Ranchi.शराब घोटाला के आरोप में जेल में बंद आईएएस अधिकारी विनय चौबे की मुसीबतें बढ़ती जा रही हैं. अब एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने रांची के सभी निबंधन कार्यालयों को पत्र लिखकर चौबे और उनके परिवार के सदस्यों के नाम खरीदी गई संपत्ति की जानकारी मांगी है. जांच एजेंसी ने निबंधन कार्यालय को चौबे व परिवार के सदस्यों का पैन नंबर भी उपलब्ध कराया है, ताकि खरीद-बिक्री की गई संपत्ति डिटेल निकालने में आसानी होगी. एसीबी ने संपत्ति से जुड़े दस्तावेज की सर्टिफाइड कॉपी भी मांगी है. संपत्ति का डिटेल मिलने के बाद संपत्ति की कीमत का मूल्यांकन किया जाएगा.…
Author: News Desk
New Delhi.भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने मंगलवार को कहा कि भारत में जून में सामान्य से अधिक वर्षा होने की संभावना है, जो दीर्घकालिक औसत का 108 प्रतिशत होगी. आईएमडी ने कहा कि पूरे मानसून के दौरान देश में 87 की दीर्घकालिक औसत बारिश का 106 प्रतिशत बारिश हो सकती है.पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के सचिव एम रविचंद्रन ने संवाददाता सम्मेलन में कहा कि इस मौसम में मानसून कोर जोन में सामान्य से अधिक (लंबी अवधि के औसत का 106 प्रतिशत से अधिक) बारिश होने की संभावना है. मानसून कोर जोन में मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, ओडिशा और आस-पास के…
Adityapur.आदित्यपुर के आरआईटी थाना क्षेत्र के लंकाटोला, वार्ड 28 में मंगलवार को बड़ा हादसा सामने आया.. खरकई नदी में नहाने गए तीन दोस्तों में से एक, 15 वर्षीय सूरज मिश्रा की डूबने से मौत हो गई। सूरज, सेंट मेरीज स्कूल का छात्र था और अपने दोस्त को बचाने के प्रयास में उसने अपनी जान गंवा दी.जानकारी के अनुसार, सूरज मिश्रा अपने दो दोस्तों, आयुष सिंह और ऋषभ राज के साथ दोपहर में खरकई नदी में नहाने गया था. तीनों दोस्त सेंट मेरीज स्कूल में साथ पढ़ते थे. नहाते समय, ऋषभ राज अचानक गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा.उसे…
New Delhi.आयकर विभाग ने आकलन वर्ष 2025-26 के लिए आयकर रिटर्न (आईटीआर) दाखिल करने की अंतिम तिथि 31 जुलाई से बढ़ाकर 15 सितंबर कर दी है। विभाग ने मंगलवार को यह जानकारी दी. समयसीमा में विस्तार उन व्यक्तियों, हिंदु अविभाजित परिवार और संस्थाओं पर लागू होता है जिन्हें अपने खातों का ऑडिट करवाने की आवश्यकता नहीं है. वे अब 2024-25 (अप्रैल-मार्च) वित्त वर्ष में अर्जित आय के लिए अपना कर रिटर्न 15 सितंबर तक दाखिल कर सकते हैं. केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) ने बयान में कहा, अधिसूचित आईटीआर में किए गए व्यापक बदलावों तथा आकलन वर्ष 2025-26 के लिए…
Ranchi. झारखंड के डीजीपी पद पर अनुराग गुप्ता के सेवा विस्तार पर हेमंत सरकार के तर्कों को केंद्र ने एक सिरे से खारिज कर दिया है. केंद्र के पत्र के आलोक में राज्य सरकार की ओर से भेजे गए जवाब पर केंद्र ने फिर प्रतिक्रिया देते हुए अपनी बातों को दुहराया है और राज्य सरकार को फिर से पत्र भेजा है. इस बार भी भेजे गए अपने पत्र में केंद्र ने बताया है कि अनुराग गुप्ता 30 अप्रैल से सेवानिवृत्त हैं और उन्हें डीजीपी के पद पर बैठाया जाना असंवैधानिक है. केंद्रीय गृह मंत्रालय ने राज्य सरकार को फिर निर्देशित…
New Delhi. भारतीय सशस्त्र बलों के ‘ऑपरेशन सिंदूर’ का सरल एवं प्रतीकात्मक लोगो दो सैन्यकर्मियों द्वारा डिजाइन किया गया था. इस लोगो ने देश के करोड़ों लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया था. भारतीय सशस्त्र बलों ने 22 अप्रैल के पहलगाम आतंकी हमले के जवाब में छह मई की रात को पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में नौ आतंकवादी ठिकानों को नष्ट कर दिया था. इसके कुछ ही समय बाद, भारतीय सेना के सोशल मीडिया हैंडल पर एक पोस्टर के साथ एक मार्मिक संदेश प्रकाशित हुआ, जो अब ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की एक परिभाषित छवि बन गया है.…
Kolakata. पूर्वी रेलवे ने सभी ‘ब्लॉगर’ और ‘यूट्यूबर’ से आग्रह किया है कि वे राष्ट्रीय सुरक्षा के हित में उसके अधिकार क्षेत्र के तहत आने वाले स्टेशनों की ना तो विस्तृत फोटो खींचे और ना ही इनके वीडियो बनाएं. उन्होंने कहा कि संबंधित अधिकारी निगरानी बढ़ाएंगे और यह सुनिश्चित करेंगे कि कोई भी महत्वपूर्ण स्टेशनों की विस्तृत तस्वीरें नहीं ले सके. पूर्वी रेलवे के अधिकारियों की यह अपील हरियाणा की यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा को पाकिस्तानी खुफिया एजेंटों को संवेदनशील जानकारी देने के आरोप में गिरफ्तार किए जाने के कुछ दिनों बाद आई है. पूर्वी रेलवे के प्रवक्ता ने कहा कि…
Patna.. तेजप्रताप यादव को राष्ट्रीय जनता दल (राजद) से निकाले जाने की निंदा करते हुए आकाश यादव ने मंगलवार को अपनी बहन अनुष्का यादव के ‘चरित्र हनन’ पर अफसोस जताया. अनुष्का के साथ बिहार के पूर्व मंत्री तेज प्रताप की तस्वीर सोशल मीडिया पर यह कहते हुए साझा की गई थी कि वे 12 साल से रिश्ते में हैं हालांकि बाद में इसे हटा लिया गया. आकाश ने तेज प्रताप के इस दावे की भी जांच की मांग की कि उनका फेसबुक पेज जिस पर यह फोटो शेयर की गई थी, हैक हो गया था. आकाश को तेज प्रताप का…
Jamshedpur.कदमा मरीन ड्राइव सती घाट के पास मंगलवार को तड़के पशु लेकर जा रहा एक वाहन बेकाबू होकर पलट गया. हादसे के बाद हिंदूवादी संगठन के कार्यकर्ता जुट गये. कार्यकर्ताओं ने वाहन चालक ओडिशा के रायरंगपुर निवासी शेख तसलीम और उसके साथी हल्दीपोखर मुस्लिम बस्ती निवासी एहसान अली की पिटाई कर दी. इस दौरान काफी हंगामा हुआ. सूचना मिलने पर कदमा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने वाहन से 10 पशुओं को बाहर निकाला, जिसे गोशाला भेजा गया. वहीं शेख तसलीम, एहसान अली और दुर्घटनाग्रस्त वाहन को पुलिस थाना ले गयी. इस मामले में कदमा थाना में पदस्थापित…
Jamshedpur. शहर के सर्किट हाउस एरिया में शनिवार को हादसा देखने को मिला, जब एक महिला चालक द्वारा चलाई जा रही नयी कार तेज रफ्तार में बेकाबू हो गई. हादसा साई मंदिर के समीप हुआ. कार सोनारी की ओर से सीएच एरिया की तरफ आ रही थी. तेज रफ्तार होने के कारण महिला चालक वाहन पर से नियंत्रण खो बैठीं. कार ने रास्ते में खड़ी और चलती अन्य गाड़ियों को टक्कर मारी और राहगीरों को भी अपनी चपेट में ले लिया. इसके बाद लोहे की बाउंड्रीवाल तोड़ते हुए परिसर के अंदर घुस गयी. हादसे में कार सवार बिरसानगर जोन नंबर…
