Ranchi. झारखंड में बारिश को लेकर मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने शुक्रवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सभी जिलों के डीसी से बातचीत की. इस दौरान राज्य में हो रहे भारी बारिश को देखते हुए उन्होंने अधिकारियों को अलर्ट मोड में रहने के निर्देश दिए हैं. उन्होंने कहा कि जलजमाव से निजात दिलाने के लिए प्रभावी कदम उठायें. जिलों में हुए नुकसान का आकलन कर सरकार को रिपोर्ट सौंपी जाये, जिससे तत्काल राहत और मुआवजा दिया जा सके. सीएम ने कहा है कि जिलों में स्थापित कंट्रोल रूम को सक्रिय रखा जाये. बरसात में सर्प दंश के भी ज्यादा मामले आते…
Author: News Desk
जमशेदपुर: पिछले कुछ दिनों से पूर्वी भारत के कई हिस्सों में हो रही लगातार बारिश का व्यापक असर अब रेल यातायात पर भी पड़ने लगा है। जमशेदपुर के टाटानगर स्टेशन से चलने वाली ट्रेनों पर असर लगातार तीसरे दिन भी पड़ा हैं। रेल प्रशासन ने 21 जून से लेकर 23 जून तक काफी संख्या में ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है, जबकि कुछ ट्रेनों को शॉर्ट टर्मिनेट या शॉर्ट ओरिजिनेट किया गया है। यह निर्णय रेल प्रशासन द्वारा यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। इसको लेकर रेलवे द्वारा आधिकारिक अधिसूचना भी जारी कर दी…
जमशेदपुर। आज जमशेदपुर दुर्गा पूजा केंद्रीय समिति के प्रतिनिधि मंडल ने अध्यक्ष श्री अचिंतम गुप्ता के नेतृत्व में जिले के उपायुक्त श्री कर्ण सत्यार्थी जी से मुलाकात किया और जिले में उनका स्वागत किया। केंद्रीय समिति से विस्तार पूर्वक दुर्गा पूजा के आयोजनों पर चर्चाएं हुई समिति के महासचिव आशुतोष सिंह ने दुर्गा पूजा के दौरान इस वर्ष आने वाले विभिन्न मुख्य समस्याओं से उन्हें अवगत कराया जिन पर अभी से कार्रवाई करना आवश्यक है उपायुक्त महोदय से समिति को समस्याओं के निराकरण का आश्वासन भी प्राप्त हुआ निम्न समस्याओं पर विस्तृत चर्चाएं हुई READ MORE :JAMSHEDPUR : वन विभाग…
Jamshedpur : जिले के बोड़ाम थाना क्षेत्र अंतर्गत मिर्जाडीह स्थित एसटीपी लिमिटेड (अलकतरा फैक्ट्री) पर शुक्रवार सुबह वन विभाग ने बड़ी कार्रवाई की. अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत वन विभाग की टीम ने फैक्ट्री परिसर की बाउंड्री वॉल और गार्ड रूम को जेसीबी मशीन से ध्वस्त कर दिया. वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार, यह निर्माण वन भूमि पर अवैध रूप से किया गया था. कार्रवाई के दौरान सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए थे और स्थानीय पुलिस बल भी मौके पर तैनात था. गौरतलब है कि कुछ दिन पहले इसी फैक्ट्री में बॉयलर विस्फोट के कारण जहरीली गैस का रिसाव…
-जमशेदपुर। जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय शुक्रवार को एनएचएआई द्वारा निर्मित किये जा रहे पारडीह से बालीगुमा फ्लाइओवर के आरंभिक बिंदु पर गये। यहां जलनिकास का मार्ग बंद कर दिये जाने के कारण आशियाना वूडलैंड और आसपास के इलाकों में पानी जमा हो गया था। READ MORE :JAMSHEDPUR NEWS :21 जून को महारक्तदान शिविर पानी का स्वाभाविक रास्ता बंद करेंगे तो ऐसी दिक्कतें होती रहेंगी सरयू राय ने बताया कि चाहे वह आशियाना वूडलैंड हो या डिमना रोड का कोई भी इलाका, जहां-जहां पानी जमा है, उसका मुख्य कारण है विकास के कार्यों में प्रकृति, पर्यावरण और पारिस्थितिकी का…
Jamshedpur : जमशेदपुर जिले के घाटशिला उपकारा (जेल) में गुरुवार देर रात एक विचाराधीन कैदी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. मृतक की पहचान पश्चिमी सिंहभूम जिले के सोनुवा थाना क्षेत्र अंतर्गत आसनतालिया गांव निवासी भीम गोप के रूप में की गई है. इस घटना के बाद जेल परिसर और प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया है. घटना को लेकर कई तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं. मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला प्रशासन ने जांच शुरू कर दी है. घाटशिला के कार्यपालक दंडाधिकारी अमन कुमार के बयान पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है. प्राथमिकी…
Jamshedpur : मानगो नगर निगम क्षेत्र के गोकुलनगर में रहने वाले करीब 350 परिवारों पर बेघर होने का खतरा मंडरा रहा है. वन विभाग द्वारा बस्तीवासियों को घर खाली करने का नोटिस जारी किए जाने के बाद शुक्रवार को स्थानीय लोगों ने उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी को ज्ञापन सौंपकर इस मामले में हस्तक्षेप की मांग की. गोकुलनगर के निवासी, जो पिछले 40 वर्षों से इस क्षेत्र में रह रहे हैं, ने बताया कि यह बस्ती मुख्य रूप से आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोगों की है. अधिकांश निवासी दिहाड़ी मजदूरी, रिक्शा चलाने और घरेलू कार्यों पर निर्भर हैं. बस्तीवासियों का आरोप है कि…
Ranchi : हेमंत सरकार ने झारखंड हिन्दू न्यास बोर्ड को हर साल तीन करोड़ रुपए अनुदान देने का फैसला लिया है. इसके अलावा झारखंड राज्य लेजिसलेटिव फोरम ऑफ एचआईवी-एड्स के गठन का निर्णय लिया गया. वहीं रांची-अरगोड़ा चौक-रिंग रोड तक फोर लेन सड़क के लिए 141 करोड़ और विवेकानंद स्कूल मोड़ से रिंग रोड तक साइकिल ट्रैक और सर्विस रोड निर्माण के लिए 301 करोड़ रुपए की प्रशासनिक स्वीकृति दी गई. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में शुक्रवार को हुई झारखंड कैबिनेट की बैठक में इस प्रस्ताव को मंजूरी दी गई. कैबिनेट सचिव वंदना दादेल ने बताया कि आज की बैठक…
जमशेदपुर: झारखंड में मैथिली भाषा को द्वितीय राजभाषा का दर्जा प्राप्त है, लेकिन राज्य की नियोजन नीति में अब तक इसे शामिल नहीं किया गया है। इसी अहम मांग को लेकर आज मैथिली भाषा संघर्ष समिति, झारखंड के बैनर तले जमशेदपुर एवं रांची की प्रमुख मैथिली संस्थाओं के प्रतिनिधियों का एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल राज्य की ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री माननीया दीपिका पांडेय सिंह से मिला और उन्हें एक विस्तृत ज्ञापन सौंपा। READ MORE :Saraikela -Kharsawa News : सुश्री रीना हांसदा ने 19वें उप विकास आयुक्त के रूप में पदभार ग्रहण किया 20 लाख मैथिली भाषियों के सम्मान की…
सरायकेला। सरायकेला-खरसावां जिले के 19वें उप विकास आयुक्त के रूप में आज सुश्री रीना हांसदा (भा.प्र.से.) ने पदभार ग्रहण किया। उन्होंने निवर्तमान उप विकास आयुक्त आशीष कुमार अग्रवाल (भा.प्र.से.) से औपचारिक रूप से कार्यभार प्राप्त किया। पदभार ग्रहण के पश्चात नवपदस्थापित उप विकास आयुक्त सुश्री हांसदा ने कहा कि वह जिले को सतत विकास के पथ पर अग्रसर करने हेतु पूर्ण निष्ठा व प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेंगी। उन्होंने कहा कि ग्रामीण विकास विभाग सहित विभिन्न विभागों द्वारा संचालित विकास कार्यों तथा केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन को प्राथमिकता दी जाएगी। READ MORE :JAMSHEDPUR NEWS :21…
