Author: News Desk

New Delhi. यूरोप के प्रमुख वाहन ब्रांड रेनो, फॉक्सवैगन और स्कोडा भारतीय बाजार में अपनी उपस्थिति बढ़ाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं. उद्योग के आंकड़ों से पता चलता है कि पिछले तीन वित्त वर्षों में भारतीय बाजार में इन ब्रांड की बिक्री में गिरावट आई है. वैश्विक वाहन उद्योग को आंकड़े और विश्लेषण उपलब्ध कराने वाली कंपनी जेएटीओ डायनेमिक्स के अनुसार, भारतीय बाजार में रेनो की बिक्री में सबसे अधिक गिरावट आई है. भारतीय बाजार में कंपनी की बिक्री 2024-25 में घटकर 37,900 इकाई रह गई. यह आंकड़ा 2023-24 में 45,439 इकाई और 2022-23 में 78,926 इकाई था. इसी…

Read More

Washington. अमेरिका ने ईरान के परमाणु कार्यक्रम को रोकने के मकसद से इजराइल की ओर से शुरू किए गए हमलों में शामिल होते हुए रविवार तड़के तीन ईरानी परमाणु केंद्रों पर हमले किए. अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हमलों की जानकारी देते हुए कहा कि ईरान के परमाणु केंद्र ‘पूरी तरह से नष्ट कर दिए गए हैं. साथ ही उन्होंने ईरान को चेतावनी दी कि अगर उसने जवाबी कार्रवाई की तो उसके खिलाफ और अधिक हमले किए जा सकते हैं. हमले के बाद क्षति का कोई स्वतंत्र आकलन नहीं किया गया है. यह भी स्पष्ट नहीं है कि क्या…

Read More

Mumbai. पश्चिम एशिया में युद्ध के बीच भू-राजनीतिक तनाव ने भारतीय कंपनियों को भी प्रभावित किया है। एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि 63 प्रतिशत कंपनियों ने इस परिस्थितियों में या तो भर्तियां रोकने या अपने कर्मचारियों की संख्या में कमी करने का फैसला किया है. स्टाफिंग समाधान और मानव संसाधन सेवा प्रदाता जीनियस कंसल्टेंट्स की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि सर्वे में शामिल 63 प्रतिशत से अधिक कर्मचारियों ने कहा कि उनकी कंपनी या तो भर्ती रोक रही है या अपनी टीम का आकार घटा रही है. वहीं 15 प्रतिशत अन्य ने कहा कि भू-राजनीतिक…

Read More

New Delhi.राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) ने बिहार में बड़े पैमाने पर ताड़ के पेड़ों की कटाई को लेकर केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) और अन्य पक्षों से जवाब मांगा है। बिहार में ताड़ के पेड़ों की कटाई के कारण कथित तौर पर बिजली गिरने से मौत के मामलों में वृद्धि हुई है. एनजीटी ताड़ के पेड़ों की कथित तौर पर बड़े पैमाने पर कटाई को लेकर एक अखबार की खबर का स्वत: संज्ञान लेकर एक मामले की सुनवाई कर रहा था. पेड़ों की कटाई सीधे तौर पर बिजली गिरने से होने वाली मौत में तेज वृद्धि से जुड़ी है. बिहार…

Read More

New Delhi.भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की देखरेख में डिजिटल भुगतान आसूचना मंच (डीपीआईपी) विकसित करने की पहल में सार्वजनिक और निजी क्षेत्र के प्रमुख बैंकों को शामिल किया गया है. डीपीआईपी का मकसद डिजिटल भुगतान में धोखाधड़ी की बढ़ती घटनाओं पर लगाम लगाना है। इसकी स्थापना डिजिटल सार्वजनिक अवसंरचना (डीपीआई) के रूप में की जा रही है. सूत्रों ने कहा कि प्रस्तावित मंच का मकसद तत्काल खुफिया जानकारी साझा करने और एकत्र करने की सुविधा देकर धोखाधड़ी जोखिम प्रबंधन को मजबूत करना है. उन्होंने कहा कि प्रस्तावित इकाई का संस्थागत ढांचा सार्वजनिक क्षेत्र और निजी क्षेत्र के बैंकों की मदद…

Read More

बिलासपुर रेल यात्रियो की सुविधा और यात्रियों की भीड़भाड़ एवं त्योहारी सीजन को ध्यान मे रखते हुए रेलवे प्रशासन के द्वारा रथयात्रा फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन 08893/08894 गोंदिया – खुर्दारोड – गोंदिया के मध्य 5 फेरो के लिये चलाई जायेगी । रथ यात्रा भारतीय संस्कृति का एक अत्यंत महत्वपूर्ण और भव्य त्योहार है, विशेष रूप से ओडिशा के पुरी में । यह भगवान जगन्नाथ (जो भगवान कृष्ण का एक रूप हैं) उनके बड़े भाई भगवान बलभद्र, और बहन देवी सुभद्रा को समर्पित है । हर साल आषाढ़ शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को यह उत्सव मनाया जाता है । 2025 में,…

Read More

जमशेदपुर। जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय ने 24 जून को एक समीक्षा बैठक आयोजित की है। यह बैठक बिष्टुपुर के मिलानी हॉल में शाम साढ़े चार बजे से होगी। यह बैठक विगत दिनों हुई बारिश के पानी के कारण हुए नुक़सान का जायज़ा लेने तथा कई आवासीय क्षेत्रों में भीषण जल जमाव के कारणों को दूर करने का उपाय करने के मद्देनजर बुलाई गई है। श्री राय बैठक के पहले उन इलाको का सघन भ्रमण कर ज़मीनी जानकारी हासिल करेंगे, जहां गत तीन दिनों की भारी बारिश ने तबाही मचायी थी और जिसमें जान—माल का नुक़सान हुआ था। READ…

Read More

Jamshedpur. टाटानगर से यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए यह जानकारी बेहद जरूरी है, ताकि वे किसी प्रकार की असुविधा से बच सके. रेलवे की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार दक्षिण पूर्व रेलवे ने 23 जून से 29 जून तक टाटानगर से चलने वाली कई महत्वपूर्ण ट्रेनों के संचालन में बदलाव की घोषणा की है. इनमें कुछ ट्रेनें पूरी तरह रद्द रहेंगी, कुछ आंशिक रूप से रद्द होंगी, जबकि कुछ ट्रेनों का मार्ग बदला गया है या प्रस्थान समय में परिवर्तन किया गया है. रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि यात्रा से पहले अपनी ट्रेन…

Read More

जमशेदपुर. शहर के आदर्श नगर फेज 7 एवं उसके आस-पास के इलाकों में विगत दिनों हुई भारी बारिश के कारण जल जमाव हो गया था। स्थानीय लोगों की शिकायत के बाद जेएनएसी के एसडीओ संजय सिंह, सहायक अभियंता सचिन झा, सिटी मैनेजर जय गुड़िया एवं अन्य कर्मचारियों-अधिकारियों की टीम के साथ रविवार को जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय के जनसुविधा प्रतिनिधि मुकुल मिश्रा, आशुतोष राय, मुकेश कुमार, रवि ठाकुर, हरे राम सिंह, रंजीत प्रसाद आदि वहां पहुंचे। सोसाइटी के अध्यक्ष और स्थानीय लोगों ने अपनी समस्याओं से संबंधित एक ज्ञापन मुकुल मिश्रा को सौंपा। श्री मिश्रा ने इस संबंध…

Read More

जमशेदपुर। कांग्रेस के “संगठन सृजन अभियान” के तहत मानगो और कदमा-सोनारी प्रखंड कांग्रेस कमिटी सहित 8 मंडलों में नए अध्यक्षों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए। यह नियुक्तियाँ जिलाध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे द्वारा, संबंधित प्रखंड पर्यवेक्षकों की उपस्थिति में प्रदान की गईं। नियुक्ति पत्र वितरण में प्रखण्ड अध्यक्ष मानगो ईश्वर कुमार सिंह, कदमा-सोनारी प्रखण्ड अध्यक्ष सुनील कुमार झा ऊर्फ बबुआ झा को नियुक्ति पत्र सौंपा गया, मण्डल अध्यक्ष में आजादनगर मण्डल अध्यक्ष फैयाज आलम अंसारी, मानगो मण्डल अध्यक्ष राकेश दास, उलीडीह मण्डल अध्यक्ष संजय शर्मा, एमजीएम मण्डल अध्यक्ष अखिलेश सिंह सोनारी मण्डल अध्यक्ष दीपक कुमार यादव, कदमा मण्डल अध्यक्ष अभिषेक…

Read More