भगवान जगन्नाथ की धरती पर आने के लिए ट्रंप के निमंत्रण को अस्वीकार कर दिया: ओडिशा में मोदी Bhuvaneshvar. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को कहा कि उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के वाशिंगटन आने के निमंत्रण को अस्वीकार कर दिया और इसके बजाय भगवान जगन्नाथ की पवित्र भूमि ओडिशा आने का विकल्प चुना. भुवनेश्वर में एक रैली को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा, ‘‘मैं जी 7 शिखर सम्मेलन के लिए कनाडा में था, जब अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने मुझे फोन किया और चर्चा तथा दोपहर के भोजन के लिए वाशिंगटन आमंत्रित किया. मैंने निमंत्रण के लिए उन्हें धन्यवाद…
Author: News Desk
New Delhi. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू शुक्रवार को 67 वर्ष की हो गईं. इस अवसर पर उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने उन्हें जन्मदिन की बधाई दी तथा वंचितों को सशक्त बनाने के लिए उनके कार्यों की सराहना की. राष्ट्रपति मुर्मू का जन्म 20 जून 1958 को ओडिशा के मयूरभंज के उपरबेड़ा गांव में हुआ था. उन्होंने 25 जुलाई 2022 को भारत के 15वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली; इसी के साथ वह देश की पहली आदिवासी राष्ट्राध्यक्ष बन गईं. राष्ट्रपति वर्तमान में उत्तराखंड के तीन दिवसीय दौरे पर हैं. उन्होंने दृष्टिबाधित व्यक्तियों के…
Ranchi. झारखंड हाइकोर्ट के जस्टिस सुजीत नारायण प्रसाद की अदालत ने टेंडर कमीशन घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आरोपी पूर्व ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम की ओर से दायर जमानत याचिका पर सुनवाई की. मामले की सुनवाई के दौरान प्रतिवादी इडी की ओर से पक्ष रखा गया. पिछली सुनवाई 13 जून को प्रार्थी आलमगीर आलम की ओर से पक्ष रखा गया था. दोनों पक्षों की बहस पूरी होने के बाद अदालत ने अपना फैसला सुरक्षित रख लिया. उल्लेखनीय है कि प्रार्थी आलमगीर आलम ने जमानत याचिका दायर की है. इडी ने 15 मई 2024 को पूर्व मंत्री आलमगीर…
Ranchi. मौसम विभाग ने बारिश को लेकर सभी जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है. मौसम विज्ञान केंद्र ने बताया कि छिटपुट बारिश होने की संभावना रहेगी. हालांकि, दो दिनों में अधिकतम तापमान में तीन से चार डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होगी. 24 जनवरी को हल्की बारिश हो सकती है. 25 व 26 को फिर से राज्य के कई जिलों में भारी बारिश की उम्मीद है. कई जिलों में वज्रपात की आशंका को देखते हुए मौसम विभाग ने लोगों से सचेत रहने की अपील की है. बारिश थमते ही लगभग सभी जिलों के तापमान बढ़ने लगे हैं. राज्य में सबसे…
Patna. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा शुक्रवार को सिवान से डिजिटल माध्यम से हरी झंडी दिखाकर रवाना की गई देश की 71वीं वंदे भारत ट्रेन से पाटलिपुत्र और गोरखपुर के बीच यात्रा का समय कम से कम दो घंटे कम हो जाएगा, जिससे यात्रियों को काफी सुविधा होगी. रेल मंत्रालय ने यह बात कही. ट्रेन की उद्घाटन रवानगी शुक्रवार को अपराह्न करीब एक बजे पटना के पाटलिपुत्र स्टेशन से हर्षोल्लास और जश्न के बीच हुई. रेल मंत्रालय ने इसके व्यावसायिक संचालन की तारीख की घोषणा नहीं की है, लेकिन हाल ही में जारी अधिसूचना के अनुसार, यह ट्रेन गोरखपुर से सुबह…
Ranchi. मैट्रिक और इंटर की उत्तरपुस्तिकाओं की स्क्रूटनी (पुनर्मूल्यांकन) के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 28 जून निर्धारित है. झारखंड एकेडमिक काउंसिल की आधिकारिक वेबसाइट jac.jharkhand.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. मैट्रिक के लिए प्रति विषय स्क्रूटनी शुल्क 450 रुपये और इंटरमीडिएट के लिए प्रति विषय 750 रुपये तय किया गया है.हालांकि, प्रैक्टिकल और आंतरिक मूल्यांकन में मिले अंकों की स्क्रूटनी नहीं की जाएगी.
Ranchi. झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) ने मदरसा, मध्यमा की परीक्षाओं की तिथियों की घोषणा कर दी है. मदरसा की वार्षिक परीक्षाएं 1 जुलाई से 8 जुलाई तक दो पालियों में आयोजित की जाएंगी. पहली पाली सुबह 9:45 बजे से दोपहर 1 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक चलेगी. मदरसा परीक्षाओं के एडमिट कार्ड 24 जून से डाउनलोड किए जा सकेंगे, जबकि प्रायोगिक परीक्षाएं 9 जुलाई से 17 जुलाई तक होंगी. मध्यमा की परीक्षाएं भी 1 से 8 जुलाई तक दो पालियों में आयोजित की जाएंगी। पहली पाली सुबह 9:45 बजे से दोपहर 1:00…
New Delhi. खेल मंत्रालय जमीनी स्तर पर प्रतिभाओं की तलाश को जन भागीदारी से जोड़ते हुए जल्दी ही एक खास मोबाइल ऐप लांच करेगा,जिस पर नागरिक प्रतिभाशाली खिलाड़ियों के वीडियो डाल सकेंगे और खेलो इंडिया की क्षेत्रीय समितियां उनका आकलन करेगी. पिछले कुछ अर्से में सोशल मीडिया पर असाधारण प्रतिभा के धनी कई अनजान युवा खिलाड़ियों (खासकर क्रिकेट, एथलेटिक्स, तीरंदाजी में) के वीडियो वायरल हुए हैं जिन्हें ध्यान में रखकर यह फैसला लिया गया. खेलमंत्री मनसुख मांडविया ने यहां शुक्रवार को मीडिया से अनौपचारिक बातचीत में कहा कि अब तक प्रतिभाओं की तलाश का जरिया स्कूल, आयुवर्ग स्पर्धायें, खेलो इंडिया,…
New Delhi. कोचिंग संस्थानों और ‘डमी स्कूलों’ के बढ़ते चलन के साथ-साथ प्रवेश परीक्षाओं की प्रभावशीलता और निष्पक्षता की जांच के लिए शिक्षा मंत्रालय ने नौ सदस्यीय समिति गठित की है. अधिकारियों ने यह जानकारी दी है.उच्च शिक्षा सचिव विनीत जोशी की अध्यक्षता वाली समिति उच्च शिक्षा में प्रवेश के लिए कोचिंग सेंटरों पर छात्रों की निर्भरता कम करने के उपाय सुझाएगा. शिक्षा मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, समिति मौजूदा स्कूल शिक्षा प्रणाली में मौजूद उन खामियों की जांच करेगी, जिनके कारण छात्र कोचिंग सेंटरों पर निर्भर हो जाते हैं. विशेष रूप से यह समिति इस बात पर…
Ranchi. झारखंड में बारिश को लेकर मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने शुक्रवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सभी जिलों के डीसी से बातचीत की. इस दौरान राज्य में हो रहे भारी बारिश को देखते हुए उन्होंने अधिकारियों को अलर्ट मोड में रहने के निर्देश दिए हैं. उन्होंने कहा कि जलजमाव से निजात दिलाने के लिए प्रभावी कदम उठायें. जिलों में हुए नुकसान का आकलन कर सरकार को रिपोर्ट सौंपी जाये, जिससे तत्काल राहत और मुआवजा दिया जा सके. सीएम ने कहा है कि जिलों में स्थापित कंट्रोल रूम को सक्रिय रखा जाये. बरसात में सर्प दंश के भी ज्यादा मामले आते…
