Author: News Desk

Bhuvaneshvar. ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने शुक्रवार को अधिकारियों से पुरी के शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती और उनकी ‘गोवर्धन पीठ’ की सुरक्षा कड़ी करने को कहा. माझी ने पुरी के ‘गोवर्धन पीठ’ के विकास पर यहां लोक सेवा भवन में एक बैठक की अध्यक्षता करते हुए यह निर्देश जारी किया. बैठक के बाद एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि ‘जेड’ श्रेणी की सुरक्षा प्राप्त सरस्वती को अब सुरक्षा बढ़ा दी जाएगी. इस बैठक में कानून मंत्री पृथ्वीराज हरिचंदन, पुरी के सांसद संबित पात्रा, मुख्य सचिव मनोज आहूजा एवं अन्य लोग शामिल हुए. बैठक में ‘गोवर्धन पीठ’ में…

Read More

Ranchi. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने शुक्रवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) नीत हेमंत सोरेन सरकार और पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) अनुराग गुप्ता पर हमला तेज करते हुए आरोप लगाया कि सेवानिवृत्ति की तिथि के बाद भी उनका पद पर बने रहना न केवल असंवैधानिक है, बल्कि गंभीर खतरा भी पैदा करता है. पार्टी ने आरोप लगाया कि गुप्ता का शीर्ष पद पर बने रहना अपराध में लिप्त रहने और अवैध गतिविधियों को संरक्षण देने” के इरादे से है. भाजपा ने झारखंड की स्थिति को “असामान्य और चिंताजनक बताया. वर्ष 1990 बैच के आईपीएस अधिकारी गुप्ता को 30 अप्रैल को सेवानिवृत्त…

Read More

Jamshedpur. दक्षिण पूर्व रेलवे के महाप्रबंधक (जीएम) अनिल कुमार मिश्रा ने टाटानगर समेत कई स्टेशनों का दौरा किया. वहां उन्होंने कई विकास के काम की प्रगति को देखा. इसके अलावा सुरक्षा के दृष्टिकोण से उन्होंने टाटानगर से बादामपहाड़ तक का भ्रमण किया और ट्रैक की स्थिति की भी जानकारी ली. महाप्रबंधक ने रास्ते में पड़ने वाले विभिन्न स्टेशनों जैसे चाकुलिया, डांगुवापोसी, गोमोह, रायरंगपुर तथा बड़ामपहाड़ पर सुविधाओं का निरीक्षण किया. उन्होंने चक्रधरपुर रेल मंडल के ओडिशा के बादामपहाड़ व रायरांगपुर स्टेशनों में चल रहे विकास कार्यों का निरीक्षण किया. इस दौरान उनके साथ जोनल मुख्यालय और चक्रधरपुर मंडल के वरिष्ठ…

Read More

Jamshedpur. टाटा स्टील फाउंडेशन (TSF) ने अंतरराष्ट्रीय जैव विविधता दिवस के अवसर पर अपनी नवीनतम प्रकाशन “सॉन्ग्स ऑफ द फॉरेस्ट” का विमोचन किया. इस पुस्तक का विमोचन गुरुवार को टाटा स्टील के सुकिंदा क्रोमाइट माइंस परिसर में आयोजित एक भव्य समारोह में किया गया. यह अनूठी पहल आदिवासी समुदायों की मौखिक परंपराओं, लोककथाओं और सांस्कृतिक कहानियों को संकलित कर उन्हें भविष्य के लिए संरक्षित रखने का एक सार्थक प्रयास है. इन्हीं दुर्लभ और समृद्ध विरासतों को बचाने की तात्कालिक आवश्यकता को समझते हुए टाटा स्टील फाउंडेशन ने एक व्यापक जनसंपर्क अभियान की शुरुआत की. इस अभियान के तहत संस्था ने…

Read More

Adityapur.सरायकेला- खरसावां जिला से दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है. यहां आदित्यपुर थाना अंतर्गत गम्हरिया के चित्रगुप्त नगर के कैंसर मरीज टाटा स्टील के अधिकारी कृष्ण कुमार ने अपनी पत्नी व दो बेटियों के साथ फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. इस घटना के साने आने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है. सूचना मिलते ही आदित्यपुर थाना पुलिस दलबल के साथ मौके पर पहुंची और चारों के शव को कब्जे में लेकर मामले की तफिश में जुट गयी है. घटना की जानकारी देते हुए मृतक के पिता में बताया कि उनके पुत्र कृष्ण कुमार टाटा स्टील गम्हरिया प्लांट…

Read More

Chaibasa.चाईबासा के जुगीदारू गांव के बांधाटोला में आपसी रंजिश में 12 साल के बच्चे की चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी गयी. मृतक अर्जुन बानसिंह जुगीदारू गांव निवासी सिकुर बानसिंह का बेटा था. घटना गुरुवार की है.शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया. पुलिस ने आरोपी चंद्रमोहन बानसिंह को गिरफ्तार का लिया है. मृतक उत्क्रमित मध्य विद्यालय कबरागुटु में कक्षा सात में पढ़ता था. मृतक के पिता सिकुर बानसिंह ने बताया कि गुरुवार को दिन में आंधी-पानी आया था. उस समय उनका बेटा और बेटी घर से कुछ दूर स्थित पेड़ से गिरा आम चुनने गये…

Read More

Dhanbad.धनबाद रेल मंडल में बड़े पैमाने पर टिकट चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है‌। इसी क्रम में रामगढ़ जिले के विभिन्न रेलवे स्टेशनों पर मेगा टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया. इसके तहत मंडल के विभिन्न खण्डों के साथ-साथ धनबाद, गोमो, चन्द्रपुरा, कोडरमा, डाल्टनगंज, चोपन, बरकाकाना, सिंगरौली स्टेशनों में भी गहन टिकट चेकिंग किया गया. वरीय मंडल वाणिज्य प्रबंधक मो इकबाल ने शुक्रवार को बताया कि यह मेगा टिकट चेकिंग अभियान सुनियोजित कार्यक्रम के तहत दिन- रात चलाया गया। इस जांच अभियान के परिणामस्वरूप 1021 यात्रियों को पकड़ा गया. इसमें बिना टिकट यात्रा कर रहे यात्री, बिना उचित प्राधिकार के यात्रा…

Read More

Ranchi. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में दो मेजर जनरल ने मुलाकात की। मेजर जनरल अरुण राजेश मोगे (विशिष्ट सेवा मेडल) ईस्टर्न कमांड हेडक्वार्टर- सह- डूरंड कप फुटबॉल प्रतियोगिता कमिटी के वाइस चेयरमैन और मेजर जनरल परमवीर सिंह डागर ( विशिष्ट सेवा मेडल) जीओसी -23 इन्फैंट्री डिवीजन ने मुख्यमंत्री से शिष्टाचार भेंट की.इस अवसर पर मेजर जनरल ने मुख्यमंत्री को जमशेदपुर में जुलाई में आयोजित होने वाले डूरंड कप फुटबॉल प्रतियोगिता में सम्मिलित होने के लिए आमंत्रित किया.

Read More

Ranchi.भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने झारखंड सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि सोना सोबरन धोती-साड़ी योजना भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गई है. उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर शुक्रवार को लिखा कि झारखंड सरकार ने गरीबों को 10 रुपये में धोती-साड़ी देने की योजना बनायी थी, लेकिन मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की सरकार इसे गरीबों तक पहुंचाने के बजाय दलालों के माध्यम से खुले बाजार में बेच रही है. बाबूलाल ने आरोप लगाया कि हेमंत सोरेन ने इस योजना को अपना ड्रीम प्रोजेक्ट बताया और जनता को भ्रमित किया, लेकिन असलियत में सरकारी बजट से…

Read More

Kolakata. भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के अध्यक्ष वी नारायणन ने गुरुवार को कहा कि संगठन खुद का अंतरिक्ष स्टेशन कक्षा में स्थापित करने के लिए तैयारी कर रहा है और यह भारत की अंतरिक्ष महत्वाकांक्षाओं को पूरा करने की दिशा में एक बड़ी छलांग है. उन्होंने यह भी कहा कि अंतरिक्ष विभाग देश के नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए विभिन्न संगठनों के साथ मिलकर काम कर रहा है. नारायणन इस विभाग के सचिव भी हैं. उन्होंने यहां राममोहन मिशन के एक कार्यक्रम के दौरान पत्रकारों से कहा, फिलहाल कक्षा में हमारे 57 उपग्रह हैं, जो मौसम के…

Read More