Author: News Desk

New Delhi. उत्तरी सर्किल के रेलवे सुरक्षा आयुक्त ने हाल ही में अपने प्रमुख तथा मुख्य रेलवे सुरक्षा आयुक्त के एक आदेश का पालन करने से इनकार कर दिया है, जिसमें ट्रेन दुर्घटनाओं की प्रारंभिक जांच रिपोर्ट जारी करने से पहले मसौदा जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करने के लिए कहा गया था. उत्तरी सर्किल के रेलवे सुरक्षा आयुक्त (सीआरएस) ने मुख्य रेलवे सुरक्षा आयुक्त (सीसीआरएस) के परिपत्र को भी कानून के विपरीत करार दिया है. संपर्क किए जाने पर सीसीआरएस जनक कुमार गर्ग के कार्यालय ने कहा कि यह निर्देश सबसे पहले 2012 में सभी सीआरएस को जारी किया गया था,…

Read More

Kolkata. पश्चिम बंगाल के नदिया जिले में एक परिवार ने घर से भागकर दूसरे धर्म के व्यक्ति से शादी करने वाली अपनी जीवित और वयस्क बेटी का रविवार को ‘श्राद्ध’ कर दिया. कॉलेज की छात्रा के परिवार ने कहा कि श्राद्ध की रस्म इसलिए की गई क्योंकि उसने परिवार के सदस्यों का अपमान किया है और वह उनके लिए अब मर चुकी है. यह रस्म उसके एक व्यक्ति के साथ भागकर कहीं और शादी करने के 12 दिन बाद की गई. उसके चाचा सोमनाथ बिस्वास ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘वह हमारे लिए मर चुकी है. हमने उसकी शादी तय कर…

Read More

Balasore. ओडिशा के बालासोर जिले में बाढ़ के पानी में डूब जाने से एक व्यक्ति की मौत हो गई. बाढ़ से राज्य में 50 से अधिक गांव जलमग्न हो गए हैं, हालांकि रविवार को स्वर्णरेखा नदी का जलस्तर खतरे के निशान से नीचे चला गया. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. इस बाढ़ से चार प्रखंडों में 50,000 से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं. उन्होंने कहा कि जिले के बलियापाल प्रखंड के बिष्णुपुर ग्राम पंचायत क्षेत्र का एक युवक शनिवार को बाढ़ में बह गया. बालासोर के सांसद प्रताप सारंगी ने आरोप लगाया कि झारखंड स्थित चांडिल बांध से बिना सूचना…

Read More

Leads.. जसप्रीत बुमराह (83 रन पर पांच विकेट) के पांच विकेट से इंग्लैंड को 465 रन पर आउट करने के बाद भारत ने दूसरी पारी में दो विकेट पर 90 रन बनाकर पहले क्रिकेट टेस्ट के वर्षा से प्रभावित तीसरे दिन अपनी कुल बढ़त 96 रन तक पहुंचाई. सलामी बल्लेबाज लोकेश राहुल (नाबाद 47, 75 गेंद, सात चौके) और साई सुदर्शन (30) ने दूसरे विकेट के लिए 66 रन जोड़े लेकिन इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स (18 रन पर एक विकेट) ने दिन का खेल खत्म होन से कुछ समय पहले सुदर्शन को जैक क्राउली के हाथों कैच कराके इस…

Read More

New Delhi. बिहार में मतदाता सूची में अधिक सटीकता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से भारत निर्वाचन आयोग राज्य में मतदाता सूची के पुनरीक्षण के दौरान घर-घर जाकर गहन सत्यापन करने पर विचार कर रहा है. प्रदेश में इस वर्ष के अंत में विधानसभा के चुनाव होने हैं. सूत्रों ने रविवार को यह जानकारी दी. विभिन्न नागरिक संस्थाओं, राजनीतिक दलों और अन्य लोगों द्वारा मतदाता सूची में नामों को शामिल करने या हटाने को लेकर लगातार चिंता जताई गई है. राजनीतिक दलों और अन्य लोगों द्वारा मतदाता सूची में नाम शामिल करने या हटाने को लेकर लगातार विरोध किया जा रहा…

Read More

Ranchi.आजसू पार्टी ने रविवार को अपने स्थापना दिवस को बलिदान दिवस के रूप में मनाया. रांची के खेलगांव में पार्टी की ओर से एक बड़ा कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश महतो ने सीधा हमला सत्तारूढ़ झारखंड मुक्ति मोर्चा पर किया. आजसू प्रमुख सुदेश महतो ने स्थापना दिवस समारोह के दौरान कहा कि आजसू पार्टी ने झारखंड आंदोलन के लिए लगातार संघर्ष किया. जबकि झामुमो ने सत्ता के लिए आंदोलन से सौदेबाजी की. आजसू ने 1986 से 2000 तक सांसद–विधायक बनाए बिना संघर्ष किया. सुदेश महतो ने कहा कि हेमंत सरकार चोरी और…

Read More

Ranchi. रांची के नामकुम स्थित रेलवे ओवरब्रिज पर शनिवार रात सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गयी. तेज रफ्तार कार ने स्कूटी सवार और पैदल यात्री को ठोकर मार दी और पलट गयी. इस हादसे में रांची सिविल कोर्ट के पेशकार प्रवीर हांसदा, विकास केंद्र धनबाद के शिक्षक सोम सिन्हा और कार चालक की मौत हो गई है. हादसे को लेकर सोम सिन्हा के परिजनों ने बताया कि रात में 10 बजकर 12 मिनट पर सोम सिन्हा से बात हुई थी वो पैदल ही घर लौट रहे थे. परिजनों ने बताया कि जब काफी देर तक सोम घर…

Read More

Medninagar. पलामू जिले में भाकपा (माओवादी) से अलग हुए धड़े तृतीय सम्मेलन प्रस्तुति समिति (टीएसपीसी) के एक ‘एरिया कमांडर’ को रविवार को गिरफ्तार किया गया. पुलिस ने यह जानकारी दी. पुलिस ने बताया कि माओवादी की पहचान शंभू सिंह (24) के रूप में हुई है. पलामू जिले की पुलिस अधीक्षक (एसपी) रेशमा रमेशन ने बताया कि सिंह को छतरपुर थाना क्षेत्र के पलवल गांव से उस समय गिरफ्तार किया गया, जब वह ग्रामीणों से उगाही करने वहां पहुंचा था. उन्होंने बताया कि सिंह 24 अक्टूबर 2024 को छतरपुर थाना क्षेत्र में पुलिस और टीएसपीसी सदस्यों के बीच हुई मुठभेड़ में…

Read More

Mihijam.झारखंड सरकार के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने रविवार को मिहिजाम में आयोजित कार्यक्रम के दौरान भाजपा पर जमकर हमला बोला. उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी जमीन पर रहकर काम करती है, जबकि भाजपा सिर्फ सोशल मीडिया पर दिखती है. अंसारी ने अपने संबोधन में मोहाली बम ब्लास्ट के एक गंभीर रूप से घायल युवक का जिक्र करते हुए कहा, उसका पूरा पेट फट गया था. परिवार और समाज ने उम्मीद छोड़ दी थी, लेकिन मैंने नहीं छोड़ी. मैंने उसे मौत के मुंह से बाहर निकाला और जीवन दिया. यह सिर्फ इलाज नहीं था, बल्कि इंसानियत की जीत थी. भाजपा…

Read More

New Delhi. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान से बातचीत की तथा ईरान एवं इजराइल के बीच तनाव को संवाद और कूटनीति के माध्यम से घटाने की अपील की. प्रधानमंत्री मोदी और ईरानी राष्ट्रपति पेजेशकियान के बीच फोन पर यह बातचीत अमेरिका द्वारा ईरान के तीन परमाणु स्थलों पर बमबारी किए जाने के कुछ ही घंटे बाद हुई. इस बमबारी से क्षेत्रीय तनाव और बढ़ गया. पीएम मोदी ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि उन्होंने तनाव बढ़ने पर ‘गहरी चिंता’ जतायी. मोदी ने कहा, ‘ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान से बात की. हमने वर्तमान…

Read More