Ranchi. झारखंड सरकार ने मंगलवार को हाइकोर्ट को अवगत कराया कि उसने भूमि सर्वेक्षण में इस्तेमाल की जा रही नवीनतम प्रौद्योगिकी का अध्ययन करने के लिए भू एवं राजस्व विभाग के अधिकारियों की तीन टीम को बिहार, आंध्र प्रदेश और कर्नाटक भेजा है. उच्च न्यायालय को यह भी बताया गया कि आंध्र प्रदेश भेजी गई टीम ने भूमि सर्वेक्षण के लिए आधुनिक प्रौद्योगिकी के बारे में जानने के वास्ते एक सम्मेलन में भाग लिया है. राज्य में भूमि सर्वेक्षण में देरी को लेकर गोकुल चंद नामक व्यक्ति द्वारा दायर की गई याचिका पर सुनवाई के दौरान राज्य सरकार ने यह…
Author: News Desk
Washington. राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि अमेरिका जानता है कि ईरान के शीर्ष (धार्मिक) नेता अयातुल्ला अली खामेनेई कहां छिपे हैं, लेकिन वह फिलहाल उन्हें मारना नहीं चाहता. ट्रंप ने मंगलवार को सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए ईरान से बिना शर्त आत्मसमर्पण करने का आग्रह किया, क्योंकि पांच दिन से जारी संघर्ष लगातार बढ़ता जा रहा है. ट्रंप ने कहा कि हमें अच्छी तरह पता है कि तथाकथित सर्वोच्च नेता कहां छिपे हैं. वह एक आसान निशाना हैं, लेकिन वहां सुरक्षित हैं, हम उन्हें अभी मारने नहीं जा रहे हैं, कम से कम फिलहाल तो नहीं. लेकिन हम…
Ranchi. दक्षिणी-पश्चिमी मॉनसून ने झारखंड में दस्तक दे दी है. मॉनसून के प्रभाव से पूर्वी सिंंहभूम समेत राज्य केे कई जिलों में भारी बारिश होने की संभावना है. मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी किया है. यह जानकारी मौसम विभाग ने मंगलवार को दी. विभाग ने राज्य के कुछ जिलों में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना व्यक्त की है. विभाग ने कुछ जिलों में भारी बारिश होने की संभावना जताई है. इनमें दक्षिणी और मध्य जिले शामिल हैं. साथ ही उत्तरी हिस्सों में कहीं-कहीं गर्जन, आकाशीय बिजली गिरने और 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ़्तार से…
जमशेदपुर। जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय द्वारा प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी रामार्चा पूजा का भव्य आयोजन किया रहा है। 10 जुलाई को रामार्चा पूजा और 11 जुलाई को रुद्राभिषेक के पश्चात महाप्रसाद का अयोजन होगा। इस बार महाप्रसाद वितरण बिष्टुपुर स्थित मिलानी हाॅल में किया जाएगा। इस संबंध में विधायक सरयू राय के बिष्टुपुर स्थित आवास पर मंगलवार को एक महत्वपूर्ण आयोजित की गई। बैठक में जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के भाजपा और जदयू के मंडल अध्यक्ष तथा अन्य प्रमुख कार्यकर्तागण मौजूद थे। बैठक में रामार्चा पूजा के आयोजन तथा महाप्रसाद वितरण के आयोजन के संबंध…
जमशेदपुर। मारवाड़ी युवा मंच स्टील सिटी टाटानगर शाखा द्धारा मंगलवार को आयोजित हुए रक्तदान शिविर में 108 यूनिट रक्त संग्रह हुआ। इसमें 132 लोग रक्तदान करने के लिए आये थे। शाखा अध्यक्ष अनंत मोहनका के नेतृत्व में साकची स्थित श्री अग्रसेन भवन में पांच युवा क्रमशः सक्षम पलसानिया, अक्षत गोयल और शिवानी अग्रवाल सहित अन्य दो पहली बार रक्तदान किया, जिन्होंने दूसरों के लिए एक प्रेरणादायक उदाहरण पेश किया। READ MORE :JAMSHEDPUR :मायुमं का प्रतिनिधिमंडल एसएसपी से मिला, सामाजिक कार्यों से कराया गया अवगत इस अवसर पर विधायक सरयू राय भी शामिल हुए और रक्तदाताओं को प्रोत्साहित किया। इस अवसर…
जमशेदपुर. पोखारी स्थित नेताजी सुभाष विश्वविद्यालय में विभिन्न विभागों के अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों के प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया गया. इस प्लेसमेंट ड्राइव में विश्वविद्यालय के बीबीए डिपार्टमेंट के जी. हरि किरण का चयन डिजिटल मार्केटिंग एसोसिएट, कृतिका, सत्यम सखारे और निशा परवीन का चयन रिलेशनशिप मैनेजर के पद पर हुआ है. इन विद्यार्थियों का चयन जमशेदपुर के फुड डिलीवरी सेक्टर से जुड़ी कम्पनी युमाडो में 3 लाख के एनुअल पैकेज पर हुआ है. नेताजी सुभाष विश्वविद्यालय में सभी विभागों के अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों के लिए निरंतर प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन विश्वविद्यालय के प्लेसमेंट सेल की ओर से…
जमशेदपुर. “विकसित भारत 2047” के महत्त्वाकांक्षी लक्ष्य को साकार करने हेतु भारतीय जनता पार्टी साकची पश्चिम मंडल एवं एमजीएम मंडल द्वारा अपने मंडल क्षेत्र में विकसित भारत संकल्प कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम के मुख्य वक्ता डॉ. जटाशंकर पांडे (प्रदेश सह-संयोजक, संकल्प से सिद्धि अभियान एवं प्रदेश कार्यसमिति सदस्य) रहे, जिन्होंने अपने ओजस्वी संबोधन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की दूरदर्शी सोच और विकसित भारत के विज़न को विस्तारपूर्वक रखा. डॉ. पांडे ने कहा कि “2047 तक भारत को एक विकसित राष्ट्र के रूप में देखना केवल एक सपना नहीं, बल्कि यह संकल्प अब प्रत्येक कार्यकर्ता के हृदय…
Ranchi.मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में झारखंड जगुआर (STF) के शहीद जवान सुनील धान के परिजनों ने मुलाकात की. मुख्यमंत्री ने शहीद आरक्षी सुनील धान के परिजनों को सम्मान राशि के रूप में पुलिस सैलरी पैकेज के तहत 1 करोड़ 20 लाख रुपए का चेक सौंपा. गृह विभाग द्वारा 1 करोड़ 46 लाख 26 हजार 972 रुपए उनके बैंक अकाउंट में क्रेडिट किए गए. मुख्यमंत्री ने शहीद जवान के परिजनों से पारिवारिक स्थिति की जानकारी ली. उन्होंने कहा कि झारखंड हमेशा अपने शहीदों का ऋणी रहेगा. राज्य सरकार शहीद के परिजनों के साथ सदैव खड़ी…
Jamshedpur. जमशेदपुर में कदमा के प्रोफेशनल फ्लैट केएस लिंक रोड के रहने वाले टाटा स्टील के कर्मचारी प्रशांत डिंडा के घर से जेवर और दस्तावेजों की ठगी करने का उद्भेदन पुलिस ने किया है. डीएसपी ने प्रेसवार्ता में बताया कि कोलकाता 24 परगना का रहने वाला जयंत कुमार जायसवाल ही फर्जी दोस्त बनकर प्रशांत के घर पर 6 जून को पहुंचा था. जयंत की गिरफ्तारी गिरिडीह से की गई है. उसके गैंग के अन्य सदस्यों के बारे में भी पुलिस पता लगाने में जुटी है. जयंत ने पूछताछ में बताया कि वह ठगी का रुपये सट्टेबाजी के धंधे में लगाने…
Mumbai. ईरान-इजरायल संघर्ष तेज होने से निवेशकों के सतर्क रुख अपनाने और पिछले सत्र की तेज उछाल के बाद मंगलवार को मुनाफावसूली होने से स्थानीय शेयर बाजार में गिरावट रही. सेंसेक्स 213 अंक और निफ्टी 93 अंक नुकसान में रहा. विश्लेशकों ने कहा कि वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों और इस सप्ताह के अंत में अमेरिकी फेडरल रिजर्व के ब्याज दर पर आने वाले फैसले को लेकर भी निवेशकों ने इंतजार की रणनीति अपनानी बेहतर समझी. बीएसई का 30 शेयरों वाला मानक सूचकांक सेंसेक्स 212.85 अंक यानी 0.26 प्रतिशत गिरकर 81,583.30 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के…
