Author: News Desk

Raipur. छत्तीसगढ़ पुलिस और खुफिया एजेंसियां पिछले सप्ताह अबूझमाड़ मुठभेड़ के बाद भूमिगत माओवादी कैडरों और उनके बाहरी समर्थकों की गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रख रही हैं. अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी. इस महीने की 21 तारीख को बीजापुर-नारायणपुर जिले की सीमा पर स्थित अबूझमाड़ के जंगलों में सुरक्षाबलों ने शीर्ष नक्सली नेता बसवराजू समेत 27 नक्सलियों के शव बरामद किए थे. अधिकारियों ने कहा कि माओवादियों ने स्वीकार किया है कि मुठभेड़ में उनके महासचिव नंबाला केशव राव उर्फ बसवराजू सहित कुल 28 कैडर मारे गए. नक्सलियों पर सबसे बड़े हमलों में से एक में, सुरक्षाबलों ने…

Read More

Jamshedpur. जमशेदपुर में मंगलवार को झामुमो की ओर से जिला मुख्यालय के सामने धरना-प्रदर्शन किया जायेगा. इसमें पूरे जिले के विभिन्न प्रखंड क्षेत्र से 10 हजार से अधिक पार्टी के नेता व कार्यकर्ता शामिल होंगे. इसमें झामुमो के जिला, प्रखंड के नेता व कार्यकर्ता दलबल के साथ शामिल होंगे और सरना धर्म को मान्यता देने से पहले जातीय जनगणना करने का जोरदार विरोध करेंगे. धरना-प्रदर्शन में मंत्री रामदास सोरेन, विधायक मंगल कालिंदी, विधायक संजीव सरदार, विधायक समीर मोहंती समेत पार्टी के वरिष्ठ नेता शामिल होंगे. बताया गया कि पार्टी ने निर्णय लिया है कि जब तक सरना धर्म कोड/आदिवासी धर्म…

Read More

Jamshedpur. मौसम केंद्र ने एक जून तक झारखंड के विभिन्न हिस्सों में बारिश की संभावना जतायी है. इसे देखते हुए मौसम केंद्र ने येलो अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग ने यह भी बताया है कि इस दौरान तापमान सामान्य से नीचे बना रहेगा. कई जिलों में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से कम रहने की उम्मीद है. मौसम विभाग के अनुसार, 29 मई को गुमला, सिमडेगा, खूंटी और चाईबासा में कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है. वहीं, 30 मई को राजधानी रांची सहित संताल परगना के कई हिस्सों में तेज बारिश का अनुमान है. रांची, रामगढ़, हजारीबाग,…

Read More

Ranchi. सीएम हेमंत सोरेन 27 मई (आज) राज्य की विधि-व्यवस्था को लेकर हाइलेवल मीटिंग करेंगे. इस मीटिंग में अवैध घुसपैठ और गंभीर आपराधिक घटनाओं सहित अन्य महत्वपूर्ण एजेंडों पर विस्तार से चर्चा की जाएगी. यह बैठक प्रोजेक्ट भवन में होगी. इसमें मुख्यमंत्री के साथ राज्य के मुख्य सचिव, गृह सचिव और पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) भी मौजूद रहेंगे. जोनल पुलिस महानिरीक्षक (आईजी), रेंज के पुलिस उप-महानिरीक्षक (डीआईजी) , जिलों के उपायुक्त (डीसी) और पुलिस अधीक्षक (एसपी) वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से इस बैठक में शामिल होंगे.

Read More

Ranchi.झारखंड में हेमंत सोरेन सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है. राज्य के 20 जिलों के उपायुक्तों का तबादला कर दिया गया है. अजय नाथ झा को बोकारो और आदित्य रंजन को धनबाद का उपायुक्त नियुक्त किया गया है, कार्मिक विभाग ने इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है.राज्य सरकार ने गुमला के उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी को जमशेदपुर और रामगढ़ के उपायुक्त चंदन कुमार को पश्चिमी सिंहभूम का उपायुक्त बनाया गया है. जेएसएलपीएस की सीईओ कंचन सिंह को सिमडेगा का उपायुक्त बनाया गया है. वर्ष 2017 बैच के आईएएस और निदेशक अंकेक्षण निदेशालय नितिश कुमार सिंह को सरायकेला-खरसावां जिले…

Read More

Jamshedpur. मौसम विभाग के अनुसार झारखंड में 10 जून से पहले मॉनसून के पहुंचने की सम्भावना है. यही वजह है विभिन्न जिलों में प्री मॉनसून की बारिश ही रही है. इससे राज्य भर में तापमान में कमी आई है और लोगों को गर्मी से राहत मिली है. सोमवार को जमशेदपुर और आसपास के इलाकों में बादल छाए रहे पिछले 24 घण्टों में राज्य में सबसे अधिक बारिश धालभूमगढ़ में 47.4 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई. जमशेदपुर समेत झारखंड के विभिन्न जिलों में 31 मई तक गर्जन, हल्की बारिश, आकाशीय बिजली गिरने और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार…

Read More

Patamda. पूर्वी सिंहभूम के पटमदा थाना क्षेत्र के बामनी चौक पर तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसे में एक युवक पदन मांझी (37) की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक बबलू हेंब्रम घायल है. जानकारी के मुताबिक, दोनों युवक बाइक से बामनी स्थित एक होटल से अपने घर लौट रहे थे, तभी टाटा-पटमदा मुख्य मार्ग पर तेज गति से आ रही कार ने उन्हें पीछे से टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों युवक करीब 20 फीट दूर जाकर सड़क पर गिर…

Read More

New Delhi. कांग्रेस ने मोदी सरकार के 11 साल पूरे होने के मौके पर सोमवार को आरोप लगाया कि देश में “अघोषित आपातकाल” के 11 वर्ष पूरे गए. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पहली बार 26 मई, 2014 को प्रधानमंत्री पद की शपथ ली थी। वर्तमान में उनकी सरकार का तीसरा कार्यकाल है. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने एक्स पर पोस्ट किया, 26, मई 2014. 11 वर्षों में बड़े-बड़े “वादों” को खोखले दावों में बदलकर मोदी सरकार ने देश की ऐसी दुर्दशा की कि अच्छे दिन की बात अब एक डरावना सपना साबित हुई है. उन्होंने दावा किया कि सालाना दो…

Read More

Dahod. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के दाहोद में एक लोकोमोटिव मैन्युफैक्चरिंग प्लांट का उद्घाटन किया. यह प्लांट भारतीय रेलवे के लिए 9000 हॉर्सपावर के इलेक्ट्रिक इंजन बनाएगा. इन इंजनों का उपयोग माल ढुलाई के लिए किया जाएगा और कुछ इंजन निर्यात भी किए जाएंगे.इससे रेलवे की माल ढुलाई क्षमता बढ़ेगी और लॉजिस्टिक्स लागत कम होगी. प्रधानमंत्री मोदी ने गुजरात के दाहोद में लोकोमोटिव विनिर्माण संयंत्र सहित 24,000 करोड़ रुपये की लागत वाली विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया. उन्होंने अहमदाबाद-वेरावल वंदे भारत सेवा और वलसाड-दाहोद एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाई. मोदी ने कहा, ‘वंदे भारत ट्रेन अब देश भर…

Read More

Vadodara. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पहलगाम आतंकवादी हमले के जवाब में चलाए गए भारतीय सेना के ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सराहना करते हुए सोमवार को कहा कि अगर किसी ने ‘‘हमारी बहनों का सिंदूर मिटाने की हिमाकत की तो उसका अंत निकट है.प्रधानमंत्री मोदी ने दो दिवसीय यात्रा पर गुजरात पहुंचने के बाद सोमवार की सुबह वडोदरा में रोड शो किया जिसके बाद वह एक जनसभा को संबोधित करने के लिए दाहोद रवाना हो गए. मोदी ने दाहोद में रैली के दौरान पाकिस्तान का जिक्र करते हुए कहा, विभाजन के बाद अस्तित्व में आया देश भारत के प्रति नफरत पर जी…

Read More