Ranchi. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने झारखंड में तीन पुनर्विकसित रेलवे स्टेशन का बृहस्पतिवार को डिजिटल माध्यम से उद्घाटन किया. गोविंदपुर रोड, राजमहल और शंकरपुर देश भर के उन 103 अमृत भारत स्टेशन में शामिल हैं जिनका मोदी ने डिजिटल माध्यम से उद्धाटन किया. खूंटी जिले के गोविंदपुर रोड रेलवे स्टेशन पर आयोजित इस उद्घाटन समारोह में राज्य के भूमि एवं राजस्व मंत्री दीपक बिरुआ, पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा और तोरपा से विधायक सुदीप गुड़िया सहित अन्य गणमान्य लोग शामिल हुए. एक आधिकारिक बयान में बताया गया कि दक्षिण पूर्व रेलवे की रांची डिवीजन के अंतर्गत हटिया-राउरकेला खंड पर स्थित…
Author: News Desk
Ranchi. झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में 22 मई को कैबिनेट की बैठक बुलायी गयी है. यह बैठक आज (गुरुवार) शाम 4 बजे से प्रोजेक्ट भवन स्थित मंत्रिपरिषद कक्ष में शुरू होगी. इस महत्वपूर्ण बैठक में कई अहम प्रस्तावों पर मुहर लग सकती है. मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग ने इस बैठक की जानकारी दी है. इससे पूर्व 15 मई 2025 को कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक हुई थी. इस बैठक में कुल 17 प्रस्तावों पर मुहर लगी थी, जिसमें सबसे महत्वपूर्ण उत्पाद मदिरा नीति को स्वीकृति मिली थी. इसके अलावा एनसीसी कैडेट्स का दैनिक भत्ता 150 से बढ़ाकर…
Bokaro. माराफारी थाना क्षेत्र में एक 16 वर्षीय नाबालिग के साथ गैंगरेप का मामला बुधवार को प्रकाश में आया. घटना 16 मई की है. छह दिनों बाद पीड़ित परिजनों ने माराफारी थाना में मामला दर्ज कराया. इसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि एक अन्य की तलाश में छापेमारी कर रही है. बुधवार को इस संबंध में मुख्यालय डीएसपी अनिमेष कुमार गुप्ता ने कैंप दो कार्यालय में पत्रकारों को जानकारी दी. उन्होंने बताया कि बुधवार सुबह 8.30 बजे एक नाबालिग ने माराफारी थाना में सामूहिक दुष्कर्म की घटना की जानकारी दी. नाबालिग…
New Delhi. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को झारखंड के तीन समेत देशभर के 103 रेलवे स्टेशनों का वर्चुअल रूप से उद्घाटन करेंगे. इन सभी स्टेशनों का निर्माण अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत किया गया है.. पीएम मोदी राजस्थान के देशनोक रेलवे स्टेशन का उद्घाटन बीकानेर में करेंगे और इसी मंच से अन्य 102 स्टेशनों का वर्चुअल उद्घाटन भी करेंगे. अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत रेलवे मंत्रालय देशभर के 1300 से अधिक रेलवे स्टेशनों के आधुनिकीकरण करने वाली है. इन स्टेशनों का पुनर्विकास 5 करोड़ से 30 करोड़ रुपये की लागत से किया गया है. प्रत्येक स्टेशन पर आधुनिक…
Jamshedpur. जुगसलाई गरीब नवाज कॉलोनी निवासी मो.खालिक को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार में आये आरोपी मो खालिक (35) बिहार दरभंगा का रहने वाला है. वहीं इस कांड में अन्य दो साथी मो समर और मो अफरोज की तलाशी जारी है. इस संदर्भ में सिटी एसपी शिवाशीष ने बताया कि मो खालिक को जुगसलाई के ईदगाह मैदान के पास स्थित चुनासाह कॉलोनी से गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने पूछताछ के बाद बुधवार को जेल भेज दिया. सिटी एसपी ने बताया कि मंगलवार की रात पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति अवैध हथियार लेकर…
Jamshedpur.टाटा स्टील यूआइएसएल की अधिकृत यूनियन टाटा स्टील यूटिलिटी व सर्विसेज यूनियन की आम सभा 26 मई को आहूत की गई है. यह आमसभा चुनाव पदाधिकारी सीएस झा और चुनाव समिति के सदस्य अश्विनी माथन और सरोज पांडेय की देखरेख में आयोजित होगा. इसकी जानकारी चुनाव समिति के चुनाव पदाधिकारी और सदस्यों ने संयुक्त रूप से आयोजित संवाददाता सम्मेलन में दी. आमसभा जुस्को के ग्रीन लॉन में होगी. नये संविधान के तहत आमसभा में यूनियन के सदस्य के लिए को-ऑप्शन का प्रस्ताव लाया जायेगा. उसी दिन चुनाव की तिथि की घोषणा होगी. बिष्टुपुर यूनियन कार्यालय में बुधवार की शाम प्रेस…
Saraikela. सीनी व टाटानगर के बीच बीरबांस में रेलवे ट्रैक पर शक्तिपद कुंभकार (32) नामक युवक का शव पुलिस ने बरामद किया है. मृतक बीरबांस गांव का ही रहने वाला था व रामकृष्ण फोर्जिंग कंपनी में काम करता था. घटनास्थल पर पहुंच कर सरायकेला के प्रभारी थाना प्रभारी रामरेखा पासवान ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजवाया. जानकारी के अनुसार शक्तिपद मंगलवार को दिन के 3:30 बजे अपने दोस्त अंकुर कुंभकार के साथ बाइक से चांडिल जाने के लिए निकला था. अंकुर शाम को 4 बजे शक्तिपद को चांडिल छोड़कर टाटानगर चला गया. रात होने पर जब शक्तिपद…
New Delhi. केंद्र सरकार ने बुधवार को केंद्रीय सूचना आयोग (सीआईसी) में मुख्य सूचना आयुक्त के पद के लिए आवेदन आमंत्रित किये. सीआईसी का अध्यक्ष मुख्य सूचना आयुक्त होता है और अधिकतम 10 सूचना आयुक्त (आईसी) इसके सदस्य हो सकते हैं. सीआईसी के पास सूचना का अधिकार (आरटीआई) अधिनियम के तहत अपील और शिकायतों पर निर्णय लेने का अधिकार है. फिलहाल मुख्य सूचना आयुक्त हीरालाल सामरिया के अलावा आयोग में दो आईसी कार्यरत हैं. भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के पूर्व अधिकारी सामरिया का कार्यकाल इस साल के अंत में पूरा होगा. आरटीआई अधिनियम के अनुसार, (केंद्र सरकार द्वारा निर्धारित अवधि…
Punchh. पहलगाम आतंकवादी हमले के बाद भारतीय सेना की तोपखाना इकाई के जवानों ने जम्मू-कश्मीर के पुंछ सेक्टर में घुसपैठ करने के लिए बनाई गईं 20 से अधिक पाकिस्तानी चौकियों को निशाना बनाकर नष्ट कर दिया. एक शीर्ष अधिकारी ने यह जानकारी दी. तोपखाना इकाई के एक अधिकारी ने कहा, “हमें 7, 8 और 9 मई को आदेश मिले, हमने तीन दिन में 600 से अधिक तोप के गोले दागे, और दुश्मन की 20 से अधिक चौकियों को सटीक निशाना बनाया. ये चौकियां आतंकवादी के ठिकानों का हिस्सा थीं और इनका इस्तेमाल आतंकवादियों को भारत में घुसपैठ कराने के लिए…
Lucknow. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से बुधवार को यहां उनके सरकारी आवास पर टाटा संस के चेयरमैन एन. चन्द्रशेखरन ने मुलाकात की. आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई. मुलाकात के दौरान राज्य के औद्योगिक विकास, निवेश बढ़ाने, भविष्य की रणनीतियों तथा प्रदेश को देश-विदेश के निवेशकों के लिए एक आदर्श गंतव्य बनाने के विषय पर गहन विचार-विमर्श हुआ. एक बयान के मुताबिक इस अवसर पर अयोध्या में प्रस्तावित ‘टैंपल आर्किटेक्चर म्यूजियम’ परियोजना की प्रगति पर विशेष रूप से चर्चा हुई. यह संग्रहालय न केवल धार्मिक और सांस्कृतिक विरासत को संजोने का कार्य करेगा, बल्कि राज्य के पर्यटन…
