Author: News Desk

Ranchi. जेपीएससी द्वारा 20 मई 2025 को जारी 11वीं से 13वीं संयुक्त सिविल सेवा मुख्य परीक्षा का परिणाम अब विवादों में घिर गया है. इस रिजल्ट में आरक्षण नीति और परीक्षा नियमों के उल्लंघन का आरोप लगाया गया है. छात्र संगठन जेएलकेएम के केंद्रीय वरीय उपाध्यक्ष देवेन्द्र नाथ महतो ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में आयोग के रिजल्ट प्रकाशन पर कई सवाल खड़े किए हैं. देवेंद्र नाथ महतो ने कहा कि जेपीएससी ने विज्ञापन संख्या 1/2024 के तहत मुख्य परीक्षा परिणाम में झारखंड संयुक्त सिविल सेवा परीक्षा नियमावली 2023 के नियम 3 (ग) और नियम 19 (ख) का पालन नहीं किया है.…

Read More

New. Delhi. रेल मंत्रालय ने अपने सभी जोन को एकीकृत पेंशन योजना (यूपीएस) के अंतर्गत उपलब्ध विकल्पों के संबंध में सभी कर्मचारियों के बीच व्यापक और प्रभावी संचार सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है. सभी 17 रेलवे जोन के प्रधान मुख्य कार्मिक अधिकारियों को संबोधित 21 मई के एक परिपत्र में मंत्रालय ने कहा कि ‘‘यूपीएस के तहत उपलब्ध विकल्पों के बारे में स्पष्ट, सटीक और व्यापक जानकारी प्रसारित करने के लिए तत्काल और सक्रिय उपाय की आवश्यकता है. मंत्रालय ने इन अधिकारियों से मानव संसाधन, वित्त कर्मियों और विषय विशेषज्ञों से पर्याप्त सहायता सुनिश्चित करते हुए विभिन्न स्थानों पर…

Read More

Chandwa.चंदवा थाना क्षेत्र के सेन्हा खेल मैदान के समीप कुड़ू-चंदवा मुख्य पथ (एनएच-39) पर कार और वैन के बीच आमने-सामने टक्कर हो गयी. रविवार सुबह हुए इस हादसे में दो महिलाओं सहित तीन लोगों की मौत हो गयी, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गये हैं. घायलों का इलाज इलाज कुड़ू सीएचसी में कराने के बाद उन्हें रिम्स रेफर कर दिया गया है. बताया जाता है कि पलामू जिले के लेस्लीगंज से कार में सवार होकर एक ही परिवार के छह लोग रांची जा रहे थे. चंदवा थाना क्षेत्र के सेन्हा खेल मैदान के समीप सामने से आ…

Read More

New Delhi. राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) प्रमुख मोहन भागवत ने हिंदू समाज में एकता और भारत को सैन्य शक्ति एवं अर्थव्यवस्था की दृष्टि से इतना शक्तिशाली बनाने का आह्वान किया है कि ‘कई शक्तियां एक साथ आकर’ भी इस पर ‘जीत’ हासिल न कर सकें. हालांकि, उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि ताकत को सद्गुणों और नीतिपरायणता के साथ जोड़ा जाना चाहिए, क्योंकि ‘मात्र निरंकुश शक्ति’ दिशाहीन हो सकती है और ‘घोर हिंसा’ को जन्म दे सकती है.उन्होंने आरएसएस से जुड़ी साप्ताहिक पत्रिका ‘ऑर्गनाइजर’ के ताजा संस्करण में प्रकाशित साक्षात्कार में कहा कि भारत के पास शक्तिशाली होने के…

Read More

Jamshedpur. जेईई एडवांस्ड का प्रोविजनल आंसर की जारी कर दिया गया है. इसके बाद अभ्यर्थी प्रोविजनल आंसर की पर अपनी आपत्ति 26 से 27 मई तक दर्ज करा सकेंगे. फाइनल आंसर की और परीक्षा परिणाम दो जून काे जारी किया जायेगा. बता दें जेईई एडवांस्ड की परीक्षा 18 मई को हुई थी. इस साल जेईई एडवांस्ड की परीक्षा आईआईटी कानपुर की ओर से आयोजित की गयी थी. कैसे दर्ज कराएं आपत्ति? सबसे पहले जेईई एडवांस्ड की आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in पर जाएं. फिर जेईई एडवांस्ड प्रोविजनल आंसर-की लिंक पर क्लिक करें. उसके बाद पेपर 1/पेपर 2 का चयन करें. अब स्क्रीन…

Read More

New Delhi. जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय छात्र संघ (जेएनयूएसयू) द्वारा आयोजित ‘जनमत संग्रह’ में भाग लेने वाले छात्रों ने पीएचडी के लिए विश्वविद्यालय में प्रवेश परीक्षा (जेएनयूईई) को फिर से शुरू करने के पक्ष में भारी मतदान किया है. विश्वविद्यालय परिसर के छात्रावास क्षेत्रों में शनिवार शाम पांच बजे से रात 10 बजे तक हुए मतदान में कुल 1,424 वोट डाले गए, जिनमें से 1,323 वोट जेएनयूईई को फिर से शुरू करने के पक्ष में पड़े.कुल 96 छात्रों ने इसके खिलाफ मतदान किया, जबकि पांच मतों को अमान्य घोषित किया गया. वामपंथी ‘ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन’ (आइसा) ने छात्रों से प्रवेश…

Read More

New Delhi. नीति आयोग के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) बीवीआर सुब्रह्मण्यम ने कहा कि भारत जापान को पीछे छोड़कर दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है. सुब्रह्मण्यम ने नीति आयोग शासी परिषद की 10वीं बैठक के बाद संवाददाताओं से कहा कि कुल मिलाकर वैश्विक और आर्थिक माहौल भारत के अनुकूल है. उन्होंने कहा, मैं जब बोल रहा हूं, तब हम चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था हैं। आज हम 4,000 अरब डॉलर की अर्थव्यवस्था हैं. अंतरराष्ट्रीय मुद्राकोष (आईएमएफ) के आंकड़ों का हवाला देते हुए सुब्रह्मण्यम ने कहा कि आज भारत की अर्थव्यवस्था जापान से बड़ा है. उन्होंने कहा, केवल अमेरिका,…

Read More

Mumbai. घरेलू इलेक्ट्रिक यात्री वाहन बाजार की अगुवा टाटा मोटर्स अपने उत्पाद पोर्टफोलियो के विस्तार और नवीनीकरण के माध्यम से मध्यम-से-दीर्घावधि अवधि में इस खंड में 50 प्रतिशत की बाजार हिस्सेदारी फिर हासिल करने का लक्ष्य लेकर चल रही है. कंपनी के एक शीर्ष अधिकारी ने यह जानकारी दी. टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल और टाटा पैसेंजर इलेक्ट्रिक मोबिलिटी के प्रबंध निदेशक शैलेश चंद्रा ने कहा कि घरेलू इलेक्ट्रिक यात्री वाहन बाजार मूल्य के आधार पर चार अलग-अलग खंड में बंटा हुआ है. कंपनी अपनी आगामी हैरियर.ईवी और सिएरा.ईवी के साथ 20 लाख रुपये से ऊपर के बाजार में उतरने जा…

Read More

Ranchi. कांग्रेस ने राज्य में होने वाले आगामी नगर निकाय चुनाव को देखते हुए पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की है. प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने रविवार को सांसद, मंत्री, विधायक और गत लोकसभा और विधानसभा चुनाव में उम्मीदवार रहे नेताओं को नगर निगम,नगर पंचायत एवं नगर परिषद क्षेत्रों के पर्यवेक्षक के रूप में मनोनीत किया है. उन्होंने इस अवसर पर कहा कि नगर निकाय चुनाव को गंभीरता से लेते हुए संगठन को मजबूत करने की दिशा में अग्रतर कार्रवाई करें, ताकि हम नगर निकाय चुनाव में अपेक्षित सफलता प्राप्त कर सकें.प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता सोनाल शांति ने इस बारे में बताया…

Read More

मध्य प्रदेश के मंदसौर के बीजेपी नेता मनोहर लाल धाकड़ युवा संघ के राष्ट्रीय मंत्री से हटाये गये  मंदसौर. दिल्ली मुंबई 8 लेन एक्सप्रेस वे पर सेक्स करने वाले मंदसौर के भाजपा नेता मनोहर लाल धाकड़ को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. जिसके बाद उन्हें जेल भेज दिया गया है. अश्लील वीडियो वायरल होने के बाद भानपुरा पुलिस ने यह कार्रवाई की है. इससे पहले उनकी गाड़ी को जब्त किया गया था जिसका प्रयोग उन्होंने शर्मनाक हरकत करने में किया था. टीआई ने भाजपा नेता मनोहर लाल धाकड़ की गिरफ्तारी की पुष्टि की है. साथ ही बताया कि जल्द…

Read More