Author: News Desk

Medninagar. झारखंड के पलामू जिले में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में प्रतिबंधित भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी-माओवादी (भाकपा-माओवादी) का एक कमांडर मारा गया.पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी.अधिकारी के अनुसार, ऐसा बताया जा रहा है कि मुठभेड़ में एक अन्य माओवादी घायल हुआ है और उस पर 15 लाख रुपये का इनाम घोषित है. पुलिस ने कहा कि मुठभेड़ के बाद तलाशी अभियान के दौरान एक ‘सेल्फ लोडिंग राइफल’ (एसएलआर) समेत कई हथियार बरामद किए गए. उसने बताया कि सोमवार देर रात मोहम्मदगंज और हैदरनगर थाना क्षेत्रों की सीमा के बीच सीताचुआं इलाके के पास सुरक्षाबलों और…

Read More

Patna. राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता तेजस्वी यादव और उनकी पत्नी राजश्री मंगलवार को दूसरी बार माता-पिता बने. राजश्री ने मंगलवार को कोलकाता के एक निजी अस्पताल में एक बेटे को जन्म दिया. बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता यादव ने सोशल मीडिया के जरिए यह खबर साझा की. यादव ने ‘एक्स’ पर लिखा, ‘सुप्रभात! इंतजार आखिरकार खत्म हुआ. हमारे नन्हे बेटे के आगमन की घोषणा करते हुए बहुत आभारी, धन्य और प्रसन्न महसूस कर रहा हूं.जय हनुमान! उन्होंने बच्चे की एक तस्वीर भी साझा की. उनके परिवार के एक सदस्य ने बताया कि बच्चे का जन्म कोलकाता के…

Read More

Jamshedpur. भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के अधिकारी कर्ण सत्यार्थी ने मंगलवार को पूर्वी सिंहभूम जिले के 25वें उपायुक्त के रूप में पदभार ग्रहण किया. समाहरणालय में आयोजित समारोह में निवर्तमान उपायुक्त अनन्य मित्तल ने पदभार सौंपा. इस अवसर पर जिले के उप विकास आयुक्त, परियोजना निदेशक आईटीडीए, एसडीएम धालभूम, एडीसी व अन्य वरीय पदाधिकारीगण, विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारीगण तथा मीडिया प्रतिनिधि उपस्थित रहे. नव पदस्थापित उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी इसके पूर्व गुमला के उपायुक्त के रूप में कार्य कर चुके हैं. पदभार ग्रहण करने के उपरांत उन्होंने जिले के समग्र विकास, जनहित में सुशासन, तथा योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु…

Read More

Ranchi. झारखंड एकेडमिक काउंसिल ने 10वीं बोर्ड का रिजल्ट जारी कर दिया है. शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन ने मंगलवार को रिजल्ट जारी किया। 2025 मैट्रिक एग्जाम में 91.71 प्रतिशत छात्र सफल रहे हैं. 98.60% मार्क्स के साथ हजारीबाग इंदिरा गांधी बालिका हाईस्कूल की छात्रा गीतांजलि टॉपर बनी हैं. टॉप-5 में 14 छात्र हैं, जिनमें 12 लड़कियां हैं. इन 12 लड़कियों में भी 11 हजारीबाग इंदिरा गांधी बालिका हाईस्कूल की छात्राएं हैं. मौके पर शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन ने कहा- ‘इस साल परिणाम आने में थोड़ी देर हुई है. अब ऐसा नहीं होगा. हमने इसे सुधारने की तैयारी कर ली है.…

Read More

Jamshedpur. टाटा स्टील ने डिप्लोमा इंजीनियरों के लिए लुधियाना प्रोजेक्ट्स में भर्ती की घोषणा की है। इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रानिक्स, इंस्ट्रूमेंटेशन, मैकेनिकल, प्रोडक्शन और मेटलर्जिकल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा धारक युवा एक जून तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. आवेदन के लिए उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से संबंधित इंजीनियरिंग विषय में तीन साल का फुल टाइम डिप्लोमा होना अनिवार्य है. आरडी टाटा टेक्निकल एजुकेशन सेंटर, जमशेदपुर और जेएन टाटा टेक्निकल एजुकेशन सेंटर, गोपालपुर और टाटा स्टील टेक्निकल इंस्टीट्यूट, बर्मामाइंस के डिप्लोमा धारक भी आवेदन करने के लिए पात्र हैं. कंपनी ने अनुभव और आयु सीमा भी निर्धारित की है. उम्मीदवारों…

Read More

Ranchi. झारखंड एकेडमिक काउंसिल की ओर से ली गई मैट्रिक की परीक्षा के रिजल्ट की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता मंत्री रामदास सोरेन मंगलवार (आज) रिजल्ट जारी करेंगे. जैक से मिली जानकारी के अनुसार जैक सभागार में दिन के 11.30 बजे वार्षिक माध्यमिक परीक्षा- 2025 का रिजल्ट जारी किया जाएगा. मौके पर स्कूली शिक्षा सचिव भी मौजूद रहेंगे. बोर्ड की ओर से बताया गया है कि जैक कार्यालय से रिजल्ट जारी किए जाने के बाद स्टूडेंट्स अपना रिजल्ट 12.30 बजे से देख सकेंगे. स्टूडेंट्स अपना रिजल्ट वेबसाइट जैक्रिजल्ट्स.कॉम और रिजल्ट्स.डिजिलॉकर.गोव. इन पर प्राप्त कर सकते…

Read More

Dhanbad. बीआईटी सिंदरी ने परिसर में हुई झड़प में कथित संलिप्तता को लेकर 21 विद्यार्थियों पर जुर्माना लगाया है। एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि 12 मई को प्रथम और तृतीय वर्ष के इंजीनियरिंग विद्यार्थियों के बीच झड़प हुई थी जिसमें 10 लाख रुपये से अधिक की संपत्ति का नुकसान हुआ था. ‘जनरल वार्डन’ आर के वर्मा ने कहा, ‘नुकसान की भरपाई के लिए कॉलेज प्रबंधन ने उन विद्यार्थियों पर 25,000 से 50,000 रुपये तक का जुर्माना लगाया है, जिन्हें जांच समिति द्वारा झड़प में शामिल पाया गया था. ‘फ्रेशर पार्टी’ कार्यक्रम के दौरान दोनों…

Read More

Patna. राष्ट्रीयय जनता दल (राजद) के अध्यक्ष लालू प्रसाद की अलग रह रहीं बहू ऐश्वर्या ने सोमवार को दावा किया कि उनके पति तेजप्रताप यादव को पार्टी से निष्कासित करना आगामी बिहार विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखकर किया गया एक ‘नाटक’ है. लालू प्रसाद ने रविवार को अपने बड़े बेटे तेजप्रताप यादव को ‘गैर-जिम्मेदाराना व्यवहार’ के कारण छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया और उनके साथ सभी पारिवारिक संबंध भी तोड़ दिए. ऐश्वर्या ने आज यहां संवाददाताओं से बात करते हुए अपने ससुराल वालों पर एक ऐसे व्यक्ति से उनकी शादी कराकर जीवन बर्बाद करने का…

Read More

Puri. दीघा मंदिर को ‘‘धाम’’ नाम देने को लेकर पश्चिम बंगाल के साथ चल रहे विवाद के मद्देनजर, श्री जगन्नाथ मंदिर प्रबंध समिति (एसजेटीएमसी) ने सोमवार को ओडिशा में 12वीं शताब्दी के मंदिर से जुड़े कुछ शब्दों और ‘लोगो’ का पेटेंट कराने का फैसला किया. पुरी के गजपति महाराजा दिव्यसिंह देब की अध्यक्षता में समिति की बैठक में इस आशय के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई. बैठक में, मुख्य सचिव मनोज आहूजा, श्री जगन्नाथ मंदिर प्रशासन (एसजेटीए) के मुख्य प्रशासक अरबिंद पाढी, पुरी जिलाधिकारी सिद्धार्थ शंकर स्वैन, पुरी के पुलिस अधीक्षक विनीत अग्रवाल और पदेन सदस्य शामिल हुए. एसजेटीए के…

Read More

Peris. फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने उस वीडियो क्लिप को लेकर सफाई दी जिसमें उनकी पत्नी ब्रिगिट अपने पति को वियतनाम में विमान से उतरने से पहले उनके चेहरे पर दोनों हाथों से धक्का देती हुई दिखाई दे रही थीं. मैक्रों ने कहा कि वे हंसी-मजाक कर रहे थे. वीडियो क्लिप सार्वजनिक होते ही सुर्खियों में आ गया और मीडिया इसे लेकर अपनी-अपनी राय रखने लगा. यह वाकया विमान के दरवाजे खुलने के वक्त हुआ और कैमरों ने इसे तत्काल कैद कर लिया. समाचारपत्र ‘ले पेरिसियन’ की वेबसाइट पर एक खबर की हेडलाइन रही, ‘थप्पड़ या झगड़ा?’ वियतनाम में…

Read More