New Delhi. नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (एनपीसीआइ) एक अगस्त, 2025 से यूपीआइ से जुड़ी सेवाओं को लेकर नया नियम लागू करने जा रहा है. इन बदलावों से यूपीआइ यूजर्स की कई सुविधाएं सीमित हो जायेंगी. एनपीसीआइ ने यूपीआइ से जुड़ी सेवाओं में बदलाव करते हुए बैंकों और यूपीआइ की सेवा मुहैया कराने वाली कंपनियों के लिए भी कड़े प्रावधान किये हैं. नये नियमों के तहत अब उन्हें हर सफल लेनदेन के बाद ग्राहकों को शेष राशि (बैलेंस) की जानकारी भेजनी होगी, ताकि ग्राहक बार-बार उसे न जांचें. सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाली यूपीआइ सेवाओं पर एनपीसीआइ लिमिट लगाने जा…
Author: News Desk
Medninagar. पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास मंगलवार को पलामू दौरे पर थे. कार्यक्रम के बाद पलामू परिसदन में पूर्व सीएम रघुवर दास प्रेस कॉन्फ्रेंस किया. इस दौरान हेमंत सरकार को शराब नीति से लेकर भ्रष्टाचार तक पर घेरा. उन्होंने कहा कि सीओ ऑफिस से लेकर सीएमओ तक भ्रष्टाचार है. सरकार को सिंडिकेट चला रही है. राज्य में ट्रांसफर- पोस्टिंग का उद्योग चल रहा है. एक से डेढ़ साल में डीसी का ट्रांसफर कर दिया जा रहा है. भ्रष्टाचार चरम पर है. नई शराब नीति को लेकर विपक्ष लगातार सरकार पर हमलावर है. उन्होंने नई शराब नीति को लेकर झारखंड सरकार पर…
Jamshedpur. सत्तारूढ़ झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने सरना धर्म संहिता को मान्यता देने की मांग को लेकर राज्य भर के जिला समाहरणालयों पर मंगलवार को प्रदर्शन किया. पार्टी नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि सरना धर्म संहिता को आगामी जनगणना के सातवें कॉलम में शामिल नहीं किया गया, तो झामुमो राज्य में जनगणना नहीं होने देगी. उन्होंने दावा किया कि जनगणना में हिंदू, मुस्लिम, ईसाई, सिख, जैन और बौद्ध धर्मों के लोगों के लिए कॉलम हैं, लेकिन देश में बड़ी आबादी होने के बावजूद आदिवासी लोगों के लिए कोई अलग कॉलम नहीं है. राज्य की राजधानी…
Patna. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बृहस्पतिवार को पटना में एक रोड शो का नेतृत्व करेंगे, जहां उनका ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सफलता के लिए अभिनंदन किया जाएगा. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने यह जानकारी दी. जायसवाल ने मंगलवार को संवाददाता सम्मेलन में कहा कि प्रधानमंत्री उस दिन शाम पांच बजे पटना हवाई अड्डे पर पहुंचेंगे, जहां से राज्य का उनका दो दिवसीय दौरा शुरू होगा. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री हवाई अड्डे के नए टर्मिनल का उद्घाटन करने के अलावा शहर के बाहरी इलाके बिहटा में नए हवाई अड्डे की आधारशिला रखेंगे. उन्होंने कहा कि इसके बाद प्रधानमंत्री…
New Delhi. सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने देशभर के विभिन्न उच्च न्यायालयों के 21 न्यायाधीशों के तबादले या प्रत्यावर्तन की सिफारिश की है. भारत के प्रधान न्यायाधीश (सीजेआई) बी. आर. गवई की अध्यक्षता वाले कॉलेजियम ने सोमवार को हुई अपनी बैठक में कई उच्च न्यायालयों के न्यायाधीशों के तबादले या प्रत्यावर्तन की सिफारिश करने का फैसला किया. उच्चतम न्यायालय की वेबसाइट पर अपलोड किए गए एक बयान में कहा गया है, ‘‘उच्चतम न्यायालय कॉलेजियम ने 26 मई, 2025 को हुई अपनी बैठक में विभिन्न उच्च न्यायालयों के न्यायाधीशों के तबादले/प्रत्यावर्तन की सिफारिश की है. बयान के अनुसार, कॉलेजियम ने सिफारिश की…
Ranchi. आद्रा मंडल में एक जून तक रोलिंग ब्लॉक के कारण कई ट्रेनों को रद्द व कुछ को शॉर्ट टर्मिनेट किया गया है. आसनसोल-आद्रा-आसनसोल (68046-68045) मेमू पैसेंजर ट्रेन 26, 27, 29, 30, 31 मई और 1 जून को रद्द कर दी गयी है. झाड़ग्राम-धनबाद-झाड़ग्राम (18019-18020) एक्सप्रेस ट्रेन 26 और 29 मई को रद्द रहेगी. टाटा-आसनसोल-बराभूम (68056/68060) मेमू पैसेंजर ट्रेन 27, 28 मई एवं एक जून को आद्रा में ही शॉर्ट टर्मिनेट-ओरिजिनेट होगी. भोजूडीह-चांडिल-भोजूडीह (68079/68080) मेमू पैसेंजर ट्रेन 30 मई और एक जून को महुदा से शॉर्ट टर्मिनेट-ओरिजिनेट होगी. महुदा से चांडिल के बीच सेवा उपलब्ध नहीं होगी. खड़गपुर-हटिया (18035) एक्सप्रेस…
आईजी (अभियान) अमोल वी होमकर को आईजी रेलवे बनाया गया है Ranchi.झारखंड सरकार ने मंगलवार को एक बड़े नौकरशाही फेरबदल में 14 जिलों के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों और पुलिस अधीक्षकों सहित 48 आईपीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया. एक अधिसूचना के अनुसार, यह कदम सरकार द्वारा 20 जिलों में नए उपायुक्तों (डीसी) की नियुक्ति के एक दिन बाद उठाया गया. गृह, कारागार एवं आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार, आईजी (अभियान) रहे अमोल वी होमकर को आईजी रेलवे बनाया गया है, जबकि एडीजी प्रिया दुबे को एडीजी आधुनिकीकरण सह प्रशिक्षण का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है.…
Chaibasa. पश्चिम सिंहभूम जिले के नये उपायुक्त (डीसी) के तौर पर चंदन कुमार ने अपना पदभार संभाल लिया है. 2016 बैच के आइएएस अधिकारी चंदन कुमार ने कुलदीप चौधरी की जगह लिया. वे पहले जमशेदपुर के एसडीओ रह चुके है. रामगढ़ के उपायुक्त भी बनाये गये थे. चंदन कुमार ने बताया कि उनका सतत विकास ही प्राथमिकता होगी. नक्सलवाद को काउंटर करने के लिए पुलिस की ओर से चलाये गये अभियान को और धारदार बनाया जायेगा और विकास के कार्य से आम ग्रामीणों को जोड़कर सतत विकास को गति दी जायेगी. कुलदीप चौधरी का पदस्थापन नहीं किया गया है. वे…
Ranchi. झारखंड की एक महिला न्यायिक अधिकारी ने बाल देखभाल अवकाश न मिलने पर उच्चतम न्यायालय का दरवाजा खटखटाया है. मंगलवार को प्रधान न्यायाधीश बी आर गवई और न्यायमूर्ति ऑगस्टीन जॉर्ज मसीह की पीठ के समक्ष याचिका को तत्काल सूचीबद्ध करने का अनुरोध किया गया. पीठ ने मामले की सुनवाई 29 मई को करने पर सहमति जताई. महिला न्यायिक अधिकारी की ओर से उपस्थित वकील ने कहा कि वह अतिरिक्त जिला न्यायाधीश और एकल अभिभावक हैं. वकील ने कहा, ‘उन्होंने बच्चे की देखभाल के लिए छुट्टी मांगी थी क्योंकि उनका तबादला किसी अन्य स्थान पर कर दिया गया था. उन्होंने…
Mumbai. शेयर बाजार में पिछले दो दिन से जारी तेजी पर मंगलवार को विराम लगा और बीएसई सेंसेक्स 624.82 अंक टूट गया. वहीं एनएसई निफ्टी 175 अंक के नुकसान में रहा. बैंक, आईटी तथा वाहन शेयरों में मुनाफावसूली से बाजार नीचे आया. तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स उतार-चढ़ाव भरे कारोबार में 624.82 अंक यानी 0.76 प्रतिशत की गिरावट के साथ 81,551.63 अंक पर बंद हुआ. कारोबार के दौरान, सेंसेक्स एक समय 1,054.75 अंक तक लुढ़क गया था. पचास शेयरों पर आधारित एनएसई निफ्टी 174.95 अंक यानी 0.70 प्रतिशत की गिरावट के साथ 24,826.20 अंक पर बंद हुआ सूचकांक में…
