जमशेदपुर, : जमशेदपुर में लगातार हो रही मूसलधार बारिश और स्वर्णरेखा एवं खरकई नदियों के बढ़ते जलस्तर के कारण शहर के कई निचले इलाके जलमग्न हो गए हैं। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त श्री कर्ण सत्यार्थी ने गुरुवार को प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने कदमा, शास्त्रीनगर, दोमुहानी और मानगो के शंकोसाई क्षेत्र में जलभराव की स्थिति का जायजा लिया और स्थानीय नागरिकों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं जानीं। READ MORE :Jamshedpur Flood: चांडिल डैम के 11 गेट खोले गये, स्वर्णरेखा और खरकई खतरे के निशान से ऊपर बह रही, कई इलाके जलमग्न, प्रशासन…
Author: News Desk
जमशेदपुर: लगातार हो रही मूसलधार बारिश के कारण जमशेदपुर के कई क्षेत्रों में बाढ़ जैसी गंभीर स्थिति उत्पन्न हो गई है। इस आपदा की घड़ी में क्षेत्रीय सांसद विद्युत वरण महतो ने अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए सोनारी मंडल के बाढ़ ग्रस्त इलाकों का सघन दौरा किया। उन्होंने बलराम बस्ती, बच्चा सिंह बस्ती, जाहिरा बस्ती और तिलोभट्टा जैसे अति प्रभावित क्षेत्रों में जाकर हालात का जायजा लिया। READ MORE :Jamshedpur; टाटा-रांची मुख्य मार्ग पर पारडीह जलमग्न, वाहन डूबे, वुडलैंड कॉलोनी में बाढ़ जैसे हालात, बोट से लोगों को किया रेस्क्यू राहत सामग्री का वितरण अपने दौरे के दौरान श्री महतो ने…
Jamshedpur. लगातार बारिश के बाद चांडिल डैम का जलस्तर गुरुवार शाम तक 181.75 मीटर तक पहुंच गया.इसके बाद 11 रेडियल गेट खोल दिये गये हैं. इनमें दो गेट 2-2 मीटर और 9 गेट 3-3 मीटर तक खोले गये हैं, ताकि पानी का दबाव कम किया जा सके. डैम के फाटक खुने और लगातार हो रही बारिश के कारण स्वर्णरेखा और खरकई नदियों का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर पहुंच चुका है. दोनों नदियों में जलप्रवाह अब सामान्य सीमा से अधिक हो गया है, जिससे तटीय क्षेत्रों में बाढ़ की गंभीर आशंका उत्पन्न हो गई है. स्थिति की गंभीरता को…
Jamshedpur. दो दिनों से हो रही बारिश कहर बरपा रही है. नदियां उफान पर हैं. सड़क, मुहल्ले जलमग्न हो गये हैं. गुरुवार को पारडीह में टाटा- रांची मार्ग पूरी तरह जलमग्न हो गया. इससे दोनों मुख्य सड़कों पर आवागमन बाधित हो गया. पारडीह स्थित वुडलैंड कॉलोनी में बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो गयी. कॉलोनी में करीब 20 से 25 फीट तक पानी जमा हो गया. इससे ग्राउंड फ्लोर के सभी फ्लैट डूब गये. कॉलोनी के सैकड़ों लोग दिनभर घरों में फंसे रहे. बाद में लोगों को मोटर बोट से निकाला गया.
New Delhi. सरकार ने वार को ‘सिकल सेल’ रोग के इलाज के लिए दवा विकसित करने के वास्ते 10 करोड़ रुपये के पुरस्कार की घोषणा की. यह बीमारी भारत की जनजातीय आबादी को विशेष तौर पर प्रभावित करती है. सिकल सेल’ रोग वंशानुगत रक्त विकारों का एक समूह है, जो हीमोग्लोबिन को प्रभावित करता है, जिससे लाल रक्त कोशिकाएं सिकल (हंसिया) के आकार की हो जाती हैं और रक्त प्रवाह को अवरुद्ध कर देती हैं, जिससे स्ट्रोक, आंखों की समस्याएं और संक्रमण जैसी गंभीर जटिलताएं हो सकती हैं. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 2047 तक इस बीमारी को खत्म करने के…
Gomoh.नवविवाहित दंपती ने करकेंद रेलवे स्टेशन के पास गुरुवार की सुबह करीब साढ़े सात बजे गोमो-खड़गपुर पैसेंजर ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या का प्रयास किया. इस घटना में पत्नी लखी मोदी उर्फ जया (18 वर्ष) की मौत मौके पर हो गयी. ट्रेन के चालक के इमरजेंसी ब्रेक लगाने से ट्रैक पर पड़े लखी मोदी के पति पुटकी बाउरी टोला निवासी अमित बाउरी की जान बच गयी. दोनों ने अपने परिजनों की रजामंदी के खिलाफ करीब चार माह पूर्व एक मंदिर में अंतरजातीय विवाह किया था. इधर, शव को ट्रैक से हटाकर करीब डेढ़ घंटे बाद खड़गपुर के लिए ट्रेन को…
Mumbai.टाटा संस के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन बृहस्पतिवार को टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) की वार्षिक आम बैठक में शामिल नहीं हुए. इस तरह वह लगातार दूसरे दिन समूह के शेयरधारकों की बैठक का हिस्सा नहीं बनें. TCS के कंपनी सचिव यशस्वी सेठ ने भारत की सबसे बड़ी सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) सेवा कंपनी के शेयरधारकों को बताया किया कि चेयरमैन चंद्रशेखरन ‘कुछ मजबूरियों’ के कारण वार्षिक आम बैठक (एजीएम) में भाग नहीं ले पाएंगे. चंद्रशेखरन बुधवार को टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स की वार्षिक आम बैठक में भी शामिल नहीं हुए थे, क्योंकि इस समय वह समूह की कंपनी एयर इंडिया के विमान की…
New Delhi. संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने एक रणनीतिक पहल शुरू की है, जो केंद्र सरकार और निजी क्षेत्र सहित सत्यापित नियोक्ताओं को देश की सबसे प्रतिस्पर्धी परीक्षाओं की शीर्ष प्रतिभाओं से जुड़ने का अवसर मुहैया करेगी. अधिकारियों ने गुरुवार को यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि यूपीएससी की ‘प्रतिभा सेतु’, जिसे पहले सार्वजनिक प्रकटीकरण योजना (पीडीएस) के नाम से जाना जाता था, उन गैर-अनुशंसा वाले इच्छुक अभ्यर्थियों के विवरण उपलब्ध कराती है, जो आयोग द्वारा आयोजित परीक्षाओं के सभी चरण में उत्तीर्ण हो गए, लेकिन अंतिम मेधा सूची में जगह नहीं बना पाए. यूपीएससी ने एक आधिकारिक नोट…
New Delhi. लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के जन्मदिन पर बृहस्पतिवार को उनका सामान ‘5 सुनहरी बाग रोड’ पर पहुंचाया जाना शुरू हो गया, जो उनका नया आवास होगा. सूत्रों ने बताया कि अभी कुछ दिनों तक उनके सामान को वहां पहुंचाया जाएगा और संभव है कि 21 जुलाई से शुरू होने वाले संसद के मानसून सत्र से पहले वह इस बंगले में विधिवत रहना शुरू कर दें. राहुल गांधी बृहस्पतिवार को 55 साल के हो गए. उनका जन्म 19 जून, 1970 को नई दिल्ली में हुआ था. वह पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी और कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया…
New Delhi.प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बिहार में 2023 में कांस्टेबलों की भर्ती में कथित घोटाले की धनशोधन जांच के सिलसिले में बृहस्पतिवार को कई राज्यों में छापेमारी की आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी. सूत्रों ने बताया कि बिहार के पटना और नालंदा, रांची (झारखंड), लखनऊ (उत्तर प्रदेश) और कोलकाता (पश्चिम बंगाल) में कम से कम एक दर्जन स्थानों पर धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत कार्रवाई की जा रही है.उन्होंने बताया कि इस कथित घोटाले को अंजाम देने वाले लोग वही हैं जो 2024 में नीट यूजी के प्रश्नपत्र लीक घोटाले के आरोपी हैं. सूत्रों के अनुसार कोलकाता…
