Lucknow. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से बुधवार को यहां उनके सरकारी आवास पर टाटा संस के चेयरमैन एन. चन्द्रशेखरन ने मुलाकात की. आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई. मुलाकात के दौरान राज्य के औद्योगिक विकास, निवेश बढ़ाने, भविष्य की रणनीतियों तथा प्रदेश को देश-विदेश के निवेशकों के लिए एक आदर्श गंतव्य बनाने के विषय पर गहन विचार-विमर्श हुआ. एक बयान के मुताबिक इस अवसर पर अयोध्या में प्रस्तावित ‘टैंपल आर्किटेक्चर म्यूजियम’ परियोजना की प्रगति पर विशेष रूप से चर्चा हुई. यह संग्रहालय न केवल धार्मिक और सांस्कृतिक विरासत को संजोने का कार्य करेगा, बल्कि राज्य के पर्यटन…
Author: News Desk
Gaya ji . शराबबंदी वाले बिहार के गया जी जिले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) कार्यालय परिसर से भारी मात्रा में शराब की सीलबंद बोतलें बरामद की गईं और इस सिलसिले में दो पुलिसकर्मियों को पहले हिरासत में लिया गया, लेकिन बाद में उन्हें छोड़ दिया गया. एक वरिष्ठ अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि कर्मियों को ब्रेथ एनालाइजर द्वारा विस्तृत जांच के बाद छोड़ा गया. गया जी एसएसपी ने अपने कार्यालय परिसर से शराब की सीलबंद बोतलों की बरामदगी की जांच के लिए एक विशेष जांच दल (एसआईटी) का भी गठन किया है. गया जी…
Ranchi. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बुधवार को पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) अनुराग गुप्ता पर हमले तेज करते हुए आरोप लगाया कि उनका पद पर बने रहना असंवैधानिक है और वह राज्य में “अवैध कृत्यों को छिपाने” के लिए पद पर कायम हैं. वर्ष 1990 बैच के अधिकारी गुप्ता को 30 अप्रैल, 2025 को सेवानिवृत्त होना था, लेकिन वह पद पर बने हुए हैं. भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने यहां संवाददाताओं से कहा, 30 अप्रैल को सेवानिवृत्त होने के बाद भी डीजीपी को उनके पद पर बनाए रखना अवैध और असंवैधानिक है. यह एक साजिश का…
रांची. झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मंगलवार को कहा कि ‘ट्राईबल एडवाइजरी काउंसिल’ (टीएसी) की बैठक में आदिवासी भूमि की बिक्री और खरीद के लिए पुलिस थाने क्षेत्र की बाध्यता सहित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई. सोरेन ने कहा कि संबंधित विभाग को इस संबंध में प्रस्ताव तैयार करने को कहा गया है और उसके अनुसार निर्णय लिया जाएगा. सोरेन ने संवाददाताओं से कहा कि बैठक के दौरान आदिवासी कल्याण, समावेशी विकास और आदिवासी भाषा, संस्कृति और परंपराओं के संरक्षण से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई. आदिवासी भूमि की बिक्री और खरीद के लिए पुलिस थाने…
New Delhi. रेल मंत्रालय ने राजस्थान में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कार्यक्रम से पहले सभी जोन और डिवीजन को खुदाई का काम रोकने का निर्देश दिया है. प्रधानमंत्री 22 मई को राजस्थान से देशभर में 103 अमृत भारत स्टेशनों का उद्घाटन करेंगे. यह परिपत्र 21 और 22 मई की तिथियों के लिए है, और ये आदेश इसलिए जारी किए गए हैं क्योंकि इन कार्यों से कार्यक्रम के लिए आवश्यक ऑप्टिकल फाइबर संचार प्रणाली में बाधा उत्पन्न हो सकती है. बीस मई के परिपत्र में कहा गया है कि माननीय प्रधानमंत्री उत्तर पश्चिम रेलवे के देशनोक और पलाना स्टेशनों पर उपस्थित…
Srinagar. दिल्ली से बुधवार को 220 से अधिक लोगों को लेकर श्रीनगर जा रही इंडिगो की उड़ान खराब मौसम की वजह से प्रतिकूल परिस्थितियों में फंस गयी, जिसके बाद पायलट ने यहां विमान यातायात नियंत्रण ‘आपात स्थिति’ की सूचना दी और फिर उसे सुरक्षित रूप से यहां उतारा गया. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. सोशल मीडिया पर प्रतिकूल स्थिति के क्षणों के वीडियो सामने आए हैं, जिनमें घबराए हुए यात्रियों को विमान के हिलने के दौरान प्रार्थना करते हुए देखा जा सकता है. एक यात्री ने दावा किया कि विमान का ‘नोज (अगला हिस्सा)’ क्षतिग्रस्त हो गया. भारतीय विमानपत्तनम प्राधिकरण…
Sasaram. बिहार में बुधवार को केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने एक केंद्रीय विद्यालय के प्रधानाचार्य को रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया. एक बयान में यह जानकारी दी गई. बयान में कहा गया कि सासाराम के केंद्रीय विद्यालय के प्रधानाचार्य मयंक कुमार श्रीवास्तव को एक ठेकेदार से उसके 1.92 लाख रुपये के लंबित बिलों को मंजूरी देने के एवज में 32,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया. सीबीआई ने बयान में कहा कि उन्हें बृहस्पतिवार को रोहतास के जिला मुख्यालय सासाराम की एक अदालत में पेश किया जाएगा.
Ranchi. झारखंड सरकार ने 300 महत्वपूर्ण दवाओं के लिए क्यूआर कोड अनिवार्य कर दिया है, जिससे उनकी असलियत तुरंत जांची जा सकेगी. पेनकिलर, बुखार की दवा, शुगर-थायरॉयड की दवाएं, विटामिन सप्लीमेंट्स आदि अब बिना क्यूआर कोड के नहीं बिकेंगी. स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने कहा कि लोगों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. स्वास्थ्य मंत्री ने चेतावनी दी कि बिना रजिस्ट्रेशन वाली दवा मिलने पर मेडिकल दुकान सील कर दी जाएगी. साथ ही, उन्होंने कफ सिरप में पाए जाने वाले कोडीन और अल्कोहल को जानलेवा ज़हर करार देते हुए कहा कि यह युवाओं को नशे की…
Patna. महंगाई की मार झेल रहे लोगों के लिए बुरी खबर है. बिहार में सुधा दूध खरीदने के लिए ज्यादा जेब ढीली करनी होगी. बिहार स्टेट मिल्क को-ऑपरेटिव फेडरेशन लिमिटेड (कॉम्फेड) ने सुधा डेयरी के दूध की कीमत बढ़ाने का ऐलान किया है. नयी दरें गुरुवार (22 मई) से लागू होंगी. कॉम्फेड ने सुधा डेयरी के दाम में मूल्य वृद्धि का ठीकरा महंगाई पर फोड़ा है. उत्पादन लागत में बढ़ोतरी, पशुचारा की कीमतों में इजाफा और वितरण खर्च में वृद्धि को जिम्मेदार ठहराया गया है. बताया गया कि महंगाई की वजह से दूध के दाम बढ़ाना आवश्यक हो गया था.…
Jamshedpur : झारखंड के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन ने बुधवार को बिष्टुपुर रामदास भट्टा स्थित सेंट्रल किचन का औचक निरीक्षण किया. यह वही किचन है जहां से शहर के कई सरकारी स्कूलों में मिड डे मील भेजा जाता है. हाल के दिनों में चाईबासा में मिड डे मील खाने के बाद दर्जनों बच्चों के बीमार पड़ने की घटना के बाद यह दौरा काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है. निरीक्षण के दौरान शिक्षा मंत्री ने किचन में बन रहे भोजन की गुणवत्ता, सामग्री के भंडारण और रसोई की साफ-सफाई का बारीकी से जांच की. उन्होंने कहा कि बच्चों को सिर्फ खाना नहीं,…
