Jajpur. टाटा स्टील ने अपने कलिंगनगर स्टील प्लांट की क्षमता को मौजूदा 3 मिलियन टन से बढ़ाकर 8 मिलियन टन किया है. टाटा स्टील ने अपनी कैपेसिटी बढ़ाने पर 27,000 करोड़ रुपये लगाए हैं. प्लांट की कैपेसिटी दोगुना से ज्यादा बढ़ गई है. टाटा स्टील ने गुरुवार को ओडिशा के कलिंगनगर में अपने स्टील प्लांट के दूसरे चरण की शुरुआत की है. इसके साथ ही, ओडिशा टाटा स्टील का सबसे बड़ा इनवेस्टमेंट डेस्टिनेशन बन गया है. टाटा स्टील का यह प्लांट जाजपुर जिले में हैं. यह प्लांट एडवांस्ड हाई-स्ट्रेंग्थ स्टील पर फोकस करेगा, जो कि ऑटोमोटिव, इंफ्रास्ट्रक्चर, पावर, शिपबिल्डिंग और…
Author: News Desk
New Delhi. सुप्रीम कोर्ट ने भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) को राजमार्ग की भूमि पर अनधिकृत कब्जे को रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाने और गश्त करने के लिए पुलिस अधिकारियों की निगरानी टीम बनाने का निर्देश दिया है. शीर्ष अदालत ने केंद्र को प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और सोशल मीडिया पर ‘राजमार्गयात्रा’ मोबाइल ऐप्लिकेशन की उपलब्धता का व्यापक प्रचार करने का भी निर्देश दिया है. एनएचएआई ने ‘राजमार्गयात्रा’ मोबाइल ऐप्लिकेशन पेश किया है जिसका उद्देश्य राष्ट्रीय राजमार्ग उपयोगकर्ताओं के लिए व्यापक जानकारी और प्रभावी शिकायत निवारण प्रदान करना है. न्यायमूर्ति अभय एस. ओका और न्यायमूर्ति ऑगस्टीन जॉर्ज मसीह की पीठ ने…
Ranchi. जमशेदपुर में गुरुवार को दोपहर बाद मौसम ने फिर करवट ली. दोपहर तक उमस और गर्मी रही, लेकिन उसके बाद अचानक बादलों ने डेरा डाल दिया. झमाझम बारिश से मौसम सुहाना हो गया. 27 मई तक हल्की बारिश वज्रपात और तेज हवा चलने की आशंका है. इसे लेकर मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है. विभाग के अनुसार सुबह में मौसम साफ रहेगा, जबकि दोपहर बाद मौसम में परिवर्तन होगा. विभाग ने जिन इलाकों के लिए अलर्ट जारी किया है उनमें 23 और 24 मई को राज्य के उत्तर-पूर्वी जिलों को छोड़कर शेष हिस्सों में गर्जन, आकाशीय बिजली…
Ranchi. देवघर श्रावणी मेला 11 जुलाई से शुरू होगा. इसे लेकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन शुक्रवार (23 मई) को उच्चस्तरीय बैठक करेंगे. बाबा बैद्यनाथ तीर्थ क्षेत्र विकास प्राधिकार के तहत यह बैठक दिन के 12 बजे से प्रोजेक्ट भवन में होगी. इस बैठक में मेले की तैयारी को लेकर सभी बिंदुओं पर चर्चा होगी, ताकि श्रावणी मेला में देश के विभिन्न क्षेत्रों से आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की दिक्कतें न हो. इस बैठक में सभी विभाग के प्रधान सचिव, सचिव, पुलिस महानिदेशक, आयुक्त दुमका, पुलिस उप महानिरीक्षक दुमका, निदेशक पयर्टन, उपायुक्त देवघर सहित अन्य अधिकारी शामिल होंगे.
Bikaner. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बीकानेर के पलाना (देशनोक) में बृहस्पतिवार को कहा कि दुनिया ने और देश के दुश्मनों ने भी देख लिया कि जब सिंदूर बारुद बन जाता है तो नतीजा क्या होता है. राजस्थान में बीकानेर आए प्रधानमंत्री मोदी ने पलाना में, भारतीय सैन्य बलों द्वारा पाकिस्तान में आतंकवादियों और उनके ठिकानों के खिलाफ चलाए गए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ का जिक्र करते हुए कहा ‘हमारी सरकार ने तीनों सेनाओं को खुली छूट दे दी थी और तीनों सेनाओं ने ऐसा चक्रव्यूह रचा कि पाकिस्तान को घुटने टेकने के लिए मजबूर कर दिया. उन्होंने कहा कि दुनिया ने और…
छत्तीसगढ़. सुकमा जिले में बृहस्पतिवार को नक्सल विरोधी अभियान के दौरान केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के एक कोबरा कमांडो की मृत्यु हो गई तथा मुठभेड़ में एक नक्सली मारा गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी. अधिकारियों ने बताया कि सुकमा और बीजापुर जिले के सीमावर्ती तुमरेल क्षेत्र में माओवादियों के उपस्थिति की सूचना पर बुधवार को सुकमा जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी), एसटीएफ और कोबरा कमांडो के संयुक्त दल को नक्सल विरोधी अभियान में रवाना किया गया था. उन्होंने बताया कि अभियान के दौरान आज सुबह से सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच रूक-रूक कर मुठभेड़ जारी है. अधिकारियों ने बताया…
Washington.वाशिंगटन में स्थित इजराइली दूतावास के दो कर्मचारियों की बुधवार शाम एक यहूदी संग्रहालय में आयोजित कार्यक्रम से बाहर निकलते समय गोली मारकर हत्या कर दी गई. पुलिस ने यह जानकारी दी और बताया कि इस घटना के संबंध में एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया गया जिसने ‘‘फलस्तीन को आजाद करो’’ के नारे लगाए. मेट्रोपॉलिटन पुलिस प्रमुख पामेला स्मिथ ने एक संवाददाता सम्मेलन में बताया कि ‘कैपिटल यहूदी संग्रहालय’ में एक कार्यक्रम में शामिल होने के बाद एक पुरुष और एक महिला वहां से बाहर निकल रहे थे तभी 30 वर्षीय संदिग्ध चार लोगों के समूह के पास पहुंचा और…
Bhuvneshwar.ओडिशा में लगभग ढाई साल के अंतराल के बाद कोविड-19 का कोई मामला सामने आया है और फिलहाल मरीज की हालत स्थिर है. एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी.स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण सचिव एस. अश्वथी ने बताया कि मरीज की हालत इस समय स्थिर है, लेकिन चिंता की बात यह है कि संक्रमित व्यक्ति को कई अन्य बीमारियां भी हैं. उन्होंने कहा कि अब तक केंद्र सरकार या राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र (एनसीडीसी) की ओर से कोविड-19 को लेकर कोई परामर्श जारी नहीं किया गया है. स्वास्थ्य सचिव ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग को सतर्क रहने…
Washington. दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामाफोसा के साथ अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बुधवार को हुई बैठक नाटकीय रही जिसमें ट्रंप ने श्वेत किसानों की हत्या किए जाने और उन्हें निशाना बनाए जाने का आरोप लगाया. रामाफोसा नए व्यापार समझौते करने की उम्मीद लेकर आए लेकिन ट्रंप बैठक में इन ‘आधारहीन’ आरोपों पर बात करना चाहते थे कि रामाफोसा के देश में श्वेत किसानों का उत्पीड़न किया जा रहा है एवं उनकी हत्याएं की जा रही हैं. ट्रंप ने कक्ष में रखे टेलीविजन की ओर सभी का ध्यान आकर्षित किया जिस पर एक वीडियो दिखाया गया। लगभग चार…
Jamshedpur.झारखंड विधानसभा में विपक्ष के नेता बाबूलाल मरांडी ने बृहस्पतिवार को आरोप लगाया कि राज्य में बड़े पैमाने पर ‘बांग्लादेशी घुसपैठ’ जारी है, जिससे जनसांख्यिकी बदल रही है. उन्होंने हेमंत सोरेन सरकार पर राज्य में बांग्लादेशियों की घुसपैठ को रोकने के लिए कदम नहीं उठाने का आरोप लगाया. मरांडी ने कहा कि हेमंत सोरेन सरकार इस तथ्य को स्वीकार करने को तैयार नहीं है और इस संबंध में कोई कदम नहीं उठा रही है, जबकि केंद्रीय गृह मंत्री ने हाल ही में राज्य सरकारों को हमारी भूमि पर अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी नागरिकों की जांच करने और उन्हें…
