Author: News Desk

New Delhi.प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बिहार में 2023 में कांस्टेबलों की भर्ती में कथित घोटाले की धनशोधन जांच के सिलसिले में बृहस्पतिवार को कई राज्यों में छापेमारी की आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी. सूत्रों ने बताया कि बिहार के पटना और नालंदा, रांची (झारखंड), लखनऊ (उत्तर प्रदेश) और कोलकाता (पश्चिम बंगाल) में कम से कम एक दर्जन स्थानों पर धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत कार्रवाई की जा रही है.उन्होंने बताया कि इस कथित घोटाले को अंजाम देने वाले लोग वही हैं जो 2024 में नीट यूजी के प्रश्नपत्र लीक घोटाले के आरोपी हैं. सूत्रों के अनुसार कोलकाता…

Read More

Chatra.दो दिनों से लगातार हो रही बारिश से पूरे झारखंड में बारिश कहर बरपा रही है. नदियां उफान पर हैं. गुरुवार को चतरा चंदर धाम मंदिर के पास बाइक सवार नदी में बहते-बहते बचा. चंदर धाम मंदिर के पास बाइक सवार पानी में फंस गया था. किसी तरह स्थानीय लोगों ने बाइक सवार को बचाया और बाइक को भी बाहर निकाला. दूसरी ओर चंदर धाम में स्थित सूर्य मंदिर पूरी तरह जलमग्न हो गया है.

Read More

Jamshedpur. दो दिनों से लगातार हो रही बारिश से चक्रधरपुर मंडल के अंतर्गत टाटानगर रेलवे स्टेशन यार्ड में अत्यधिक जलजमाव के कारण रेल यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ है. रेल पटरियों पर पानी भर जाने के कारण ट्रेनों के सुरक्षित परिचालन में दिक्कतें उत्पन्न हो गई हैं. इसे देखते हुए रेलवे प्रशासन ने कई ट्रेनों को रद्द कर दिया है, जबकि कुछ महत्वपूर्ण ट्रेनों का मार्ग परिवर्तित किया गया है. जलजमाव के कारण टाटानगर से खुलने और वहां पहुंचने वाली 20 से अधिक मेमू और पैसेंजर ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं. इनमें टाटानगर-निट्र एक्सप्रेस, टाटा-खड़गपुर मेमू, राउरकेला-टाटा मेमू, बरकाकाना-टाटा…

Read More

Ranchi. रांची जिले के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल जोन्हा जलप्रपात में गुरुवार को एक दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहां सेल्फी लेने के चक्कर में एक पर्यटक डूब गया. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन मौके पर पहुंची और राहत कार्य में जुट गई है. युवक धनबाद से अपने तीन दोस्तों के साथ घूमने के लिए जोन्हा फॉल आया था. इसी दौरान युवक ऊपर की ओर स्थित जीप लाइन के किनारे सेल्फी ले रहा था, तभी अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया और वह फिसलकर तेज बहाव में बह गया.

Read More

Jamshedpur. जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू गुरुवार को जमशेदपुर के बाढ़ प्रभावित इलाकों में पहुंचीं. उन्होंने कहा कि लगातार दो दिनों से हो रही मूसलाधार बारिश के चलते स्वर्णरेखा नदी का जलस्तर काफी बढ़ गया है, जिससे सीतारामडेरा, सिदगोड़ा थाना क्षेत्र समेत तटीय इलाकों में बाढ़ की गंभीर स्थिति उत्पन्न हो गई है. स्थिति का जायजा लेने हमने प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया और बाढ़ पीड़ितों की समस्याएं समझीं. स्थानीय लोगों को आश्वस्त किया गया कि उनकी समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा. विधायक ने निरीक्षण के पश्चात जिला उपायुक्त, जेएनएसी के उप नगर आयुक्त, जुस्को,…

Read More

Jamshedpur. दो दिनों से लगातार हो रही बारिश ने कहर बरपाया है. नदियां उफान पर हैं. कई इलाके जलमग्न हैं. जमशेदपुर के पारडीह चौक के नजदीक अत्यधिक वर्षा के कारण हुए जल जमाव से एनएच-33 पूर्णतः क्षतिग्रस्त हो गया है, जिससे आवागमन संभव नही है. जमशेदपुर शहर में प्रवेश करने वाले भारी वाहनों के लिए जिला प्रशासन ने रूट डायवर्ट किया है. बहरागोड़ा, घाटशिला की ओर से आने वाली भारी वाहनों को सुरदा कॉसिंग (मउभंडार) अंडर पास से सुरदा चौक (मुसाबनी हाता मुख्य मार्ग) हाता चौक जमशेदपुर रेलवे स्टेशन से आदित्यपुर, कदमा टोल ब्रिज,डोबो नया पुल होते हुए रांची की…

Read More

Jamshedpur. दक्षिणी-पश्चिमी मॉनसून के प्रभाव से पूर्वी सिंंहभूम समेत राज्य केे कई जिलों में दो दिन की भारी बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है. स्वर्णरेखा और खरकई नदी खतरे के निशान के ऊपर बह रही है. जनसाधारण से अपील की गयी है कि नदी किनारे की ओर नहीं जाएं जिससे कोई जनहानि हो, सुरक्षित ऊंचे स्थानों पर शरण लें. जिला प्रशासन भी अलर्ट मोड पर है. प्रशासन द्वारा शहर में माइक से उद्घोषण कर लोगों को सावधान किया जा रहा है. इसी बीच जिला प्रशासन ने जिला की जनता के लिए बारिश से बचने के लिए गाइडलाइन भी…

Read More

Ranchi. भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने शराब घोटाला केस में फिर बड़ी कार्रवाई की है. झारखंड शराब घोटाला मामले में एसीबी की लगातार कार्रवाई जारी है. अब छत्तीसगढ़ के कारोबारी सिद्धार्थ सिंघानिया को गिरफ्तार कर लिया गया है. सिद्धार्थ सिंघानिया को रायपुर से गिरफ्तार किया गया है. सिद्धार्थ को रायपुर कोर्ट में पेशी के बाद ट्रांजिट रिमांड पर रांची लाया जाएगा. छत्तीसगढ़ के शराब कारोबारी सिद्धार्थ के खिलाफ एसीबी ने पिछले दिनों कोर्ट से गिरफ्तारी वारंट हासिल किया था. इससे पहले एसीबी ने निलंबित आईएएस अधिकारी विनय कुमार चौबे के करीबी और नेक्सजेन के मालिक विनय कुमार सिंह के खिलाफ…

Read More

जमशेदपुर। शहर में बीते दो दिनों से जारी लगातार भारी बारिश के कारण स्वर्णरेखा नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ गया है, जिससे सीतारामडेरा, सिदगोड़ा थाना क्षेत्र समेत कई तटीय इलाकों में बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई है। जलभराव और जनजीवन पर पड़े इसके व्यापक प्रभाव को देखते हुए जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू ने गुरुवार को प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय दौरा कर स्थिति का प्रत्यक्ष जायजा लिया। READ MORE :JAMSHEDPUR : बागबेड़ा की बस्तियों में फिर से घुस नाला का ओवरफ्लो पानी, लोगों को सुरक्षित निकाला गया निरीक्षण के दौरान विधायक साहू भुइयांडीह, कल्याण नगर, गौतम विहार,…

Read More

जमशेदपुर. लगातार हो रही मूसलधार बारिश का असर जमशेदपुर में भी नदी के निचले हिस्सों पर पड़ा है. यहां बागबेड़ा बड़ौदा घाट पुलिया के समीप नया बस्ती क्षेत्र में नाला का पानी ओवरफ्लो होकर घरों में घुस गया है. पानी की तेज़ बढ़ोतरी के कारण लगभग डेढ़ सौ घर डूब गए. हालात की जानकारी मिलते ही प्रशासनिक अधिकारी के अलावा जनप्रतिनिधि भी इलाके में पहुंचे और लोगों को बाहर निकालने में सहयोग किया. यहां पहुंचे राजकुमार सिंह ने लेागों को आश्वासन किया कि यह चिंता का नहीं, साथ खड़े होने का है. हम हर जरूरतमंद के साथ हैं. बाढ़ की…

Read More