जमशेदपुर: झारखंड में मैथिली भाषा को द्वितीय राजभाषा का दर्जा प्राप्त है, लेकिन राज्य की नियोजन नीति में अब तक इसे शामिल नहीं किया गया है। इसी अहम मांग को लेकर आज मैथिली भाषा संघर्ष समिति, झारखंड के बैनर तले जमशेदपुर एवं रांची की प्रमुख मैथिली संस्थाओं के प्रतिनिधियों का एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल राज्य की ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री माननीया दीपिका पांडेय सिंह से मिला और उन्हें एक विस्तृत ज्ञापन सौंपा। READ MORE :Saraikela -Kharsawa News : सुश्री रीना हांसदा ने 19वें उप विकास आयुक्त के रूप में पदभार ग्रहण किया 20 लाख मैथिली भाषियों के सम्मान की…
Author: News Desk
सरायकेला। सरायकेला-खरसावां जिले के 19वें उप विकास आयुक्त के रूप में आज सुश्री रीना हांसदा (भा.प्र.से.) ने पदभार ग्रहण किया। उन्होंने निवर्तमान उप विकास आयुक्त आशीष कुमार अग्रवाल (भा.प्र.से.) से औपचारिक रूप से कार्यभार प्राप्त किया। पदभार ग्रहण के पश्चात नवपदस्थापित उप विकास आयुक्त सुश्री हांसदा ने कहा कि वह जिले को सतत विकास के पथ पर अग्रसर करने हेतु पूर्ण निष्ठा व प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेंगी। उन्होंने कहा कि ग्रामीण विकास विभाग सहित विभिन्न विभागों द्वारा संचालित विकास कार्यों तथा केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन को प्राथमिकता दी जाएगी। READ MORE :JAMSHEDPUR NEWS :21…
Division: बिहार के सोनपुर रेल मंडल के काढ़ागोला रोड और सेमापुर रेलवे स्टेशन के बीच शुक्रवार को रेल हादसा हो गया है. प्राप्त जानकारी के अनुसार अवध असम एक्सप्रेस और रेलवे कर्मचारियों की ट्रॉली के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर हुई है. इस हादसे में एक रेलवे कर्मचारी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. घटना शुक्रवार की लगभग 1 बजे की बताई जा रही है, जब 15910 अवध असम एक्सप्रेस बरौनी से कटिहार की ओर जा रही थी. उसी वक्त सेमापुर की ओर से काढ़ागोला रोड स्टेशन की तरफ…
जमशेदपुर, पूर्वी सिंहभूम जिला अग्रवाल सम्मेलन और मारवाड़ी युवा मंच जमशेदपुर शाखा के संयुक्त तत्वावधान में महारक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है. यह शिविर 21 जून को जमशेदपुर कोऑपरेटिव कॉलेज में सुबह 9 बजे से शाम के 4 बजे तक आयोजित किया जाएगा। पूर्वी सिंहभूम जिला अग्रवाल सम्मेलन के जिलाध्यक्ष अभिषेक अग्रवाल गोल्डी ने बताया की शिविर का आयोजन सिंहभूम चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के पूर्व अध्यक्ष समाजसेवी स्वर्गीय अशोक भालोटिया जी की याद में आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने कहा की रक्तदान एक महत्वपूर्ण सामाजिक जिम्मेदारी है जो दूसरों की जान बचाने में मदद करती…
Mumbai.स्थानीय शेयर बाजार में पिछले तीन दिनों से जारी गिरावट पर शुक्रवार को विराम लगा और बीएसई सेंसेक्स में 1,046 अंकों का उछाल आया. वहीं एनएसई निफ्टी फिर से 25,000 के पार पहुंच गया. वैश्विक बाजारों में कच्चे तेल की कीमतों में नरमी के बीच वित्तीय, दूरसंचार और प्रौद्योगिकी शेयरों में खरीदारी के चलते शुक्रवार को बाजार में तेजी आई. कारोबारियों ने कहा कि पश्चिम एशिया में तनाव कम होने के बीच विदेश से बड़े पैमाने पर सकारात्मक रुझान और विदेशी पूंजी की लिवाली से घरेलू शेयर बाजारों को समर्थन मिला. तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 1,046.30 अंक यानी…
Purulia. पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जिले में शुक्रवार सुबह एक ट्रक और एसयूवी के बीच हुई आमने-सामने की टक्कर में नौ लोगों की मौत हो गई. यह दुर्घटना पुरुलिया-जमशेदपुर के बीच बलरामपुर पुलिस थाना क्षेत्र अंतर्गत नामशोल गांव में राष्ट्रीय राजमार्ग-18 पर सुबह करीब साढ़े छह बजे हुई. हादसे में जान गंवाने वाले लोग एक शादी समारोह से लौट रहे थे. वे पुरुलिया में बड़ाबाजार पुलिस थाना क्षेत्र के तहत अदाबना गांव से पड़ोसी झारखंड राज्य के सरायकेला के नीमडीह पुलिस थाना क्षेत्र के तिलेटांड जा रहे थे तभी यह दुर्घटना हुई. दुर्घटना का जिक्र करते हुए भारतीय जनता पार्टी…
Siwan. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार के सिवान से 5900 करोड़ रुपये से अधिक की 28 विकास परियोजनाओं का शुक्रवार को उद्घाटन एवं शिलान्यास किया. मोदी ने 400 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से निर्मित नयी वैशाली-देवरिया रेलवे लाइन परियोजना का उद्घाटन किया और इस मार्ग पर एक नयी ट्रेन सेवा को हरी झंडी दिखाई. इसके अतिरिक्त, मोदी ने उत्तर बिहार में संपर्क सुविधा को बेहतर बनाने के लिए मुजफ्फरपुर और बेतिया के रास्ते पाटलिपुत्र और गोरखपुर के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस को भी हरी झंडी दिखाई. प्रधानमंत्री ने ‘मेक इन इंडिया – मेक फॉर द वर्ल्ड’ को आगे…
Siwan.बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जाति जनगणना की घोषणा के लिए शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आभार व्यक्त किया और राज्य के लोगों से भी ऐसा करने का आग्रह किया. जनता दल (यूनाइटेड) के प्रमुख नीतीश कुमार जिले में प्रधानमंत्री के साथ मंच पर मौजूद थे, जहां से मोदी ने 5,900 करोड़ रुपये से अधिक की 28 विकास परियोजनाओं की शुरुआत की. कुमार ने कहा, जाति जनगणना का आदेश देना एक बड़ी बात है. मैं इसके लिए प्रधानमंत्री को धन्यवाद देता हूं. उन्होंने लोगों को संबोधित करते हुए, आप सभी कृपया उनके प्रति अपना आभार व्यक्त करें. भीड़…
New Delhi. संस्कृति मंत्रालय 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर देशभर में 100 प्रसिद्ध स्थलों और 50 अन्य सांस्कृतिक स्थलों पर योग सत्र आयोजित करेगा, जिनमें यूनेस्को के कुछ विरासत स्थल भी शामिल हैं.मंत्रालय ने कहा कि ये सत्र आंध्र प्रदेश के विखापत्तनम में आयोजित किए जा रहे मुख्य समारोहों के साथ पूरक कार्यक्रमों के रूप में आयोजित किए जाएंगे.विशाखापत्तनम में आयोजित मुख्य समारोह में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ राज्य के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू और उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण भी शामिल होंगे. बयान में कहा गया कि यूनेस्को के जिन विश्व धरोहर स्थलों में योग सत्र आयोजित…
Latehar. लातेहार पुलिस ने साइबर अपराध के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल करते हुए देवघर जिले के मोहनपुर थाना क्षेत्र से दो साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार अपराधियों में कांग्रेस कुमार और सनाउल अंसारी शामिल हैं. दोनों मोहनपुर के रहने वाले हैं. मुख्यालय डीएसपी संजीव मिश्रा ने बताया कि लातेहार के किसान इंद्र मुनि उरांव ने साइबर थाना में आवेदन देकर शिकायत दर्ज करवाई थी कि कुछ लोगों के द्वारा उन्हें सुखाड़ राहत के तहत ट्रैक्टर दिलाने के नाम पर 2 लाख 37 हजार रुपये ऑनलाइन ले लिया गया. साइबर थाना में इस संबंध में एक प्राथमिक की दर्ज…
