New Delhi. भारत की पहली महिला प्रधान न्यायाधीश बनने की कतार में शामिल न्यायमूर्ति बीवी नागरत्ना न्यायमूर्ति अभय एस ओका की सेवानिवृत्ति के बाद उच्चतम न्यायालय कॉलेजियम की सदस्य होंगी. न्यायमूर्ति नागरत्ना अभी शीर्ष अदालत की पांचवीं सबसे वरिष्ठ न्यायाधीश हैं. वह 25 मई को आधिकारिक रूप से कॉलेजियम में शामिल हो जाएंगी और 29 अक्टूबर 2027 को भारत की पहली महिला प्रधान न्यायाधीश के रूप में सेवानिवृत्त होने तक इसका हिस्सा रहेंगी. उच्चतम न्यायालय कॉलेजियम में अब प्रधान न्यायाधीश बीआर गवई, न्यायमूर्ति सूर्य कांत, न्यायमूर्ति विक्रम नाथ, न्यायमूर्ति जेके माहेश्वरी और न्यायमूर्ति नागरत्ना होंगे. शीर्ष अदालत के सूत्रों के…
Author: News Desk
New York. अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि एप्पल यदि भारत में संयंत्र लगाना चाहता है तो ठीक है लेकिन ऐसा करने पर प्रौद्योगिकी क्षेत्र की यह कंपनी बिना शुल्क के अमेरिका में अपने उत्पाद नहीं बेच पाएगी. ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब उन्होंने अमेरिकी परमाणु ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए अपने कार्यालय ‘ओवल ऑफिस’ में कई कार्यकारी आदेशों पर हस्ताक्षर किए. ट्रंप ने शुक्रवार को कहा ‘…लेकिन टिम (कुक) के साथ मेरी सहमति थी कि वह ऐसा नहीं करेंगे. उन्होंने कहा कि वह संयंत्र बनाने के लिए भारत जा रहे हैं.…
United Nation. भारत ने सिंधु जल संधि पर संयुक्त राष्ट्र में पाकिस्तान के दुष्प्रचार की धज्जियां उड़ाते हुए कहा है कि पाकिस्तान ने भारत पर तीन युद्ध और हजारों आतंकवादी हमले करके इस संधि की भावना का उल्लंघन किया है. संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि राजदूत पर्वतनेनी हरीश ने शुक्रवार को कहा, ‘‘हम सिंधु जल संधि के संबंध में पाकिस्तान के प्रतिनिधिमंडल द्वारा फैलाई जा रही गलत सूचनाओं का जवाब देने के लिए बाध्य हैं. भारत ने नदी के ऊपरी तट पर स्थित देश होने के नाते हमेशा जिम्मेदाराना तरीके से काम किया है. हरीश ने स्लोवेनिया के…
New Delhi.प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को कहा कि अगर केंद्र सरकार और राज्य मिलकर टीम इंडिया की तरह काम करें तो कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं है. मोदी नीति आयोग की 10वीं शासी परिषद की बैठक में कहा कि विकास की गति बढ़ाने की जरूरत है.नीति आयोग ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर प्रधानमंत्री के हवाले से कहा, हमें विकास की गति बढ़ानी होगी. अगर केंद्र और सभी राज्य मिलकर टीम इंडिया की तरह काम करें तो कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं है. नीति आयोग का शीर्ष निकाय शासी परिषद की बैठक का विषय ‘2047 में विकसित भारत के…
Jammu. कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने जम्मू-कश्मीर के पुंछ में पाकिस्तानी सैनिकों द्वारा सीमा पार से की गई गोलाबारी के पीड़ितों से शनिवार को मुलाकात की. उन्होंने गोलाबारी से हुई क्षति को एक ‘‘बड़ी त्रासदी’’ बताया और पीड़ितों की व्यथा को राष्ट्रीय स्तर पर उजागर करने का संकल्प लिया. लोकसभा में विपक्ष के नेता गांधी ने पुंछ का दौरा किया और प्रभावित लोगों से एक घंटे से अधिक समय तक बातचीत की. इनमें सात मई से 10 मई के बीच हुई गोलाबारी में अपने सदस्यों को खोने वाले परिवार भी शामिल थे. राहुल गांधी ने संवाददाताओं से कहा, ‘यह एक…
Baxar. बिहार के बक्सर जिले में शनिवार सुबह दो गुटों के बीच मामूली विवाद को लेकर हुई झड़प में तीन लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई और दो अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी. पुलिस ने बताया कि यह झड़प राजपुर थाना क्षेत्र के अहियापुर गांव में सुबह करीब पांच बजे हुई जब दोनों पक्षों के बीच बहस के बाद मामला हिंसक हो गया। राजपुर थाने के प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार ने कहा, अहियापुर गांव में दो गुटों के बीच मामूली विवाद को लेकर गोलीबारी की सूचना मिली थी. पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची…
Saran. बिहार के सारण जिले में पुलिस ने छापेमारी कर ऑर्केस्ट्रा समूहों में नाचने के लिए जबरन शामिल की गईं 17 नाबालिग लड़कियों को मुक्त कराया है. एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में पांच ऑर्केस्ट्रा संचालकों को हिरासत में लिया है. उन्होंने बताया कि मुक्त कराई गईं नाबालिगों में आठ पश्चिम बंगाल, चार ओडिशा, दो-दो झारखंड और दिल्ली तथा एक बिहार की निवासी है. पत्रकारों से बात करते हुए सारण के पुलिस अधीक्षक (एसपी) कुमार आशीष ने कहा, राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग (एनसीपीसीआर) से एक पत्र प्राप्त होने के बाद, कई गैर सरकारी संगठनों…
New Delhi.दक्षिण-पश्चिमी मानसून शनिवार को केरल पहुंच गया जो 2009 के बाद से भारतीय मुख्य भूमि पर इसका सबसे जल्दी आगमन है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी. मानसून 2009 में 23 मई को केरल पहुंचा था. दक्षिण-पश्चिमी मानसून सामान्यतः एक जून तक केरल में प्रवेश करता है और आठ जुलाई तक पूरे देश में पहुंचता है. 17 सितंबर के आसपास उत्तर-पश्चिमी भारत से इसकी वापसी शुरू हो जाती है और 15 अक्टूबर तक पूरी तरह से वापस चला जाता है आईएमडी के आंकड़ों के अनुसार, मानसून दक्षिणी राज्य में पिछले साल 30 मई को, 2023 में…
Latehar. झारखंड के लातेहार जिले में शनिवार सुबह सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में ‘झारखंड जन मुक्ति परिषद’ (JJMP) के शीर्ष नेता पप्पू लोहरा समेत दो नक्सली मारे गए. पप्पू पर 10 लाख रुपये का इनाम घोषित था. पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि माओवादी समूह जेजेएमपी का प्रमुख लोहरा और उसका एक अन्य सहयोगी लातेहार पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक जंगल में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) और झारखंड पुलिस के नक्सल रोधी संयुक्त अभियान के दौरान मारे गए. पलामू के पुलिस उपमहानिरीक्षक वाई एस रमेश ने कहा कि सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में दो माओवादी मारे…
Gamahria.अंतरराष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर टाटा स्टील ने पर्यावरण संरक्षण की दिशा में बड़ी पहल की है. गम्हरिया स्थित 30 एकड़ के राख के वीरान टीले को हरे-भरे कैलाश टॉप में बदल दिया. यह क्षेत्र अब एक समृद्ध जैव विविधता पार्क में तब्दील हो चुका है. करीब छह महीने में विभिन्न विभागों की टीमों के सहयोग से इस राख के टीले को जीवन मिला. वर्षा जल के बहाव को नियंत्रित करने के लिए विशेष जल निकासी और गारलैंड ड्रेनेज सिस्टम तैयार किया गया. 3,000 वर्गफुट क्षेत्र में मियावाकी पद्धति से 26 देशी झाड़ियों, घासों और अधस्तरीय पौधों का रोपण किया…
