Author: News Desk

New Delhi. भारतीय रिजर्व बैंक ने सोमवार को आईसीआईसीआई बैंक के कार्यकारी निदेशक (ईडी) संदीप बत्रा का कार्यकाल दो साल बढ़ाने को मंजूरी दे दी. आईसीआईसीआई बैंक ने शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि रिजर्व बैंक ने 16 जून, 2025 के अपने पत्र के जरिए 23 दिसंबर, 2025 से 22 दिसंबर, 2027 तक बैंक के ईडी के रूप में बत्रा की फिर से नियुक्ति को मंजूरी दे दी है. इसमें कहा गया है कि पुनर्नियुक्ति के लिए शेयरधारकों की मंजूरी उपयुक्त समय में मांगी जाएगी. बत्रा जुलाई 2018 से कॉरपोरेट सेंटर के लिए जिम्मेदार हैं. उनके पास कॉरपोरेट…

Read More

Simdega. बोलबा थाना क्षेत्र के संत तेरेसा चर्च में आठ जून की रात हुई डकैती का पुलिस ने खुलासा कर लिया है. इस मामले में पुलिस ने अंतरराज्यीय गिरोह के तीन अपराधियों को हथियारों सहित गिरफ्तार किया है. पकड़े गये अपराधियों में ओड़िशा के कुचिंडा निवासी आदिल केरकेट्टा (25), रिंकू सोनी उर्फ मूशा (40) और सुभाष नाइक उर्फ रामबोला नाइक (28) शामिल है. डीएसपी रणवीर सिंह ने सोमवार को प्रेस वार्ता में बताया कि लूट की इस घटना की जांच के लिए एसपी मोहम्मद अर्शी के निर्देश पर एक विशेष जांच टीम (एसआइटी) का गठन किया गया था. जांच में…

Read More

Ranchi. झारखंड में 108 एंबुलेंस सेवा में कार्यरत कर्मचारियों ने 28 जून को राजभवन के समक्ष धरना प्रदर्शन की चेतावनी दी है. एंबुलेंस सेवा में कार्यरत कर्मचारी झारखंड सरकार और सेवा प्रदाता संस्थाओं की ओर से लगातार अनदेखी किए जाने का विरोध कर रहे हैं. कर्मचारी संघ का आरोप है कि उन्हें न तो ऑफर लेटर और न ही ज्वॉइनिंग लेटर दिया गया है. इसके कारण भविष्य में उनके सेवा समाप्त होने की स्थिति में किसी प्रकार की गारंटी नहीं है. संघ का कहना है कि नियमित पत्राचार और मांगों के बावजूद अब तक सरकार और संस्था की ओर से…

Read More

New Delhi.भारत और पाकिस्तान सहित दुनिया के लगभग सभी नौ परमाणु हथियार संपन्न देशों ने 2024 में अपने परमाणु हथियारों को न केवल उन्नत बनाने की प्रक्रिया को जारी रखा बल्कि अपने हथियारों का जखीरा बढ़ाया भी है. वैश्विक विचारक समूह स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट (सिपरी) ने अपनी एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी. स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट (सिपरी) ने एक बयान में कहा कि ऐसा अनुमान है कि भारत ने 2024 में एक बार फिर अपने परमाणु हथियारों के जखीरे का ‘थोड़ा विस्तार’ किया है और नयी प्रकार की परमाणु हथियार प्रणालियों का विकास जारी रखा है.सिपरी…

Read More

Patna. बिहार के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) विनय कुमार ने सोमवार को कहा कि पुलिस जल्द ही राज्य में 1,172 अपराधियों की अवैध संपत्ति कुर्क करने की कार्यवाही शुरू करेगी. पत्रकारों से बातचीत में कुमार ने कहा कि 1,172 अपराधियों की संपत्ति की पहचान कर ली गई है और जल्द ही कुर्की की कार्यवाही शुरू होगी. इनमें से कई संपत्तियां अवैध गतिविधियों के जरिए अर्जित की गई हैं. कुछ आरोपी फरार भी हैं. भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) के तहत नए प्रावधानों पर प्रकाश डालते हुए डीजीपी ने कहा कि पुलिस के पास अब अन्य एजेंसियों की प्रतीक्षा किए बिना अपराध से…

Read More

Washington. इजराइल और ईरान के बीच संघर्ष तेज होने के मद्देनजर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप यहां जारी जी-7 शिखर सम्मेलन को बीच में ही छोड़कर अमेरिका के लिए रवाना हो गए. इजराइल और ईरान के बीच संघर्ष तेज होने का अंदाजा उस वक्त दुनिया को हुआ जब ट्रंप ने सोमवार को कहा कि ‘‘सभी को तुरंत तेहरान खाली कर देना चाहिए. दुनिया भर के नेता पूरे विश्व में अनेक क्षेत्रों में जारी तनाव को कम करने में मदद के विशिष्ट लक्ष्य के साथ जी-7 में एकत्र हुए, लेकिन ईरान के परमाणु कार्यक्रम को लेकर टकराव के कारण यह बाधित…

Read More

New Delhi. विदेश मंत्रालय ने मंगलवार को कहा कि इजराइल और ईरान के मध्य बढ़ते तनाव के बीच तेहरान में मौजूद भारतीय छात्रों को सुरक्षा कारणों से बाहर निकाल लिया गया है और इसकी पूरी व्यवस्था दूतावास ने की. विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि भारतीय दूतावास सभी संभव सहायता प्रदान करने के उद्देश्य से समुदाय के साथ निरंतर संपर्क में है. बयान में कहा गया है, तेहरान में भारतीय छात्रों को सुरक्षा कारणों से बाहर निकाल लिया गया है. इसकी व्यवस्था दूतावास ने की. इसमें कहा गया कि परिवहन के हिसाब से जो लोग स्वयं इंतजाम कर…

Read More

जमशेदपुर। जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय की उपस्थिति में श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर, केबुल टाऊन गोलमुरी, जमशेदपुर के शिखर निर्माण कार्य का मंगलवार को शुभारंभ हुआ। विधायक सरयू राय स्वयं शिखर पर चढ़ गये और विधिवत पूजा अर्चना कर, नारियल फोड़कर शिखर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। तय समय पर पूजा सम्पन्न हो, इसके लिए बरसात के बावजूद विधायक सरयू राय लगभग 200 फीट की ऊँचाई पर चढ़ गए और पूजा अर्चना की। शिखर चढ़ने के दौरान श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर जीर्णाेद्धार समिति के सदस्यगण भी मौजूद रहे। READ MORE :-Jamshedpur :आज से श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर जीर्णोद्धार का दूसरा…

Read More

लोकप्रिय मैसेजिंग एप व्हाट्सएप ने सोमवार को कहा कि अब उपयोगकर्ताओं को एप के कुछ हिस्सों में विज्ञापन दिखाई देंगे। व्हाट्सएप के मालिकाना हक वाली कंपनी मेटा प्लेटफॉर्म्स इस मैसेजिंग सेवा का उपयोग करने वाले करोड़ों लोगों का इस्तेमाल करके कमाई का एक नया स्रोत बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही है. ये विज्ञापन एप के ‘अपडेट टैब’ में ही दिखायी देंगे, जिसे हर दिन 1.5 अरब लोग इस्तेमाल करते हैं. विज्ञापन व्यक्तिगत चैट में दिखायी नहीं देंगे. व्हाट्सएप ने एक ब्लॉग पोस्ट में कहा कि व्हाट्सएप पर व्यक्तिगत संदेश भेजने के अनुभव में बदलाव नहीं हो रहा है…

Read More

Mumbai. अमेरिका में विमान निर्माता कंपनी बोइंग की वाणिज्यिक विमान प्रमुख स्टेफनी पोप ने सोमवार को गुरुग्राम में टाटा संस के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन से मुलाकात की। एक सूत्र ने यह जानकारी दी. हालांकि बैठक का विशिष्ट विवरण ज्ञात नहीं है, लेकिन सूत्र ने कहा कि चर्चा पिछले सप्ताह अहमदाबाद में एअर इंडिया की लंदन जाने वाली उड़ान एआई171 – बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर के दुर्घटनाग्रस्त होने के इर्द-गिर्द केंद्रित थी. अहमदाबाद में 12 जून को हुई दुर्घटना में 270 से अधिक लोग मारे गए थे. 242 यात्रियों और चालक दल को लेकर जा रहा विमान उड़ान भरने के एक मिनट…

Read More