Jamshedpur.नेताजी सुभाष यूनिवर्सिटी में सोमवार को तीसरा दीक्षांत समारोह आयोजित किया गया. इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह और प्रो. शुक्ला मोहंती अतिथि के रूप में शामिल हुए. समारोह में विश्वविद्यालय के कुलाधिपति मदन मोहन सिंह, कुलपति डॉ. प्रभात कुमार पाणि, विभिन्न विभागाध्यक्ष, शिक्षकों, कर्मचारियों, विद्यार्थियों और उनके अभिभावक की शामिल हुए. इसमें विभिन्न संकायों से लगभग 1700 छात्रों को स्नातक एवं स्नातकोत्तर डिग्री प्रदान की गयी. इस अवसर पर शैक्षणिक उत्कृष्टता के प्रतीक रूप में करीब 120 मेधावी छात्रों को स्वर्ण और रजत पदक देकर सम्मानित किया गया. केंद्रीय मंत्री ने यह कहा केंद्रीय मंत्री ने कहा कि…
Author: News Desk
Mumbai. ईरान के तीन प्रमुख परमाणु प्रतिष्ठानों पर अमेरिकी बमबारी के बाद पश्चिम एशिया में तनाव बढ़ने से सोमवार को स्थानीय शेयर बाजार में खासी गिरावट दर्ज की गई. सेंसेक्स 511 अंक फिसल गया जबकि निफ्टी में 140 अंक से अधिक का नुकसान रहा. विश्लेषकों ने कहा कि ईरान और इजराइल के बीच जारी संघर्ष में अमेरिकी दखल ने पश्चिम एशिया को लेकर चिंताएं बढ़ा दी हैं. अमेरिका ने ईरान के तीन प्रमुख परमाणु स्थलों- फोर्दो, नतांज और इस्फहान पर बमबारी की है. इससे होर्मुज जलडमरूमध्य के रास्ते होने वाले कच्चे तेल कारोबार पर अनिश्चितता का माहौल बन रहा है.…
रेल खबऱ। ट्रेन में यात्रा के दौरान एक वृद्धा के बैग से लाखों के हीरे-जेवर और नकदी चोरी का मामला सामने आया जिसे महज 48 घंटे के भीतर सुलझा लिया गया। रेलवे सुरक्षा बल (RPF), सरकारी रेलवे पुलिस (GRP) और लोकल क्राइम ब्रांच (LCB) की संयुक्त कार्रवाई से ₹35.45 लाख मूल्य के आभूषण और नकदी बरामद कर लिए गए हैं। घटना 20 जून 2025 को ट्रेन संख्या 22944 इंदौर-दौंड एक्सप्रेस के A-2 कोच में हुई, जब इंदौर निवासी 73 वर्षीय महिला अपने पति के साथ लोनावला जा रही थीं। वे धार्मिक भागवत कथा में भाग लेने निकले थे। रात में…
Jamshedpur. केंद्रीय कपड़ा मंत्री गिरिराज सिंह सोमवार को जमशेदपुर पहुंचे. यहां वह नेताजी सुभाष विश्वविद्यालय के तीसरे दीक्षांत समारोह सहित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए आए थे.गिरिरज सिंह के इस्पात नगरी पहुंचने पर भाजपा की जमशेदपुर महानगर कमेटी ने अपने अध्यक्ष सुधांशु ओझा के नेतृत्व में सर्किट हाउस में उनका (सिंह) गर्मजोशी से स्वागत किया. मंत्री ने हेमंत सोरेन के नेतृत्व वाली झारखंड सरकार की भी आलोचना की तथा उस पर आदिवासी समुदायों के हितों की उपेक्षा करने का आरोप लगाया. सिंह ने आरोप लगाया, ‘खुद एक आदिवासी होने के बावजूद सोरेन का झुकाव झारखंड के आदिवासियों की…
Patna.बिहार पुलिस ने सोमवार को पटना में जबरन वसूली मामले की जांच के तहत दानापुर निर्वाचन क्षेत्र से राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के विधायक एवं पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद के परिवार के करीबी रीतलाल यादव के सहयोगियों से जुड़े कई ठिकानों पर छापेमारी की.अधिकारियों ने बताया कि राजद विधायक के फरार चार सहयोगियों को पकड़ने के लिए रविवार और सोमवार की दरमियानी रात को दानापुर के कोठवा गांव में छापेमारी की गई. इसी मामले में राजद विधायक पहले से ही न्यायिक हिरासत में हैं. पुलिस अधिकारी ने कहा, शिकायतकर्ता ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि जब उसने आरोपियों…
New Delhi. अदाणी समूह ने गुजरात के कच्छ में भारत का पहला ‘ऑफ-ग्रिड’ हरित हाइड्रोजन संयंत्र प्रायोगिक स्तर पर चालू किया है. समूह ने सोमवार को बयान में यह जानकारी दी. ‘ऑफ-ग्रिड ग्रीन हाइड्रोजन’ संयंत्र एक ऐसी सुविधा है जो नवीकरणीय ऊर्जा स्रोतों जैसे सौर या हवा द्वारा संचालित ‘इलेक्ट्रोलिसिस’ का उपयोग करके हाइड्रोजन का उत्पादन करती है. यह मुख्य विद्युत ग्रिड से जुड़ा नहीं है. इसका मतलब है कि संयंत्र की हाइड्रोजन उत्पादन प्रक्रिया पूरी तरह से अपनी अक्षय ऊर्जा उत्पादन पर निर्भर करती है. यह पांच मेगावाट का संयंत्र अदाणी न्यू इंडस्ट्रीज लिमिटेड (एएनआईएल) द्वारा तैयार किया गया…
Dhaka.बांग्लादेश के पूर्व मुख्य निर्वाचन आयुक्त (सीईसी) के एम नूरुल हुदा को उनके कार्यकाल के दौरान चुनावों में हेराफेरी करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने यह जानकारी दी. ढाका महानगर पुलिस के उपायुक्त मोहिदुल इस्लाम ने रविवार को कहा कि हुदा को पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया की बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) द्वारा उनके और अपदस्थ प्रधानमंत्री शेख हसीना सहित 18 अन्य के खिलाफ दर्ज मामले में गिरफ्तार किया गया है. निर्वाचन आयोग के अधिकारियों ने कहा कि यह शायद पहली बार है कि चुनाव से संबंधित मुद्दों पर किसी पूर्व सीईसी को हिरासत में लिया गया…
New Delhi. कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने सोमवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ऊर्जा, उनका बहुआयामी व्यक्तित्व और संवाद की तत्परता वैश्विक मंच पर भारत के लिए एक ‘‘अहम पूंजी’’ बनी हुई है, लेकिन इसे अधिक सहयोग एवं समर्थन की जरूरत है. उनकी यह टिप्पणी एक बार फिर कांग्रेस को असहज स्थिति में डाल सकती है तथा पार्टी नेतृत्व के साथ उनके संबंधों में दरार और गहरी हो सकती है. प्रधानमंत्री के लिए थरूर की प्रशंसा ऐसे समय में आई है जब कांग्रेस विदेश नीति को लेकर मोदी सरकार पर निरंतर हमले कर रही है और आरोप लगा…
Jamshedpur. कोल्हान समेत झारखंड के लगभग सभी स्थानों में 24 जून से बारिश होने की संभावना है. यह जानकारी सोमवार को मौसम विभाग ने दी. विभाग के अनुसार कोल्हान समेत राज्य के दक्षिण और पश्चिम हिस्सों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ भारी बारिश होने की आशंका है. इसके अलावा कुछ इलाकों में आकाशीय बिजली गिरने की भी आशंका है. इसे लेकर मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है. 26 जून को भी कहीं – कहीं आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी दी गई है. पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य में सबसे अधिक बारिश दुमका में 37.2 मिमी बारिश रिकॉर्ड…
Ranchi. झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने सोमवार को कहा कि राज्य के सभी अस्पतालों में मरीज की मृत्यु के बाद शव को रोककर रखने की व्यवस्था अब खत्म कर दी गई है. अस्पताल प्रबंधन को तत्काल शव परिजनों को सौंपना होगा, ताकि अंतिम संस्कार में देरी न हो और गरीब परिवारों को राहत मिल सके. मंत्री ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा है कि यह निर्णय मानवीय संवेदना और कांग्रेस की सेवा-भावना से प्रेरित है. उन्होंने कहा, अब कोई भी गरीब अपने प्रियजन के शव को छुड़ाने के लिए भटकता नहीं फिरेगा. यह फैसला कांग्रेस की विचारधारा…
