Saraikela. कपाली स्थित अल कबीर पॉलिटेक्निक कॉलेज के छात्र मोहम्मद साहिल की चांडिल डैम में डूबने से मौत हो गयी. घटना रविवारशाम की है. वह दोस्तों के साथ घूमने गया था. उसका शव सोमवार की सुबह करीब सात बजे गोताखोरों की मदद से चांडिल पुलिस ने बरामद किया. पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सरायकेला सदर अस्पताल भेज दिया. मो साहिल रामगढ़ जिले का था. यहां वह अपने दोस्तों के साथ लॉज में रहता था.साहिल अपने दोस्तों के साथ कपाली से ऑटो रिजर्व कर चांडिल डैम के लिए निकला था. शाम चार बजे के करीब चांडिल डैम पहुंचा. वहां…
Author: News Desk
Gopalpur . ओडिशा के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल गोपालपुर समुद्र तट पर एक सुनसान स्थान में 20-वर्षीय लड़की के साथ करीब 10 लोगों ने कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म किया. पुलिस ने यह जानकारी दी. यहां एक निजी कॉलेज की स्नातक छात्रा द्वारा सोमवार को प्राथमिकी दर्ज कराये जाने के बाद गोपालपुर थाने में मामला दर्ज किया गया. पुलिस के अनुसार, लड़की तीन अन्य महिलाओं के साथ निजी मेस में रहती थी और रविवार को राजा उत्सव के अवसर पर वह अपने सहपाठी एवं प्रेमी के साथ समुद्र तट पर गई थी. लड़की ने अपनी शिकायत में कहा कि वे एक…
New Delhi. सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को केंद्र सरकार और भारतीय वायुसेना को निर्देश दिया कि वे उस महिला अधिकारी को सेवा से मुक्त न करें, जिसे स्थायी कमीशन देने से इनकार कर दिया गया था. न्यायमूर्ति उज्ज्वल भुइयां और न्यायमूर्ति मनमोहन की पीठ ने शीर्ष अदालत के 22 मई के आदेश का हवाला दिया जिसमें विंग कमांडर निकिता पांडे की याचिका पर केंद्र और भारतीय वायुसेना को इसी प्रकार के निर्देश दिए गए थे और कहा था कि यही निर्देश विंग कमांडर कविता भाटी के मामले में भी लागू होंगे. पक्षकारों के अधिकारों या अधिकारी के पक्ष में समानता…
New Delhi. मतदान के दिनों में मतदान प्रक्रिया की निगरानी बढ़ाने के लिए निर्वाचन आयोग ने सभी मतदान केंद्रों पर शत प्रतिशत वेबकास्टिंग करने का निर्णय सोमवार को लिया, जो वर्तमान में 50 प्रतिशत है. वेबकास्टिंग इंटरनेट पर किसी कार्यक्रम या प्रस्तुति का सीधा प्रसारण है. वेबकास्टिंग चुनाव प्राधिकरण के आंतरिक उपयोग के लिए होगी. बिहार में इस वर्ष के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं और यह पहला राज्य होगा जहां 100 प्रतिशत वेबकास्टिंग लागू की जाएगी. सभी राज्यों के मुख्य निर्वाचन अधिकारियों को भेजे पत्र में निर्वाचन आयोग ने कहा कि इंटरनेट संपर्कता वाले क्षेत्रों में वेबकास्टिंग की…
Ranchi. झारखंड हाइकोर्ट ने धनबाद के सांसद ढुलू महतो की आय से अधिक संपत्ति तथा उनके खिलाफ दर्ज आपराधिक मामलों की आयकर, सीबीआइ और इडी से जांच कराने को लेकर दायर जनहित याचिका पर सुनवाई की. जस्टिस सुजीत नारायण प्रसाद व जस्टिस राजेश कुमार की खंडपीठ ने मामले की सुनवाई के दौरान सभी पक्षों को सुना. मामले में सुनवाई पूरी होने के बाद खंडपीठ ने अपना फैसला सुरक्षित रख लिया. इससे पूर्व प्रार्थी की ओर से कहा गया कि प्रतिवादी ढुलू महतो ने अकूत संपत्ति अर्जित की है. इनके खिलाफ 46 केस दर्ज है. प्रार्थी ने मामले की आयकर, इडी,…
Ranchi. झारखंड सरकार के गृह विभाग ने 10 जून को पुलिस मुख्यालय द्वारा जमशेदपुर के ग्रामीण SP ऋषभ गर्ग समेत 8 IPS अधिकारियों को दिए गए अतिरिक्त प्रभार संबंधी आदेश को रद्द कर दिया है. ऋषभ गर्ग को रेल एसपी का अतिरिक्त प्रभार दिया गया था. विभाग ने इस पर कड़ी आपत्ति जताते हुए स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि ऐसे निर्णय बिना उच्चस्तरीय मंजूरी के नहीं लिए जा सकते. गृह विभाग की ओर से झारखंड के डीजीपी को जारी पत्र में कहा गया है कि अखिल भारतीय सेवा (IPS) के अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार देने का अधिकार केवल मुख्य सचिव…
Ranchi.पुलिस ने भारतीय सेना के नाम पर फर्जी मुहर बनाने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है. इस मामले में दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है. उनके पास से भारी मात्रा में फर्जी रबर स्टांप, मोबाइल, कम्प्यूटर उपकरण समेत अन्य आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गई है. गिरफ्तार लोगों में बिहार के कैमूर निवासी सर्वेश सिंह और रांची के पीपी कंपाउंड निवासी आशीष दास शामिल हैं, पुलिस को जानकारी मिली थी कि वे लोग मिलिट्री हॉस्पिटल नामकुम परिसर में राठौर जनरल स्टोर नामक एक फर्जी संस्था के माध्यम से भारतीय सेना के उच्च अधिकारियों के स्टांप बनाकर फर्जीवाड़ा कर रहे हैं.…
Ranchi.झारखंड हाइकोर्ट में राज्य के डीजीपी अनुराग गुप्ता की नियुक्ति और नई नियुक्ति नियमावली को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई हुई. सुनवाई के दौरान अदालत ने राज्य सरकार, केंद्र सरकार, यूपीएससी और अन्य प्रतिवादियों को जवाब दाखिल करने के लिए एक और अवसर दिया है. यह आदेश उस स्थिति में दिया गया जब सरकार सहित अन्य पक्ष अदालत में अपना जवाब दाखिल नहीं कर सके. चीफ जस्टिस एमएस रामचंद्र राव और जस्टिस राजेश शंकर की खंडपीठ में मामले की सुनवाई हुई. इस दौरान खंडपीठ ने प्रतिवादियों- केंद्र सरकार, राज्य सरकार और अन्य को जवाब दायर करने के लिए एक…
Ranchi.एनजीटी की रोक के बाद भी बालू का खनन और इसके उठाव पर अब तक रोक क्यों नहीं लग पायी है.? इस संबंध में दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडलीय आयुक्त अंजनी कुमार मिश्रा ने संबंधित पदाधिकारियों के साथ बैठक की और पूछा कि जब बालू उत्खनन पर एनजीटी की रोक लगी हुई है, तो बालू का उठाव कैसे और कहां से हो रहा है?. उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों से पूरी रिपोर्ट मांगी है. साथ ही थाना प्रभारियों को कहा है कि बालू के अवैध उठाव पर अंकुश लगायें. इस कार्य में संलिप्त लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करें. उन्होंने कहा कि देर रात…
Ranchi.भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने सोमवार को सोशल मीडिया एक्स पर झारखंड डीजीपी अनुराग गुप्ता पर सवाल उठाये. उन्होंने लिखा है कि डीजीपी अनुराग गुप्ता पर ना कोई विभागीय कार्रवाई लागू होती है, ना तो उन्हें वेतन मिल रहा है. वह फिर भी पुलिस विभाग के सारे तुगलकी आदेश दे रहे हैं. सिपाहियों तक की ट्रांसफ़र-पोस्टिंग हो रही है? 10 जून को 8 आईपीएस अधिकारियों को डीजीपी पद पर बैठे असंवैधानिक व्यक्ति ने असंवैधानिक तरीक़े से अतिरिक्त प्रभार सौंप दिया? बिना यूपीएससी की सूची में नाम वाले व्यक्ति ने बिना मुख्यमंत्री की स्वीकृति और बिना…
