Hazaribag.हजारीबाग जिले के बड़कागांव थाना क्षेत्र की गोंदलपूरा पंचायत अंतर्गत जोराकाठ गांव में अज्ञात उपद्रवियों ने एक निर्माण स्थल पर जमकर तांडव मचाया. रात के अंधेरे में उपद्रवियों ने वहां मौजूद मशीनों और वाहनों को आग के हवाले कर दिया. बताया जाता है कि बादम से चरही तक सड़क निर्माण किया जा रहा है. सड़क का निर्माण मां इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड द्वारा की जा रही है. सड़क निर्माण में करने वाले जेसीबी मशीन, हाइवा एवं अन्य मशीन में अपराधी में आग लगा दिया है. उक्त घटना को देखते हुए सड़क में काम करने वाले मजदूर एवं मुंशी भाग निकले.
Author: News Desk
New Delhi. चार राज्यों में हुए विधानसभा उपचुनावों में सोमवार को आम आदमी पार्टी (आप) के गोपाल इटालिया ने गुजरात की विसावदर सीट पर जीत दर्ज की वहीं उनकी पार्टी ने पंजाब में लुधियाना पश्चिम सीट भी बरकरार रखी, जबकि केरल में कांग्रेस नीत यूडीएफ ने सत्तारूढ़ वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (एलडीएफ) से नीलांबुर सीट छीन ली. वहीं, गुजरात में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने कडी सीट बरकरार रखी, जबकि तृणमूल कांग्रेस ने पश्चिम बंगाल के नदिया जिले की कालीगंज विधानसभा सीट पर फिर से जीत दर्ज की. इन पांचों निर्वाचन क्षेत्रों में उपचुनाव के तहत 19 जून को मतदान…
New Delhi. आदित्य बिड़ला फैशन एंड रिटेल से अलग होने के बाद आदित्य बिड़ला लाइफस्टाइल ब्रांड्स लिमिटेड (एबीएलबीएल) का शेयर सोमवार को बाजार में सूचीबद्ध हुआ. बीएसई पर कंपनी के शेयर ने 167.75 रुपये पर शुरुआत की और बाद में यह 4.97 प्रतिशत की बढ़त के साथ 176.10 रुपये पर पहुंच गया. अंत में यह 4.97 प्रतिशत की गिरावट के साथ 159.40 रुपये पर बंद हुआ. एनएसई पर शेयर ने 167 रुपये पर शुरुआत की. अंत में यह 4.79 प्रतिशत की गिरावट के साथ 159 रुपये पर बंद हुआ. कंपनी का बाजार मूल्यांकन 19,451.50 करोड़ रुपये रहा. एबीएलबीएल को इस…
Mumbai. टाटा समूह की कंपनी ट्रेंट और सार्वजनिक क्षेत्र की भारत इलेक्ट्रॉनिक्स के शेयर में सोमवार को सेंसेक्स में शामिल होने के बाद उछाल आया. बीएसई के 30 शेयरों वाले सेंसेक्स में ट्रेंट का शेयर 3.61 प्रतिशत उछलकर 6,120.45 रुपये पर बंद हुआ. दिन के कारोबार में यह 5.20 प्रतिशत चढ़कर 6,214.55 रुपये पर पहुंच गया था. भारत इलेक्ट्रॉनिक्स का शेयर 3.15 प्रतिशत चढ़कर 420.90 रुपये पर बंद हुआ. दिन में यह 3.52 प्रतिशत की बढ़त के साथ 422.45 रुपये पर पहुंच गया था. बीएसई ने पिछले महीने कहा था कि ट्रेंट और भारत इलेक्ट्रॉनिक्स सेंसेक्स में नेस्ले इंडिया और…
Chaibasa.पश्चिमी सिंहभूम जिले के बंदगांव से बड़ी वारदात सामने आयी है. यहां काइका गांव के बारोडीह टोला निवासी शिवलन हपतगड़ा काे बेरहमी से मार डाला गया. उसे धारदार हथियार से हमला कर उसे मौत के घाट उतारा गया. मृतक के शरीर पर जख्म के कई निशान पाये गये हैं. स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी बंदगांव पुलिस को दी. घटना का सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल के पास पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल भेज दिया. शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया. मालूम हो कि शिवलन हपतगड़ा कुछ दिन…
Ranchi. रांची जिले में सोमवार को वर्षा से संबंधित दो अलग-अलग घटनाओं में दो महिलाओं समेत तीन लोगों की मौत हो गई. पुलिस ने यह जानकारी दी. पुलिस के अनुसार, पहली घटना में सोनाहातू थाना क्षेत्र में दो महिलाओं की आकाशीय बिजली की चपेट में आने से मौत हो गई, जबकि दूसरी घटना में 40 वर्षीय व्यक्ति पर दीवार गिर गई, जब वह अपने दो बच्चों को स्कूल से लेकर घर लौट रहा था. पहली घटना दोपहर में रांची से करीब 60 किलोमीटर दूर साओडीह गांव में हुई. दोनों महिलाएं एक तालाब के पास मवेशी चरा रही थीं, तभी आकाशीय…
Jamshedpur. जमशेदपुर समेत पूरे झारखंड में साइक्लोन और निम्न दबाव क्षेत्र की सक्रियता के कारण मानसून पूरी तरह हावी है. जमशेदपुर सहित प्रदेश के कई जिलों में दोपहर बाद मौसम बदल गया. हवा के साथ तेज बारिश हुई. आज भी झमाझम बारिश हो रही है. वहीं मौसम विभाग ने संथाल परगना के जिलों में भी बारिश की बात कही है. मौसम विभाग ने बताया है कि 24 और 25 जून को झारखंड के दक्षिण-पश्चिमी हिस्सों में भी भारी बारिश हो सकती है. इन दिनों भी वज्रपात की आशंका के साथ यलो अलर्ट जारी किया गया है. 26 जून को भी…
Dubai. इजराइल से जारी जंग के बीच ईरान ने बड़ा कदम उठाते हुए अमेरिकी बेस पर हमला कर दिया है. रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक ईरान ने 19 मिसाइलों से कतर स्थित अमेरिकी बेस पर हमला किया है. ईरान के इस कदम को रविवार के अमेरिकी हमले का पलटवार के रूप में देखा जा रहा है. रविवार को अमेरिकी वायुसेना ने बंकर बस्टर बमों से ईरान के तीन न्यूक्लियर साइट पर हमला किया था. इसके जवाब में सोमवार को ईरान ने अमेरिकी बेस पर हमला किया. इधर ईरान की ओर से हमले की धमकी के बीच ही कतर ने सोमवार…
जमशेदपुर, सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के प्लेटिनम जुबिली वर्ष के अंतर्गत आज मंगलवार को एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम शाम 4:15 बजे से कुदी मोहंती ऑडिटोरियम, जुस्को स्कूल, कदमा में होगा। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता होंगे टाटा स्टील के सीईओ सह प्रबंध निदेशक टी.वी. नरेंद्रन, जो “देश के विकास में पूर्वी भारत की भूमिका – जमशेदपुर का योगदान” विषय पर अपने विचार एवं अनुभव साझा करेंगे। इस अवसर पर टाटा स्टील के वरिष्ठ उपाध्यक्ष कॉर्पोरेट सर्विसेज श्री सुंदर रामम एवं अन्य अधिकारीगण भी उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर…
जमशेदपुर। अपने निजी दौरे पर जमशेदपुर पहुंचे केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह का आगमन सोमवार को जमशेदपुर महानगर के साकची स्थित कार्यालय में हुआ। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष सुधांशु ओझा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने पुष्पगुच्छ एवं अंगवस्त्र भेंटकर केंद्रीय मंत्री का अभिनंदन एवं स्वागत किया। इस दौरान केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना और संगठन से संबंधित गतिविधियों एवं कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन करते हुए संगठनहित में कार्य करने और संगठन मजबूती पर बल दिया। जिलाध्यक्ष सुधांशु ओझा ने कहा कि केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह का कार्यालय आगमन सभी…
