकारी के आधार पर पुलिस ने दो देशी पिस्तौल, विभिन्न…
Jamshedpur. समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में उपायुक्त श्री कर्ण सत्यार्थी द्वारा श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग अंतर्गत संचालित योजनाओं की विस्तृत समीक्षा बैठक की गयी. बैठक में श्रम उपाधीक्षक, जिला नियोजन पदाधिकारी, जिला कौशल पदाधिकारी अन्य संबंधित उपस्थित रहे. उपायुक्त ने कहा कि रोजगार मेला युवाओं को रोजगार से जोड़ने का प्रभावी माध्यम बने। योजनाओं का क्रियान्वयन परिणामोन्मुखी हो तथा युवाओं को स्वरोजगार एवं कौशल उन्नयन के अधिकाधिक अवसर प्रदान किए जाएं. श्रम विभाग की समीक्षा में झारखण्ड भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण, ई-श्रम पोर्टल, श्रमिकों के लिए सामाजिक सुरक्षा योजनाएं तथा न्यूनतम वेतन अधिनियम के क्रियान्वयन…
Jamshedpur.जमशेदपुर के बिरसानगर थाना अंतर्गत टीचर्स कॉलोनी के समीप रमणी फ्लैट निवासी संजय नारायण सिंह के भांजे नीतीश कुमार सिंह की आकाशीय बिजली गिरने से मौत हो गई है. घटना सोमवार देर शाम करीब 7 की बताई जा रही है. मिली जानकारी के अनुसार नीतीश बिहार के भोजपुर का रहने वाला था. वह नासिक में रहकर पढ़ाई कर रहा था. अपनी नानी के श्राद्ध कर्म में हिस्सा लेने जमशेदपुर आया था. कल उसके नानी का श्राद्ध कर्म संपन्न हुआ. शाम को छत पर टहल रहा था. इसी दौरान आकाशीय बिजली गिरने से वह घायल हो गया. परिजन उसे आनन- फानन…
Chaibasa. पश्चिमी सिंहभूम गोईलकेरा प्रखंड के कुईड़ा गांव में एक ही परिवार के छह लोग जंगली मशरूम खाने के बाद गंभीर रूप से बीमार हो गए. जब परिवार की बुजुर्ग महिला मेचो नाग जंगल से मशरूम चुनकर लाई थीं. इन मशरूम को पकाकर पूरे परिवार ने खाया, जिसके कुछ घंटों बाद सभी की तबीयत बिगड़ने लगी. परिवार के सदस्यों को तेज उल्टी और दस्त की शिकायत हुई. धीरे-धीरे उनकी हालत बिगड़ती गई, जिसके बाद ग्रामीणों की मदद से सभी को सोनुआ अस्पताल में भर्ती कराया गया.अस्पताल के चिकित्सकों के अनुसार अंशु नाग की स्थिति सबसे अधिक चिंताजनक है. उसे विशेष…
Jamshedpur. स्वास्थ्य मंत्री रहते कांग्रेस नेता बन्ना गुप्ता ने 2022-2023 के बीच बंगाल के कोलकाता से लगभग 18 लाख रुपया में प्रतिबंधित ‘ग्लाक’ पिस्टल खरीदी थी. उन्होंने इसका लाइसेंस भी प्राप्त कर लिया था. राज्य सरकार ने बन्ना गुप्ता से ग्लाक पिस्टल की वापसी की कार्रवाई शुरू कर दी है. पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने एसएसपी को पत्र जारी कर बन्ना गुप्ता से उक्त पिस्टल को लेकर शस्त्रागार में जमा करने के लिए कहा है. 0.42 बोर की इस पिस्तौल को सामान्य नागरिक अपने पास नहीं रख सकते हैं। सामान्य नागरिकों को केवल 0.32 बोर की पिस्तौल रखने…
