New Delhi. सशस्त्र बलों में अग्निवीरों का कार्यकाल समाप्त होने के बाद उनके करियर में आगे की प्रगति के लिए गतिविधियों का समन्वय करने का काम केंद्रीय गृह मंत्रालय को सौंपा गया है. यह जानकारी एक सरकारी अधिसूचना से मिली. इसमें कहा गया है कि केंद्र ने भारत सरकार (कार्य आवंटन) नियम, 1961 में संशोधन किया है तथा गृह मंत्रालय के ‘राज्य विभाग’ के तहत द्वितीय अनुसूची में एक नया बिंदु जोड़ा गया है, जिसमें कहा गया है कि गृह मंत्रालय अब ‘‘पूर्व अग्निवीरों की आगे की प्रगति के लिए समन्वय करेगा. सरकार ने सेना के तीनों अंगों के लिए…
Author: News Desk
Ramchi.रांची डिवीजन में विकास कार्यों के कारण टाटानगर-हटिया-टाटानगर एक्सप्रेस 30 जून के बीच अलग अलग तिथियों पर रद्द रहेगी. वहीं, दक्षिण पूर्व रेलवे ने रथ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए स्पेशल ट्रेनों की घोषणा की है. रेलवे के सर्कुलर के मुताबिक 18601/18602 टाटा-हटिया-टाटा एक्सप्रेस 18, 19, 21, 22, 23, 25, 26, 28, 29 और 30 जून को अप-डाउन दोनों ओर से रद्द रहेगी. इतने दिनों तक इस ट्रेन के रद्द होने से टाटानगर से रांची के बीच के स्टेशनों के यात्रियों को परेशानी होगी.
Jamshedpur. पुरी रथ यात्रा के लिये 7 जोड़ी रथयात्रा स्पेशल ट्रेनें चलेंगी. दपू रेलवे ने रथयात्रा स्पेशल ट्रेनों की तिथिवार व समय सारिणी जारी कर दी है. सांतरागाछी व चक्रधरपुर रेल मंडल के राउरकेला, बड़बिल-बांग्रीपोसी, बदामपहाड़ व इस्ट कोस्ट के बालासोर से पुरी के लिए रथ यात्रा विशेष ट्रेनें चलेंगी. इसमें सांतरागाछी-पुरी एक्सप्रेस, राउरकेला-पुरी एक्सप्रेस और बादामपहाड़-पुरी एक्सप्रेस शामिल हैं. बादामपहाड़-पुरी एक्सप्रेस टाटानगर होकर चलेगी। ट्रेन नंबर 08379/08380 बादामपहाड़-पुरी-बादामपहाड़ एक्सप्रेस दो फेरे लगाएगी. ट्रेन नंबर 08379 बादामपहाड़-टाटानगर-पुरी एक्सप्रेस 25 जून और 4 जुलाई को चलेगी. यह सुबह 6 बजे बादामपहाड़ से रवाना होगी। टाटानगर सुबह 8.10 बजे पहुंचेगी. यहां 20…
जमशेदपुर। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता रघुवर दास ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पत्र लिखते हुए राज्य में पेसा कानून को शीघ्र अधिसूचित कर पूर्ण रूप से लागू करने की मांग की है। बुधवार को जारी पत्र में पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने बताया कि वर्ष 1996 में अनुसूचित क्षेत्रों में स्वशासन की अवधारणा को साकार करने हेतु पंचायत (अनुसूचित क्षेत्रों तक विस्तार) अधिनियम अर्थात पेसा कानून, संसद द्वारा पारित किया गया था। देश के 10 अनुसूचित क्षेत्रों वाले राज्यों की सूची में झारखंड भी शामिल है, लेकिन आज तक यहां पेसा कानून लागू नहीं हो…
जमशेदपुर: जगन्नाथ पुरी में होने वाली रथ यात्रा को देखते हुए दक्षिण पूर्व रेलवे ने स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला लिया है। बादामपहाड़ से पुरी के लिए रथ यात्रा स्पेशल ट्रेन चलेगी। इस ट्रेन का हल्दीपोखर, टाटा, घाटशिला और चाकुलिया में ठहराव होगा। यात्रियों की बढ़ती मांग को देखते हुए रेलवे ने दुसरी बार बादामपहाड़ से पुरी के लिए रथ यात्रा स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी। इसके लिए दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल ने तैयारी शुरू कर दी है। दक्षिण पूर्व रेलवे की ओर से जारी समय सारणी अनुसार यह ट्रेन दो फेरे लगाएगी। READ MORE :Tatanagar: टाटानगर-खड़गपुर रेल मार्ग…
जमशेदपुर। कदमा के ए ब्लॉक स्थित प्रोफेशनल फ्लैट निवासी एवं टाटा स्टील के कर्मचारी प्रशांत डिंडा के घर में दोस्त बनकर घुसने और उनकी पत्नी से जेवर व महत्वपूर्ण दस्तावेज ठगने वाले शातिर ठग को आखिरकार पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने मंगलवार को प्रेस वार्ता कर मामले का खुलासा किया।डीएसपी की जानकारी के अनुसार, आरोपी की पहचान कोलकाता के 24 परगना निवासी जयंत कुमार जायसवाल के रूप में हुई है, जो 6 जून की रात 12:30 बजे प्रशांत डिंडा के घर पहुंचा था। जयंत ने खुद को प्रशांत का दोस्त बताया और उनके भरोसे को जीतकर घर…
जमशेदपुर – बागबेड़ा हाउसिंग कॉलोनी जलापूर्ति योजना की बदहाली से परेशान 20,000 की आबादी बीते 6 दिनों से बूंद-बूंद पानी को तरसती रही। मोटर खराब होने और विभागीय लापरवाही के चलते 1140 घरों में जल संकट बना रहा। अंततः जिला प्रशासन के हस्तक्षेप के बाद मंगलवार सुबह 7:30 बजे गंदे पानी की आपूर्ति शुरू की गई। बागबेड़ा महानगर विकास समिति के अध्यक्ष सुबोध झा ने बताया कि योजना के तहत दो मोटरों की व्यवस्था थी, लेकिन स्पेयर मोटर तक गायब हो चुकी है। जो मोटर फिलहाल चालू की गई है, वह भी पुरानी है और बार-बार खराब हो रही है।…
जमशेदपुर। जमशेदपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 11 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में मंगलवार को भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा जमशेदपुर महानगर के तत्वावधान में भालूबासा स्थित मुखी समाज सामुदायिक विकास भवन में संगोष्ठी का आयोजन किया गया। मोर्चा के जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष परेश मुखी की अध्यक्षता में आयोजित संगोष्ठी में मोदी सरकार के सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण की योजनाओं और उपलब्धियों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। READ MORE :Jamshedpur :भारी बारिश का अलर्ट: कक्षा 1 से 8 तक के सभी स्कूल आज बंद इस दौरान भाजपा जिला उपाध्यक्ष सह कार्यक्रम के प्रभारी बबुआ सिंह…
जमशेदपुर | पूर्वी सिंहभूम जिला अग्रवाल सम्मेलन द्वारा रविवार को साकची स्थित रामगढ़िया क्लब में एक भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें शिक्षा के क्षेत्र में विशेष उपलब्धि हासिल करने वाले समाज के होनहार विद्यार्थियों को “समाज के नगीने” की उपाधि से सम्मानित किया गया। इस गरिमामयी आयोजन का नेतृत्व अग्रवाल सम्मेलन के जिला अध्यक्ष अभिषेक अग्रवाल (गोल्डी) ने किया। उन्होंने जानकारी दी कि इस कार्यक्रम में उन विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया, जिन्होंने 10वीं और 12वीं (CBSE/ICSE) की परीक्षाओं में 90% या उससे अधिक अंक अर्जित किए हैं। साथ ही, वर्ष 2025 में CA, डॉक्टर, इंजीनियरिंग या अन्य प्रतिष्ठित…
जमशेदपुर। रांची स्थित मौसम विज्ञान विभाग ने पूर्वानुमान जारी करते हुए बताया है कि 18 जून 2025 सुबह 8:30 बजे से लेकर 19 जून सुबह 8:30 बजे तक पूर्वी सिंहभूम जिले में भारी से अति भारी वर्षा होने की संभावना है। इसे ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन ने ऐहतियाती कदम उठाते हुए कक्षा 1 से 8 तक के सभी विद्यालयों को बंद रखने का आदेश जारी किया है। जिन विद्यालयों में अन्य कक्षाएं भी संचालित होती हैं, वहां केवल कक्षा 1 से 8 तक की पढ़ाई स्थगित रहेगी। READ MORE :JAMSHEDPUR :अब आनंद विहार से चलेगी पुरुषोत्तम एक्सप्रेस पूर्वी…
