जमशेदपुर। पिछले तीन दिनों से लगातार हुई भारी बारिश के कारण शहर का जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है, विशेषकर तटीय और निचले इलाकों में जलजमाव और बाढ़ जैसे हालात बने हुए हैं। ऐसे समय में जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू की संवेदनशीलता सामने आई हैं। शनिवार को उनके सौजन्य से भुइयांडीह स्थित कल्याणनगर में बाढ़ से प्रभावित दर्जनों जरूरतमंद परिवारों के बीच तात्कालिक राहत के रूप में तिरपाल का वितरण किया गया। READ MORE :-बिलासपुर-काचेगुडा-बिलासपुर के मध्य 04 फेरो के लिए स्पेशल ट्रेन की सुविधा” इस दौरान विधायक प्रतिनिधि गुंजन यादव के नेतृत्व में स्थानीय कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर…
Author: News Desk
जमशेदपुर। शनिवार को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर मारवाड़ी युवा मंच स्टील सिटी शाखा, टाटानगर एवं केएसएमएस हिंदी स्कूल, साकची के संयुक्त तत्वावधान में योग कार्यक्रम का आयोजन विद्यालय परिसर में संपन्न हुआ। समाज में योग के शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक लाभों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से इस योग कार्यक्रम में लगभग 320 विद्यार्थी, शिक्षक, विद्यालय कर्मचारी एवं मंच के सदस्य सक्रिय रूप से शामिल हुए। READ MORE बिलासपुर-काचेगुडा-बिलासपुर के मध्य 04 फेरो के लिए स्पेशल ट्रेन की सुविधा” कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 9 बजे हुआ। योग प्रशिक्षिका रूमा श्री ने प्रतिभागियों को विभिन्न योगासन एवं प्राणायामों का…
बिलासपुर रेल यात्रियो की सुविधा और यात्रियों की भीड़भाड़ को ध्यान मे रखते हुए रेलवे प्रशासन के द्वारा एक स्पेशल ट्रेन 08263/08264 बिलासपुर-काचेगुडा-बिलासपुर के मध्य 04 फेरो के लिये चलाई जायेगी । यह स्पेशल ट्रेन बिलासपुर से दिनांक 23, 30 जून, 2025, 07 एवं 14 जुलाई 2025 को काचेगुडा के लिए रवाना होगी । इसी प्रकार काचेगुडा से दिनांक 24, जून, 2025, 01, 08 एवं 15 जुलाई 2025 को बिलासपुर के लिए रवाना होगी । इस स्पेशल ट्रेन में 2 एसएलआरडी, 05 सामान्य, 07 स्लीपर, 02 एसी थ्री, सहित कुल 16 कोच रहेगी । READ MORE :बरसात का असर:…
जमशेदपुर: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2025 के अवसर पर श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर परिसर, बारीडीह में एक भव्य सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर जीर्णोद्धार समिति और क्रीड़ा भारती के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया, जिसमें लगभग 400 योग प्रेमियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। यह पहला मौका था जब मंदिर परिसर में इतने बड़े स्तर पर योग कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम का संचालन योग शिक्षक नवीन चौरसिया द्वारा किया गया, जिन्होंने उपस्थित सभी प्रतिभागियों को विभिन्न योगासन, प्राणायाम और ध्यान विधियों का अभ्यास कराया। योग सत्र के दौरान वातावरण पूर्णतः आध्यात्मिक और अनुशासित रहा। कार्यक्रम…
जमशेदपुर । 11वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस जिले भर में उत्साह, ऊर्जा और स्वास्थ्य जागरूकता के साथ मनाया गया। इस अवसर पर खासमहल मैदान में आयोजित जिला स्तरीय मुख्य कार्यक्रम में उपायुक्त श्री कर्ण सत्यार्थी ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उन्होंने अन्य अधिकारियों, प्रशिक्षकों और नागरिकों के साथ मिलकर सामूहिक योगाभ्यास किया और योग के महत्व पर विस्तृत रूप से प्रकाश डाला। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 6:30 बजे योग प्रशिक्षकों द्वारा कराए गए सामूहिक योग क्रियाओं से हुई। इस अवसर पर जिले के विभिन्न विभागों के अधिकारी, स्वास्थ्यकर्मी, शिक्षा संस्थानों के छात्र-छात्राएं, खेल प्रशिक्षक, एवं बड़ी संख्या में आम नागरिक…
सरायकेला-खरसांवा। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर दिनांक 21 जून, 2025 को सरायकेला स्थित सामुदायिक भवन सभागार में जिला प्रशासन सरायकेला-खरसावां के तत्वावधान में योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला परिषद अध्यक्ष सोनाराम बोदरा एवं उपायुक्त नितिश कुमार सिंह द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उपायुक्त नितिश कुमार सिंह ने सभी को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की शुभकामनाएं दीं एवं योग को दैनिक जीवन में शामिल करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि योग भारतीय संस्कृति का अभिन्न अंग है, जो न केवल शरीर को स्वस्थ बनाता है, बल्कि मन और आत्मा…
जमशेदपुर : पोटका विधानसभा क्षेत्र के विधायक संजीव सरदार ने शनिवार को झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात की। यह मुलाकात राज्य सचिवालय स्थित मुख्यमंत्री कार्यालय में हुई, जिसमें क्षेत्रीय विकास से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हुई। श्री सरदार ने अपने क्षेत्र की आवश्यकताओं को मुख्यमंत्री के समक्ष विस्तार से रखा और शीघ्र समाधान की मांग की। READ MORE :Jharkhand News :महिला महाविद्यालय एवं महिला पॉलिटेक्निक के कार्य योजना में तेजी लाएं-हेमन्त सोरेन, मुख्यमंत्री बैठक के दौरान विधायक ने खासतौर पर पोटका में सड़क निर्माण, पुल और पुलिया की आवश्यकता, बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं की व्यवस्था और चिकित्सा…
रांची। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने आज झारखंड मंत्रालय में अधिकारियों की उपस्थिति में उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग द्वारा प्रस्तावित राज्य अंतर्गत महिला महाविद्यालयों/महिला पॉलिटेक्निक संस्थानों के निर्माण तथा जीर्णोद्धार से संबंधित कार्य योजनाओं के अद्यतन कार्य प्रगति की समीक्षा की। मौके पर मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि रांची, चाईबासा, गिरिडीह, धनबाद, दुमका तथा हजारीबाग सहित अन्य जिलों में प्रस्तावित महिला महाविद्यालयों के नवनिर्माण तथा जीर्णोद्धार से संबंधित कार्य योजनाओं में तेजी लाएं। उन्होंने कहा कि राज्य में महिलाओं को गुणवत्तापूर्ण उच्च एवं तकनीकी शिक्षा प्रदान करना सरकार की प्राथमिकता है अतएव यह जरूरी है कि चिन्हित सभी…
नयी दिल्ली. टाटा मोटर्स के अध्यक्ष एन. चंद्रशेखरन ने शुक्रवार को यहां कंपनी की 80वीं वार्षिक आम बैठक (एजीएम) में प्रबंधन और अंशधारकों के साथ मिलकर एअर इंडिया विमान दुर्घटना के पीड़ितों को एक मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी. चंद्रशेखरन टाटा संस के भी अध्यक्ष हैं. उन्होंने कहा कि टाटा समूह को अपने पूर्व अध्यक्ष रतन टाटा की कमी खलेगी, जिनका पिछले वर्ष निधन हो गया था. उन्होंने स्वर्गीय रतन टाटा को भी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उन्हें एक मार्गदर्शक और नेता बताया जिनके मूल्यों ने टाटा समूह को आकार दिया. चंद्रशेखरन ने घोषणा की कि कंपनी कर्ज मुक्त…
Ranchi. शराब घोटाले में आरोपी आइएएस अधिकारी विनय चौबे की ओर से दायर गिरफ्तारी को चुनौती देने वाली याचिका पर हाईकोर्ट में सुनवाई टल गयी. यह मामला जस्टिस सुजीत नारायण प्रसाद की अदालत में सूचीबद्ध था, लेकिन समयाभाव के कारण सुनवाई नहीं हो सकी. अब इस मामले की सुनवाई चार जुलाई को होगी. उल्लेखनीय है कि प्रार्थी विनय कुमार चौबे ने हाईकोर्ट में आपराधिक रिट याचिका दायर कर अपनी गिरफ्तारी को अवैध बताया है. याचिका में कहा गया है कि जिस मामले में एसीबी ने उनकी गिरफ्तारी की है, उसमें सुप्रीम कोर्ट के दिशा निर्देशों का पालन नहीं किया गया…
