Author: News Desk

Ranchi. लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला रविवार को झारखंड के दो दिवसीय दौरे पर रांची पहुंचे. झारखंड विधानसभा अध्यक्ष रवींद्र नाथ महतो और केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने सुबह रांची के बिरसा मुंडा हवाई अड्डे पर बिरला का स्वागत किया. बिरला ने हवाई अड्डे पर संवाददाताओं से कहा, मैं बिरसा मुंडा की धरती को नमन करता हूं. यह वीरता, आदिवासी संस्कृति, मूल्यों और परंपराओं की धरती है. झारखंड अपने आदिवासी समुदायों की संस्कृति को संरक्षित करते हुए आधुनिक विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है. यह धरती हम सभी के लिए प्रेरणा है. इसके बाद वह बिरसा चौक…

Read More

New Delhi. सुप्रीम कोर्ट ने कर्नाटक में एक सहकारी समिति में एक व्यक्ति के निर्वाचन को बहाल करते हुए कहा कि सट्टेबाजी और जुए के तत्व के बिना मनोरंजन के लिए ताश खेलना अनैतिक आचरण नहीं है. न्यायमूर्ति सूर्यकांत और न्यायमूर्ति एन. कोटिश्वर सिंह की पीठ ने इस बात पर गौर किया कि ‘गवर्नमेंट पोर्सिलेन फैक्टरी एम्प्लाइज हाउसिंग को-ऑपरेटिव सोसाइटी लिमिटेड’ के निदेशक मंडल में निर्वाचित हनुमंतरायप्पा वाईसी जब कुछ अन्य लोगों के साथ सड़क किनारे बैठकर ताश खेलते पकड़े गए, तो उनपर बिना किसी सुनवाई के कथित तौर पर 200 रुपये का जुर्माना लगाया गया. पीठ ने कहा,वस्तुस्थिति को…

Read More

Patna. राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अध्यक्ष लालू प्रसाद ने रविवार को अपने बड़े बेटे तेजप्रताप यादव को ‘‘गैर-जिम्मेदाराना व्यवहार’’ के कारण छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया और उनके साथ सभी पारिवारिक संबंध भी तोड़ दिए. प्रसाद ने दोपहर में सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में यह घोषणा की. लालू प्रसाद ने कहा, ‘‘निजी जीवन में नैतिक मूल्यों की अवहेलना करना सामाजिक न्याय के लिए हमारे सामूहिक संघर्ष को कमजोर करता है. ज्येष्ठ पुत्र की गतिविधि, लोक आचरण तथा गैर जिम्मेदाराना व्यवहार हमारे पारिवारिक मूल्यों और संस्कारों के अनुरूप नहीं है. उपरोक्त परिस्थितियों के…

Read More

Ranchi. झारखंड में सत्तारूढ़ कांग्रेस सरना धर्म कोड को मान्यता देने की मांग को लेकर सोमवार को रांची में राजभवन के बाहर प्रदर्शन करेगी. पार्टी सांसद सुखदेव भगत ने यह जानकारी दी. उन्होंने कहा कि जनजातीय लोगों द्वारा अपनाये जाने वाले सरना धर्म को आगामी जनगणना का हिस्सा होना चाहिए. लोहरदगा से सांसद भगत ने कहा कि सरना कोड आदिवासियों की आस्था, परंपरा और धार्मिक पहचान से जुड़ा है. इसकी मान्यता की मांग लंबे समय से की जा रही है, लेकिन भाजपा इस मुद्दे पर चुप रही है. उन्होंने कहा कि देश में जनजातीय लोगों की आबादी लगभग 15 करोड़…

Read More

New Delhi. भारतीय जीवन बीमा निगम ने शनिवार को कहा कि उसने 24 घंटे में सबसे ज्यादा जीवन बीमा पॉलिसियां बेचने का गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है. एलआईसी ने एक बयान में कहा कि गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स ने यह सत्यापित किया है कि 20 जनवरी को एलआईसी के कुल 4,52,839 एजेंटों ने पूरे देश में 5,88,107 जीवन बीमा पॉलिसियां सफलतापूर्वक जारी कीं. सार्वजनिक क्षेत्र की बीमा कंपनी ने कहा कि यह ऐतिहासिक उपलब्धि निगम के समर्पित एजेंसी नेटवर्क के असाधारण प्रदर्शन को मान्यता देती है. बयान में कहा गया, ‘यह हमारे एजेंटों के अथक समर्पण, कौशल और कार्य नैतिकता का…

Read More

New Delhi. सरकार ने वित्त वर्ष 2024-25 के लिए कर्मचारी भविष्य निधि पर 8.25 प्रतिशत ब्याज दर को मंजूरी दी है. इससे ईपीएफओ अपने सात करोड़ से अधिक अंशधारकों के भविष्य निधि पर वार्षिक ब्याज जमा कर सकेगा. कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) ने 28 फरवरी को वित्त वर्ष 2024-25 के लिए कर्मचारी भविष्य निधि (ईपीएफ) जमा पर 8.25 प्रतिशत की ब्याज दर को बरकरार रखने का फैसला किया था. यह इससे पिछले वित्त वर्ष में दिये गये ब्याज दर के बराबर है. स्वीकृत ब्याज दर को वित्त मंत्रालय की मंजूरी के लिए भेजा गया था. श्रम मंत्रालय के एक…

Read More

New Delhi. टाटा मोटर्स के शेयर में निवेश करने वाले निवेशकों के लिए बड़ी खबर है. आने वाले समय में टाटा मोटर्स के शेयर दो हिस्से में बटेंगे. यह जानकारी देते हुए टाटा मोटर्स के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ने कहा कि टाटा मोटर्स के कारोबार को दो लिस्टेड कंपनियों में बांटने से रणनीतिक स्पष्टता आएगी, जिससे शेयरधारकों को लंबी अवधि में लाभ मिलेगा. वित्तवर्ष 2024-25 के लिए कंपनी की 80वीं एकीकृत वार्षिक रिपोर्ट में शेयरधारकों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि टाटा मोटर्स का दो लिस्टेड कंपनियों- कमर्शियल वाहन और पैसेंजर वाहन (ईवी और जेएलआर सहित) में विभाजन का…

Read More

Ranchi. झारखंड में खतरनाक नस्लों के कुत्तों पर बैन लगा दिया गया है. अब पिटबुल, रॉटविलर और डोगो अर्जेंटीनो को पालने पर सख्त मनाही की गयी है. इ संबंध में राज्य सरकार ने नयी गाइडलाइन जारी की है. खतरनाक मानी जाने वाली नस्लों के कुत्तों के पालन, खरीद-बिक्री और प्रजनन पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया गया है. सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन में स्पष्ट किया गया है कि यदि कोई व्यक्ति इन नस्लों के कुत्तों को पालना चाहता है, तो उसे पहले संबंधित प्राधिकरण से अनुमति प्राप्त करनी होगी. इसके बिना इन नस्लों को पालना या उन्हें सार्वजनिक स्थलों पर घुमाना…

Read More

Giridih. गिरिडीह जिले में रविवार सुबह दो तेज रफ्तार ट्रकों की आमने-सामने टक्कर में दो लोगों की मौत हो गई और एक अन्य घायल हो गया। पुलिस ने यह जानकारी दी. पुलिस ने बताया कि यह दुर्घटना गिरिडीह-धनबाद राजमार्ग पर मोहलीडीह नदी के पास हुई तथा इसमें सात मवेशियों की भी मौत हो गई. गिरिडीह के उपमंडल पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) जीतवहन उरांव ने कहा, ‘‘यह टक्कर मवेशियों से लदे एक ट्रक और सीमेंट से लदे दूसरे ट्रक के बीच हुई। दोनों ट्रकों के चालकों की मौके पर ही मौत हो गई। घायल व्यक्ति को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.…

Read More

Ranchi. झारखंड में मौसम का मिजाज बदला हुआहै. प्री मॉनसून गतिविधि शुरू हो गयी है. झारखंड में इस साल अच्छी बारिश का पूर्वानुमान लगाया गया है. मौसम विज्ञान केंद्र रांची के मुताबिक ऐसा मानसून के समय से पूर्व आने की वजह से हो पाएगा. राज्य में मानसून का प्रवेश 3 से 5 जून के बीच होने के पूरे आसार हैं। यही वजह है कि प्रदेश में प्री-मॉनसून की गतिविधियां शुरू हो गई है. लगभग हर दिन पूरे राज्य में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हो रही है. शनिवार को भी लगभग पूरे प्रदेश में रुक-रुक कर हल्के से मध्यम…

Read More