Author: News Desk

New Delhi.प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने 12,000 करोड़ रुपये के निवेश धोखाधड़ी मामले में धन शोधन जांच के तहत शुक्रवार को जेपी इंफ्राटेक, जेपी एसोसिएट्स और कुछ अन्य के खिलाफ कई स्थानों पर तलाशी ली. आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी. सूत्रों ने बताया कि छापेमारी दिल्ली-एनसीआर (राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र) और मुंबई में धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के प्रावधानों के तहत की जा रही है. उन्होंने बताया कि छापेमारी जेपी इंफ्राटेक, जेपी एसोसिएट्स लिमिटेड और अन्य से संबंधित मामले में की जा रही है। इसमें घर खरीदारों और निवेशकों के साथ करीब 12,000 करोड़ रुपये की कथित धोखाधड़ी और धन…

Read More

Jamalpur.रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने शुक्रवार को बिहार के मुंगेर जिले स्थित ऐतिहासिक जमालपुर रेल कारखाने का निरीक्षण किया और वहां काम कर रहे कर्मचारियों से संवाद किया उनके साथ केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह ‘ललन’, बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा सहित रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे. उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में लिखा, “रेल मंत्री ने मुंगेर स्थित ऐतिहासिक जमालपुर रेल कारखाने का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान हमने कारखाने के समर्पित कर्मचारियों से मुलाकात की और उनकी समस्याएं व सुझाव सुने। रेल मंत्री ने आश्वासन…

Read More

Mumbai. इंग्लैंड में पांच टेस्ट मैच की श्रृंखला के लिए भारतीय टीम की घोषणा शनिवार 24 मई को की जाएगी, जिसमें शुभमन गिल अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी जसप्रीत बुमराह को पछाड़कर पारंपरिक प्रारूप में नया कप्तान बनने की दौड़ में आगे निकलने की कोशिश करेंगे. रोहित शर्मा और विराट कोहली के संन्यास की घोषणा के बाद यह पहली बड़ी श्रृंखला के लिए टीम की घोषणा है. माना जा रहा है कि चयन समिति के अध्यक्ष अजीत अगरकर टीम की घोषणा करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं, जिसमें 16 या 17 सदस्य होंगे. बी साई सुदर्शन टेस्ट टीम में टी20 विशेषज्ञ…

Read More

New Delhi. कर दरों को सरल और तर्कसंगत बनाने तथा क्षतिपूर्ति उपकर के भविष्य पर चर्चा करने के लिए जीएसटी परिषद की जल्द ही बैठक होने की संभावना है.एक सूत्र ने यह जानकारी देते हुए कहा, ‘जीएसटी को सरल बनाने से संबंधित तीन या चार अलग-अलग पहलू हैं. हम क्षतिपूर्ति उपकर, दरों को तर्कसंगत बनाने और सरलीकरण के मुद्दे पर विचार करेंगे. केंद्रीय वित्त मंत्री की अध्यक्षता वाली और राज्यों के उनके समकक्षों वाली जीएसटी परिषद की बैठक पिछले साल दिसंबर में हुई थी इस दौरान दरों को तर्कसंगत बनाने और स्वास्थ्य एवं जीवन बीमा की दरों में कमी करने…

Read More

New Delhi. भारत वित्तीय कार्रवाई कार्यबल (एफएटीएफ) की अगली बैठक में पाकिस्तान को निगरानी सूची में फिर से रखे जाने के लिए ठोस सबूतों के साथ अपना पक्ष रखेगा. धनशोधन पर लगाम लगाने और आतंकवादियों को वित्त पोषण रोकने में पाकिस्तान की नाकामी के कारण भारत यह कदम उठाएगा. सरकारी सूत्रों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी. एफएटीएफ की पूर्ण बैठक साल में तीन बार…फरवरी, जून और अक्टूबर में होती है। पाकिस्तान को 2018 में एफएटीएफ की सूची में रखा गया था। बाद में उसने धनशोधन और आतंकवादियों के वित्तपोषण पर लगाम लगाने के लिए एक कार्ययोजना पेश की थी.…

Read More

Ranchi. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने झारखंड में अगले कुछ दिन तेज हवाओं के साथ आंधी आने और वर्षा होने की शुक्रवार को संभावना जताई है. मौसम विभाग के अनुसार 29 मई तक अधिकतम तापमान सामान्य से कम 31 से 37 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है. यहां मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने कहा, पूरे राज्य में छिटपुट से लेकर व्यापक वर्षा होने की संभावना है. हल्की से मध्यम बारिश के साथ ही कुछ स्थानों पर भारी वर्षा की भी संभावना है. इस सप्ताह गरज के साथ बारिश और तेज हवाएं चलने की भी संभावना…

Read More

Jamshedpur. मानगो में वर्कर्स कॉलेज परिसर के बाहर गुरुवार को छात्रों के बीच हुई मारपीट का मामला सामने आया है. को-ऑपरेटिव कॉलेज के छात्रों के दो गुटों के बीच शुरू हुआ विवाद मारपीट में बदल गया. घटना वर्कर्स कॉलेज में बने परीक्षा केंद्र पर हुई. यहां को-ऑपरेटिव कॉलेज के छात्रों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई. विवाद बढ़ने पर एक पक्ष ने बाहरी युवकों को बुला लिया. मौके पर पहुंचे युवकों ने दो छात्रों पर हमला कर दिया. उन्होंने लात, घूंसे और बेल्ट से छात्रों की पिटाई की. सूचना मिलते ही मानगो थाना की पीसीआर वैन मौके…

Read More

Devghar. देवघर में साइबर क्राइम के आरोपी की पुलिस हिरासत में मौत का मामला गुरुवार को हंगामे में बदल गया. मृतक के परिजनों ने पुलिस पर मारपीट का आरोप लगा सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया. प्रदर्शनकारियों ने पथराव भी किया। इसके बाद पुलिस ने लाठी भांज कर भीड़ को तितर-बितर किया. पुलिस को आंसू गैस के गोले भी छोड़ने पड़े।पूरा मामला पालोजोरी थाना क्षेत्र का है. दरअसल, साइबर थाना और स्थानीय पुलिस ने पालोजोरी थाना क्षेत्र के दुधनी गांव में छापेमारी कर 4 युवकों को हिरासत में लिया था. पूछताछ के क्रम में 35 वर्षीय मेराज अंसारी की तबीयत…

Read More

New Delhi. सुप्रीम कोर्ट ने स्नातकोत्तर मेडिकल प्रवेश में बड़े पैमाने पर सीट रोकने (ब्लॉक करने) के चलन पर चिंता व्यक्त करते हुए सभी निजी और मानद (डीम्ड) विश्वविद्यालयों को राष्ट्रीय पात्रता-सह-प्रवेश परीक्षा – स्नातकोत्तर (नीट-पीजी) के लिए काउंसलिंग से पूर्व शुल्क का खुलासा अनिवार्य कर दिया है. न्यायमूर्ति जे बी पारदीवाला और न्यायमूर्ति आर महादेवन की पीठ ने कहा कि सीट रोकने की कुप्रथा सीट की वास्तविक उपलब्धता को विकृत कर देती है, अभ्यर्थियों के बीच असमानता को बढ़ावा देती है और अक्सर प्रक्रिया को योग्यता के बजाय संयोग-आधारित बना देती है. पीठ ने 29 अप्रैल के अपने आदेश…

Read More

New Delhi. भारत ने बृहस्पतिवार को एक बार फिर जोर देकर कहा कि पाकिस्तान के साथ सिंधु जल संधि तब तक स्थगित रहेगी जब तक इस्लामाबाद सीमा पार आतंकवाद को समर्थन देना बंद नहीं कर देता. विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने यह भी कहा कि पाकिस्तान के साथ कोई भी द्विपक्षीय वार्ता तभी होगी जब वह अवैध रूप से कब्जाए गए भारतीय क्षेत्र पर से कब्जा छोड़ देगा. कश्मीर मुद्दे को सुलझाने में भारत और पाकिस्तान की मदद को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की रुचि के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि आप हमारी स्थिति…

Read More