Author: News Desk

New Delhi. सुप्रीम कोर्ट द्वारा प्रवर्तन निदेशालय को “सभी सीमाएं लांघने” के लिए बृहपतिवार को फटकार लगाये जाने से एजेंसी की शक्तियों के “दुरुपयोग” पर अदालतों की आलोचनात्मक टिप्पणियों की सूची और लंबी हुई है. प्रधान न्यायाधीश बी आर गवई के नेतृत्व वाली पीठ ने ईडी के खिलाफ एक बार फिर आलोचनात्मक टिप्पणी करते हुए शराब की दुकानों के लाइसेंस अवैध रूप से देने के मामले में तमिलनाडु में शराब खुदरा विक्रेता तमिलनाडु राज्य विपणन निगम (टीएएसएमएसी) के खिलाफ धनशोधन जांच पर रोक लगा दी. सीजेआई ने बृहस्पतिवार को कहा कि आपका ईडी सभी हदें पार कर रहा है. तमिलनाडु…

Read More

New Delhi. कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ रोके जाने के संदर्भ में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की एक टिप्पणी का हवाला देते हुए बृहस्पतिवार को आरोप लगाया कि उन्होंने भारत के सम्मान से समझौता कर लिया है. लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष ने यह सवाल भी किया कि प्रधानमंत्री ने पाकिस्तान की बात पर भरोसा क्यों किया? उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी द्वारा पिछले दिनों दिए गए राष्ट्र के नाम संबोधन के अंश का वीडियो ‘एक्स’ पर साझा किया, जिसमें मोदी ने कहा है कि सैन्य अभियान महानिदेशक (डीजीएमओ) स्तर पर संवाद के दौरान पाकिस्तान ने भरोसा दिलाया कि उसकी…

Read More

Ranchi.मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में गुरुवार को 10 प्रस्तावों को स्वीकृति दी गयी. मंत्रिमंडल ने राज्य की नदी घाटियों में उपलब्ध जल के कुशल प्रबंधन और बहुआयामी इस्तेमाल के लिए एक आयोग के गठन के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी. झारखंड राज्य जल संसाधन आयोग (जेएसडब्ल्यूआरसी) का कार्यकाल दो वर्ष का होगा तथा विकास आयुक्त इसके अध्यक्ष होंगे. झारखंड की मंत्रिमंडल सचिव वंदना दादेल ने कहा कि झारखंड के प्रथम राज्य जल संसाधन आयोग के गठन के प्रस्ताव को मंत्रिपरिषद द्वारा स्वीकृति प्रदान कर दी गई है. राज्य के प्रधान सचिव स्तर का अधिकारी…

Read More

New Delhi. विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने कहा है कि भारत-पाकिस्तान के बीच सैन्य संघर्ष समाप्त करने को लेकर सहमति दोनों पक्षों के बीच सीधी बातचीत के बाद बनी है. जयशंकर ने यह बात अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के इस दावे की पृष्ठभूमि में कही है कि वाशिंगटन ने सहमति बनाने में भूमिका निभाई थी. जयशंकर ने यह भी कहा कि भारत भविष्य में पहलगाम जैसे किसी भी आतंकवादी हमले के जवाब में पाकिस्तान में आतंकवादियों पर फिर से हमला करेगा. उन्होंने कहा कि यही कारण है कि ऑपरेशन सिंदूर समाप्त नहीं हुआ है. नीदरलैंड के प्रसारक ‘एनओएस’ को दिए…

Read More

Mumbai. वैश्विक बाजारों में कमजोरी के संकेतों से पैदा हुए बिकवाली के दबाव में बृहस्पतिवार को स्थानीय शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद हुए. सेंसेक्स 645 अंकों के नुकसान में रहा जबकि निफ्टी में 204 अंकों की गिरावट रही. विश्लेषकों के मुताबिक, बॉन्ड प्रतिफल में बढ़ोतरी और अमेरिका में ऋण चिंताओं का असर भारतीय बाजारों पर देखा गया. बीएसई का 30 शेयरों पर आधारित मानक सूचकांक सेंसेक्स 644.64 अंक यानी 0.79 प्रतिशत की गिरावट के साथ 80,951.99 अंक पर बंद हुआ. कारोबार के दौरान एक समय यह 1,106.71 अंक गिरकर 80,489.92 के स्तर तक आ गया था. नेशनल स्टॉक एक्सचेंज…

Read More

Ranchi. झारखंड की मुख्य सचिव अलका तिवारी समेत अन्य 6 राज्यों के सचिवों को सुप्रीम कोर्ट ने अवमानना नोटिस जारी किया है. हाइकोर्ट के रिटायर्ड जजों को चिकित्सा सुविधाओं और अन्य भत्तों से संबंधित अपने आदेशों का पालन नहीं करने के संबंध में यह नोटिस दिया गया है. मामले की अगली सुनवाई 25 जुलाई को होगी. न्यायमूर्ति अभय एस ओका और न्यायमूर्ति उज्ज्वल भुइयां की पीठ ने कहा कि छत्तीसगढ़, झारखंड, महाराष्ट्र, तेलंगाना, पश्चिम बंगाल और दिल्ली ने 18 फरवरी को जारी निर्देशों का पालन नहीं किया. पीठ ने कहा, जहां तक छत्तीसगढ़, झारखंड, महाराष्ट्र, तेलंगाना, प बंगाल और दिल्ली…

Read More

Jamshedpur. पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त अनन्य मित्तल के नाम से फेसबुक पर एक बार फिर से फेक आइडी बनायी गयी है. बीते कुछ माह में यह तीसरा मामला है, जब उपायुक्त के नाम से फेक फेसबुक आइडी बनायी गयी है. उपायुक्त ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है. यदि कोई संदिग्ध फेसबुक आइडी से फ्रेंड रिक्वेस्ट या असामान्य संदेश प्राप्त होता है, तो तुरंत उस आइडी की रिपोर्ट और ब्लॉक करें. इसकी सूचना साइबर सेल, जमशेदपुर अथवा जिला सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय को तत्काल दें. मामले की जांच की जा रही है.

Read More

Koderma. कोडरमा थाना क्षेत्र अंतर्गत कोडरमा-जमुआ मेन रोड के लोकाई तालाब के पास सुबह करीब 6:30 बजे ऑटो और पिकअप की जोरदार टक्कर हो गयी. इस टक्कर में 2 लोगों की मौत हो गयी. जबकि 7 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. मिली जानकारी के अनुसार झुमरीतिलैया के नरेश नगर से 7 लोग एक ऑटो पर सवार होकर डोमचांच की ओर जा रहे थे. इसी क्रम में लोकई तालाब के समीप विपरीत दिशा से आ रही एक पिकअप वैन से जोरदार टक्कर हो गयी,जिसमें ऑटो पर सवार चालक समेत नौ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.

Read More

Jamshedpur. जमशेदपुर में मानगो क्षेत्र के जल संकट और शहर में बदहाल कानून व्यवस्था को लेकर विधायक सरयू राय ने उपायुक्त कार्यालय के सामने धरना दिया. इन मुद्दों पर उन्होंने राज्य सरकार के खिलाफ अपने आंदोलन की शुरुआत कर दी. इस आंदोलन में उनके साथ हजारों की संख्या में समर्थक और कई प्रमुख नेता मौजूद रहे. पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत सरयू राय ने कहा कि मानगो पेयजल परियोजना की हालत खराब है. विधायक ने सरकारी तंत्र की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए. उन्होंने बताया कि रांची में वरिष्ठ अधिकारियों से कई बार वार्ता के बावजूद स्थिति में सुधार नहीं हुआ…

Read More

Jamshedpur. झारखंड और जमशेदपुर ने एक युग पुरुष को खो दिया. टाटा स्टील के पूर्व निदेशक आरएन शर्मा, जिनका योगदान इंडस्ट्री और समाज में अतुलनीय था, अब हमारे बीच नहीं रहे. 101 साल की उम्र में उनका निधन हो गया. उनकी सामाजिक सेवा और उद्योग क्षेत्र में दी गई सेवाओं को याद किया जायेगा. उन्होंने गुरुवार सुबह सुबह टेल्को स्थित आवास में अंतिम सांस ली. उनका अंतिम संस्कार बिष्टुपुर पार्वती घाट में किया गया. आरएन शर्मा स्वास्थ्य कारणों से परेशान थे. काफी दिनों से उनका इलाज टीएमएच में चल रहा था. वे अपने पीछे भरापूरा परिवार छोड़ गये हैं. आरएन…

Read More